PSL में दिखा कुदरत का कहर, तूफान में पतंग की तरह उड़ने लगे कवर्स और जमीन पर गिरे ग्राउंड स्टाफ, वीडियो वायरल

PSL 2026 Heavy Storm Video Viral:

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
PSL 2026 Heavy Storm Video Viral:

PSL 2026 Heavy Storm Video Viral: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का एक मुकाबला मौसम के कहर के आगे पूरी तरह बेबस नजर आया. PSL के तहत इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जाल्मी के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाने वाला मैच तूफान और भारी बारिश की भेंट चढ़ गया. मंगलवार को मुकाबले से ठीक पहले मौसम ने अचानक विकराल रूप ले लिया. तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने मैदान का हाल ऐसा कर दिया कि टॉस तक समय पर नहीं हो सका. हालात लगातार बिगड़ते गए और आखिरकार अंपायरों को मैच रद्द करने का फैसला लेना पड़ा.

सबसे डरावना नज़ारा तब देखने को मिला जब तेज हवाओं ने मैदान पर बिछे कवर को उड़ाकर रख दिया. ग्राउंड स्टाफ कवर संभालने की कोशिश में जुटा रहा, लेकिन तूफानी हवा इतनी तेज थी कि कवर बार बार हवा में उछलने लगे. कई कर्मचारी कवर को पकड़ते पकड़ते खुद ही जमीन पर गिर पड़े और कुछ तो हवा के साथ घिसटते नजर आए. पूरा दृश्य किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था.

बारिश इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में आउटफील्ड पानी से लबालब भर गया. ऐसे में खेल होना पूरी तरह असंभव हो गया. इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें ग्राउंड स्टाफ की मेहनत और खतरनाक हालात साफ दिखाई दे रहे हैं.

Advertisement

मैच रद्द होने के बाद अंक तालिका पर भी असर पड़ा है. बाबर आजम की टीम पेशावर जाल्मी 2 मैचों में 3 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है, जबकि शादाब खान की इस्लामाबाद यूनाइटेड 2 मैचों में 1 अंक के साथ निचले पायदान पर बनी हुई है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | 'रिजीम चेंज का...' ईरान को लेकर Trump का बड़ा बयान | US Iran War | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article