IND vs PAK: 'लापरवाह नहीं, निडर बनो', गावस्कर ने पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से पहले भारतीय बल्लेबाजों को दिया 'गुरुमंत्र'

Sunil Gavaskar on Team India Strategy vs Pakistan T20 World Cup 2026: कोलंबो में आज पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले हाई-स्टेक ग्रुप-स्टेज मुकाबले से पहले गावस्कर ने खिलाड़ियों को हालात के अनुसार खेलने की जरूरत बताई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Sunil Gavaskar on Team India Strategy vs Pakistan T20 World Cup 2026

Sunil Gavaskar on Team India Strategy vs Pakistan T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी को लेकर सावधान रहने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि निडर क्रिकेट खेलना अच्छी बात है, लेकिन आक्रामकता और लापरवाही के बीच बहुत कम फर्क होता है, जिसे खिलाड़ियों को समझना होगा. कोलंबो में आज पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले हाई-स्टेक ग्रुप-स्टेज मुकाबले से पहले गावस्कर ने खिलाड़ियों को हालात के अनुसार खेलने की जरूरत बताई है. उनका मानना है कि बड़े मैचों में सिर्फ ताकत के दम पर नहीं, बल्कि समझदारी और धैर्य के साथ बल्लेबाजी करनी चाहिए.

सोचा-समझा आक्रामक रुख, लापरवाही नहीं

गावस्कर ने इंडिया टूडे से बातचीत में कहा कि भारतीय टीम की आधुनिक बल्लेबाजी सोच ने क्रिकेट का अंदाज बदल दिया है. आज 200 रन का स्कोर भी सामान्य लगने लगा है, जो टीम की आक्रामक मानसिकता को बताता है, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि हर पिच बल्लेबाजों के अनुकूल नहीं होती. उन्होंने अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ टीम के हालिया प्रदर्शन का उदाहरण देते हुए कहा कि जब परिस्थितियां गेंदबाज़ों के पक्ष में हों, तब वही आक्रामक तरीका नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में शॉट चयन पर विशेष ध्यान देना जरूरी है.

पाकिस्तान मुकाबले पर खास नजर

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला हमेशा दबाव से भरा होता है. ऐसे मैचों में जल्दबाजी में लिए गए फैसले मैच का रुख बदल सकते हैं. गावस्कर का मानना है कि खिलाड़ियों को अपने अंदाज को बरकरार रखते हुए हालात के अनुसार खुद को ढालना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि बड़े टूर्नामेंट में परिस्थितियों की समझ ही टीम को खिताब दिलाती है. सिर्फ बड़े शॉट खेलने की कोशिश करने के बजाय साझेदारी बनाना और विकेट बचाए रखना ज्यादा अहम होता है.

गावस्कर की मानें तो भारतीय टीम के पास प्रतिभा और ताकत दोनों हैं, लेकिन उन्हें संतुलन बनाकर चलना होगा. निडरता टीम की पहचान है पर जिम्मेदारी के साथ खेलना ही असली चालाकी है.

अब सभी की निगाहें आज भारत-पाक मुकाबले पर है, जहां भारत को अपनी आक्रामक शैली और समझदारी के बीच सही संतुलन बनाना होगा.

Featured Video Of The Day
'Big Boss 13' फेम Himanshi Khurana को मिली धमकी, विदेश में बैठे इस गैंगस्टर ने मांगे 10 करोड़