IPL 2026: क्लासेन, अभिषेक और हेड के बाद गेंदबाजी में चमके जयदेव, SRH ने KKR को 65 रनों से हराया

Sunrisers Hyderabad Beat Kolkata Knight Riders By 65 Runs: आईपीएल 2026 के छठें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 65 रनों से जीत मिली है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
विकेट का जश्न मनाते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी

Sunrisers Hyderabad Beat Kolkata Knight Riders By 65 Runs: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने गुरुवार (दो मार्च) को ईडन गार्डन्स में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के छठे मुकाबले को 65 रन से अपने नाम किया. इसी के साथ एसआरएच ने जीत का खाता खोल लिया है, जबकि केकेआर को लगातार दूसरे मुकाबले में शिकस्त झेलनी पड़ी. टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 8 विकेट खोकर 226 रन ही बना सकी. इस टीम को ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 5.4 ओवरों में 82 रन जुटाए.

ट्रेविस हेड 21 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए, उनकी इस पारी में 3 छक्के और 6 चौके शामिल रहे. इनके अलावा, अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 48 रन टीम के खाते में जोड़े. सलामी जोड़ी के टूटने के बाद टीम ने तेजी से विकेट गंवाए. 9.2 ओवरों तक एसआरएच का स्कोर 118/4 था. यहां से हेनरिक क्लासेन ने नितीश रेड्डी के साथ पांचवें विकेट के लिए 53 गेंदों में 82 रन जोड़कर टीम का दोहरा शतक पूरा कराया.

क्लासेन 35 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए, जबकि नितीश रेड्डी ने 39 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. विपक्षी खेमे से ब्लेसिंग मुजरबानी ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि वैभव अरोड़ा ने 2 विकेट निकाले. कार्तिक त्यागी और अनुकूल रॉय के नाम पर 1-1 विकेट रहा.

इसके जवाब में केकेआर 16 ओवरों में महज 161 रन पर सिमट गई. फिन एलन ने कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ 1.3 ओवरों में 30 रन की साझेदारी की. एलन महज 7 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में 2 छक्के और 4 चौके शामिल रहे.

Advertisement

यहां से अंगकृष रघुवंशी ने कप्तान के साथ दूसरे विकेट के लिए 21 गेंदों में 37 रन की साझेदारी की. रहाणे ने टीम के खाते में 8 रन का योगदान दिया. अंगकृष ने रिंकू सिंह के साथ चौथे विकेट के लिए 46 रन जोड़े. रिंकू ने 35 रन जुटाए, जबकि अंगकृष ने 29 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 52 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके.

एचआरएच के खेमे से जयदेव उनादकट ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि ईशान मलिंगा और नितीश रेड्डी ने 2-2 विकेट निकाले. 1 विकेट हर्ष दुबे के नाम रहा.

Advertisement

यह भी पढ़ें- 4, 4, 6, 6, 4, पहले ओवर में ही आया फिन एलन का तूफान, छक्के-चौकों की बौछार के बीच KKR ने बनाया गजब का रिकॉर्ड

Featured Video Of The Day
माननीय मर्यादा रखें... लोकसभा में ओम बिरला ने क्या देखा कि आ गया गुस्सा- VIDEO
Topics mentioned in this article