रोहित शर्मा के 36वें वनडे शतक से चूकने पर निराश हुए सुनील गावस्कर, बोले- करियर खत्म होने से ...

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, इस मैच में भारत के दिग्गज रोहित शर्मा 92 रन पर आउट हो गए. रोहित अपने शतक से 8 रन दूर रह गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में ऱोहित शर्मा 92 रन पर आउट हो गए. रोहित अपने शतक से 8 रन दूर रह गए. अगर रोहित शतक बना लेते हैं यह उनके वनडे करियर का 36वां शतक होता, लेकिन दुर्भाग्य से रोहित शतक से 8 रन दूर रह गए. भले ही रोहित अपना शतक पूरा नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने वनडे में अपना 63वां अर्धशतक पूरा किया. रोहित और केएल राहुल की पारी के दन पर भारत ने 352 रन का स्कोर खड़ा किया लेकिन बाद में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने नाबाद 162 रन बनाकर वेस्टइंडीज को जीत दिला दी. भारत के हार के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने खासकर रोहित शर्मा को लेकर बात की और कहा कि, रोहित के 92 रन पर आउट होने पर गावस्कर ने रिएक्ट किया और कहा कि उन्हें काफी निराशा हुई है. 

जियो हॉटस्टार पर बात करते हुए सुनील गावस्कर ने बताया कि रोहित शर्मा के शतक से 8 रन पहले आउट होने पर उन्हें निराशा क्यों हुई, पूर्व कप्तान ने कहा, "रोहित के 92 रन पर आउट होने से मुझे निराशा इसलिए हुई क्योंकि वह शतक नहीं बना पाए और हो सकता है कि आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के बाद वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लें"

गावस्कर ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "जब वह संन्यास लेने का फैसला करेंगे, तो मैं व्यक्तिगत रूप से चाहूंगा कि रोहित के वनडे शतकों की संख्या उनकी उम्र से ज्यादा हो. अगर वह तीसरे वनडे में शतक बना लेते, तो वह अपने 36वें शतक के साथ इस उपलब्धि के और करीब पहुंच जाते.

पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "मेरे लिए, यह एक खास बात है जब किसी खिलाड़ी के रिटायरमेंट के समय उसके शतकों की संख्या उसकी उम्र से ज्यादा हो,  इससे पता चलता है कि उनका करियर कैसा रहा है और उन्होंने इतने सालों तक कैसा स्टैंडर्ड बनाए रखा है.  इसीलिए मैं सच में चाहता हूं कि रोहित उस मुकाम तक पहुंचें, अपने इंटरनेशनल क्रिकेट के आखिरी साल में, मैं अपनी उम्र के बराबर टेस्ट शतक बनाना चाहता था, और मैं तीन बार 90s में आउट हुआ,  अगर मैं वे शतक बना पाता, तो मेरे शतकों की संख्या मेरे रिटायरमेंट की उम्र जो उस समय 38 थी, उसके बराबर हो जाती. "

Advertisement

अब भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने मैदान पर उतरेंगे. न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम 5 वनडे मैच खेलने वाली है. यह सीरीज भी रोहित के लिए काफी अहम होगा. बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे  होम सीरीज के तीन मैचों में, रोहित ने मेजबान टीम के लिए 32, 101 और 92 रन बनाए.

यह भी पढ़ें | चेले ने पाकिस्तान को तो गुरु ने ऑस्ट्रेलिया को धोया, युवराज और अभिषेक की तूफानी पारी से दहला मैदान

Advertisement

यह भी पढ़ें | सचिन नंबर-2, रोहित नंबर 1, गेल को झटका, वनडे में 202 पारियों के बाद सबसे ज्यादा 50 + स्कोर बनाने वाले बैटर्स

यह भी पढ़ें | सचिन नंबर-2, रोहित नंबर 1, गेल को झटका, वनडे में 202 पारियों के बाद सबसे ज्यादा 50 + स्कोर बनाने वाले बैटर्स

Featured Video Of The Day
को-पायलट ने खुद बंद कर दिए थे दोनों इंजन? जांच में चौंकाने वाला खुलासा

Topics mentioned in this article
Sunil Gavaskar
Rohit Gurunath Sharma
India Vs West Indies 2026
Cricket