'भारतीय मेहमाननवाजी को हल्के में लेते हैं', IPL में विदेशी खिलाड़ियों की 'मनमानी' पर फूटा सुनील गावस्कर का गुस्सा

Sunil Gavaskar on Overseas Stars For Late IPL Arrivals: आईपीएल के आगाज से पहले सुनील गावस्कर भड़क गए हैं और उन खिलाड़ियों पर निशाना साधा है जो इस टूर्नामेंट में देरी से पहुंच रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Sunil Gavaskar का फूटा गुस्सा

Sunil Gavaskar on Overseas Stars in IPL:  जैसे-जैसे आईपीएल 2026 का सीज़न करीब आ रहा है, कुछ इंटरनेशनल खिलाड़ियों के इसमें हिस्सा लेने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा IPL कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने फ्रेंचाइज़ियों से इस मुद्दे पर सख़्त रुख अपनाने की अपील की है.  उनका मानना ​​है कि कुछ विदेशी खिलाड़ी "भारतीय मेहमाननवाजी" को हल्के में ले रहे हैं, और अगर वे बिना किसी ठोस वजह के देर से आते हैं, तो उन्हें उनकी संबंधित टीमों से बाहर कर देना चाहिए.

पूर्व भारतीय कप्तान गावस्कर ने 'स्पोर्टस्टार' के लिए लिखे एक कॉलम में अपनी चिंता ज़ाहिर करते हुए कहा कि कुछ विदेशी खिलाड़ी चोट के अलावा अन्य निजी कारणों से उपलब्ध नहीं होंगे. उन्होंने लिखा, "कुछ विदेशी खिलाड़ियों के साथ फ्रेंचाइजी को हल्के में लेने की पुरानी समस्या भी है, जो चोट के अलावा अन्य निजी कारणों से उपलब्ध नहीं होंगे." गावस्कर ने लिखा कि "यह भारत का अपना तरीका और मेहमाननवाज़ी है, जिसे कुछ लोग अक्सर अपना अधिकार समझ लेते हैं.

गावस्कर ने आगे अपने कॉलम में लिखा कि जब तक फ़्रेंचाइज़ी मालिक सख्त रवैया अपनाकर इन खिलाड़ियों को टीम से बाहर नहीं करेंगे, तब तक उन्हें ख़िताब जीतने की अपनी कोशिशों में रुकावटों का सामना करना पड़ेगा. पूर्व कप्तान ने लिखा, "टीम बनाने की सारी योजनाएं तब धरी की धरी रह जाती हैं, जब खिलाड़ी अपनी मर्ज़ी से कभी भी टीम में शामिल होने का फ़ैसला करते हैं". 

बता दें कि जोश हेज़लवुड, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस जैसे खिलाड़ी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनके फ़िटनेस से जुड़ी चिंताओं के चलते IPL 2026 में देर से शामिल होने की उम्मीद है.

Advertisement

ये भी पढ़ें-  IPL vs. PSL: पाकिस्तान सुपर लीग को छोड़ IPL में पहुंचे कई खिलाड़ी, मोहसिन नकवी को लगी मिर्ची, दे डाली ये धमकी

IPL 2026 सीज़न 28 मार्च से शुरू होगा

कुछ खिलाड़ियों के देरी से आने की चिंताओं के बावजूद, गावस्कर आने वाले सीज़न को लेकर आशान्वित हैं.  उन्होंने लिखा, "फिर भी, यह एक ऐसा टूर्नामेंट होने का वादा करता है जिस पर आलोचना करने वाले भी चुपके से नज़र रखते हैं, और जहां 31 मई तक की शामें ऐसी होंगी जैसी पहले शायद ही कभी देखी गई हों." बता दें IPL का 19वां ​​संस्करण 28 मार्च को शुरू होने वाला है, आईपीएल 2026 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से होगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
ईरान-इजरायल जंग के बीच पीएम मोदी ने बुलाई मीटिंग, जानें क्या हुआ इसमें?
Topics mentioned in this article