Mushfiqur Rahim record: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच (Sri Lanka vs Bangladesh, 1st Test) के दूसरे दिन मुशफिकुर रहीम ने इतिहास रच दिया. रहीम ने यह खबर लिखे जाने तक 159 रन बना लिए हैं. ऐसा करते ही रहीम ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. बता दें कि मुश्फिकुर रहीम ने एक भी गेंद किए बिना सर्वाधिक इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर रहीम ने एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया है.
बिना गेंदबाजी किए सबसे ज़्यादा इंटरनेशन रन बनाने वाले बल्लेबाज (Most International Runs Without Bowling)
15,509* – मुशफिकुर रहीम
15,461 – एडम गिलक्रिस्ट
12,654 – क्विंटन डी कॉक
11,881 – जोस बटलर
11,581 – जॉनी बेयरस्टो
11,124 – दिनेश चांदीमल
10,859 – इयोन मोर्गन
10,711 – टॉम लैथम
9,112 – उपुल थरंगा 🇱🇰
8,565 – केएल राहुल 🇮
8,414 – अजिंक्य रहाणे
(SL vs BAN Scorecard) बता दें कि बांगलादेश ने अबतक 4 विकेट पर 423 रन बना लिए हैं, इससे पहले कप्तान शांतों 148 रन बनाकर आउट हुए. शांतों और रहीम ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 264 रन जोड़े थे. इस समय क्रीज पर ये खबर लिखे जाने तक रहीम 159 और लिटन दास 61 रन बनाकर नाबाद थे.
मुशफिकुर रहीम का करिश्मा
इसके पहले रहीम ने अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक ठोका तो वहीं, शांतों ने छठा शतक लगाने का कमाल किया. दूसरी ओर रहीम ने शतकीय पारी खेलकर पाकिस्तान के यूनिस खान, सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड को तोड़ दिया. रहीम श्रीलंका में टेस्ट शतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज गैर-ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं. (Mushfiqur Rahim Created History)
रहीम ने यह कमाल 38 साल और 39 दिन में किया है. इससे पहले श्रीलंका में टेस्ट शतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज गैर-ओपनर बल्लेबाज पाकिस्तान के यूनुस खान थे जिनके नाम 37 साल और 216 दिन में श्रीलंका में शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज था. वहीं, श्रीलंका में टेस्ट शतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज गैर-ओपनर के लिस्ट में सचिन तेंदुलकर तीसरे नंबर पर है. तेंदुलकर ने 37 साल और 93 दिन की उम्र में गैर-ओपनर के तौर पर श्रीलंका में शतक लगाने का कमाल किया था.
श्रीलंका में टेस्ट शतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज गैर-ओपनर बल्लेबाज (Oldest Non-Openers To Score Test Century In Sri Lanka)
बल्लेबाज | उम्र | टीम | Vs | वेन्यू | साल | बैटिंग क्रम |
मुशफिकुर रहीम | 38 साल, 39 दिन | बांग्लादेश | श्रीलंका | गाले | 2025 | नंबर 5 |
यूनुस खान | 37 साल 216 दिन | पाकिस्तान | श्रीलंका | पल्लेकेले | 2015 | नंबर 4 |
सचिन तेंदुलकर | 37 साल 93 दिन | भारत | श्रीलंका | कोलंबो | 2010 | नंबर 4 |
महेला जयवर्धने | 37 साल 58 दिन | श्रीलंका | साउथ अफ्रीका | कोलंबो | 2014 | नंबर 4 |
एलन बॉर्डर | 37 साल 43 दिन | ऑस्ट्रेलिया | श्रीलंका | मोरातुवा | 1992 | नंबर 6 |
इसके अलावा रहीम ने 35 साल की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ अपना तीसरा टेस्ट शतक भी बनाया है और यूनिस खान और माइक हसी के बाद ऐसा करने वाले वह केवल तीसरे बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने इस आयु अवधि में श्रीलंका के खिलाफ तीन शतक भी बनाए थे. रहीम ने 2022 में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू मैदान पर दो शतक बनाए, जिसमें से एक मीरपुर और चटगांव में था. कुल मिलाकर, रहीम, मिस्बाह-उल हक (39 साल, 217 दिन), एलेक स्टीवर्ट (39 साल, 66 दिन) के बाद श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट शतक बनाने वाले चौथे सबसे उम्रदराज बल्लेबाज हैं.
मिस्बाह ने अबू धाबी (2013) में शतक बनाया था जबकि स्टीवर्ट ने मैनचेस्टर (2002) में शतक लगाने का कमाल किया था. रहीम ने बांग्लादेश बल्लेबाज की ओर से सबसे उम्रदराज टेस्ट शतक का अपना ही रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.
वहीं, बता दें कि शांतों और रहीम ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 264 रन जोड़े हैं जो श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैचों में बांग्लादेश के लिए चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड है. (Highest fourth-wicket stand for Bangladesh in Tests against Sri Lanka)