T20 World Cup: भारतीय प्लेइंग XI पर मचा बवाल, सुनील गावस्कर ने इस खिलाड़ी को बाहर करने की दी सलाह

26 फरवरी को भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला खेला जाएगा.इस मैच को हर हाल में जीतना होगा. ऐसोे में भारतीय इलेवन में बदलाव के संकेत मजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Sunil Gavaskar on Axar Patel vs India Playing XI:

Sunil Gavaskar on India Playing XI vs Zimbabwe: सुपर 8 में भारतीय टीम को अपना अगला मैच 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने वाली है. सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में यह मैच जीतना होगा. ऐसे में कयास लग रहे हैं कि भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. ऐसे में भारत के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर अपनी राय दी है और माना है कि भारत की प्लेइंग इलेवन में अक्षर पटेल की वापसी होनी चाहिए ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ अगले मैच से पहले, भारत के महान पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने साफ़ कर दिया कि अक्षर पटेल को प्लेइंग XI में वापसी करनी चाहिए और सुझाव दिया कि  तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह की जगह ले सकते हैं.

गावस्कर ने JioStar पर कहा, “ज़िम्बाब्वे की लाइन-अप में ज़्यादा बाएं हाथ के बल्लेबाज़ों की कमी को ध्यान में रखते हुए, मैं अक्षर पटेल को प्लेइंग XI में वापस लाने पर विचार करूंगा. आप शायद उन्हें अर्शदीप सिंह की जगह ला सकते हैं.” पूर्व कप्तान गावस्कर ने कहा, "लेकिन अर्शदीप ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इतनी अच्छी बॉलिंग की और आप किसी ऐसे गेंदबाज को बदलना नहीं चाहेंगे जो इतनी अच्छी लय में दिख रहा हो. हो सकता है कि वे कोई बदलाव न करें और उसी टीम के साथ जाएं." 

दूसरी ओर भारत के सहायक कोच रायन टेन डेशकाटे ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने के पीछे टीम इंडिया की रणनीति का खुलासा किया.

डेशकाटे ने कहा, "टीम कॉम्बिनेशन और साउथ अफ्रीका के टॉप ऑर्डर में कई बाएं हाथ के बल्लेबाज होने की वजह से यह फैसला काफी सोच-विचार के बाद लिया गया. बाएं हाथ के बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक, रयान रिकल्टन और डेविड मिलर टीम इंडिया के लिए बड़े खतरे थे. ऐसे में टीम ने ऑफ स्पिन विकल्प को प्राथमिकता दी, जो पावरप्ले में उपयोगी साबित हो सके. हमें लगा कि पावरप्ले में वॉशिंगटन अक्षर की तुलना में ज्यादा प्रभावी गेंदबाज हो सकते हैं. इस वजह से उन्हें मौका दिया गया."

Featured Video Of The Day
चिंतन रिसर्च फाउंडेशन की कॉन्फ्रेंस: क्यों Africa है भारत के लिए अगला बड़ा Manufacturing Hub?