मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया की टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है. प्रतिष्ठित सीरीज का पहला मुकाबला नौ अक्टूबर से डरबन में खेला जा रहा है. जहां तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी स्टीव स्मिथ ने फील्डिंग के दौरान एक हैरतअंगेज कैच पकड़ते हुए सबको हैरान कर दिया है. क्रिकेट प्रेमियों को यह झकझोर देना वाला पल 31वें ओवर में देखने को मिला. कंगारू टीम की तरफ से पैट कमिंस गेंदबाजी कर रहे थे. उनके सामने बल्लेबाजी के लिए डेविड बेडिंघम तैयार थे. कमिंस ने ओवर की पहली ही गेंद बैक ऑफ लेंथ डाली, जो कि टप्पा खाने के बाद ऑफ स्टंप के बाहर तेजी से ऊपर उठती हुआ नजर आई. यहां बेडिंघम ने गलत तरीके से बैक फुट ड्राइव खेलने का प्रयास किया. मगर गेंद बल्ले का मोटा किनारा लेते हुए फर्स्ट स्लिप में उछल गई. जहां दूसरे स्लिप में तैनात स्मिथ ने एक लंबी छलांग लगाते पहले हवा में कलाबाजी दिखाई. उसके पश्चात कैच लपकते हुए सबको हैरान कर दिया.
पांचवें अर्धशतक से चूके डेविड बेडिंघम
डरबन टेस्ट में बल्लेबाजी करते हुए डेविड बेडिंघम काफी अच्छे लय में नजर आ रहे थे. उनकी उम्दा बल्लेबाजी को देख लग रहा था कि वह आज अपने टेस्ट करियर का पांचवां अर्धशतक पूरा कर लेंगे. मगर वह केवल एक रन से चूक गए. टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कुल 73 गेंदों का सामना किया. इस बीच 67.12 की स्ट्राइक रेट से 49 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से नौ चौके देखने को मिले.
पहली पारी में 390 रन बनाने में कामयाब रही ऑस्ट्रेलिया
इससे पहले डरबन में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में 390 रन बनाने में कामयाब रही. पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए मैट रेनशॉ ने 397 गेंदों में 47.85 की स्ट्राइक रेट से 190 रनों की सर्वाधिक शतकीय पारी खेली. उनके अलावा कैप्टन पैट कमिंस ने 98 गेंद में 43 और मार्नस लाबुशेन ने 58 गेंद में 37 रनों का योगदान दिया.
मेजबान टीम की तरफ से पहली पारी में वियान मुल्डर ने सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की. उनके अलावा मार्को जानसन के खाते में तीन और एनरिच नॉर्टजे ने दो विकेट चटकाए. साइमन हार्मर के हाथ एक सफलता आई.
यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका न देने पर वीरेंद्र सहवाग का गंभीर को संदेश, बोले- 'उम्र मत देखिए, टैलेंट देखिए'