SRH vs DC: अभिषेक का सबसे बड़ा चैलेंज, आज फिर घेरने की तैयारी में अक्षर पटेल, कर दिया है इतना बुरा हाल

Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals: आज का मुकाबला कई बातें तय करेंगी.. इनमें से एक बड़ी बात अभिषेक और अक्षर पटेल की टक्कर है..और वजह एकदम पूरी तरह साफ है

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Indian Premier League 2026:
X: social media

Abhishek Sharma V/S Axar Patel: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में आज हैदारबाद और दिल्ली (SRH vs DC) के बीच आज हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में प्वाइंट्स टेबल में एक-दूसरे को मात देने के लिए 'जबर्दस्त मार-काट' होने जा रही है.  दोनों ही ही नजर राजस्थान रॉयल्स के नंबर-3 पर लगी है. जाहिर है कि जब हालात ऐसे हैं, तो कई टक्कर इस मुकाबले में होने जा रही हैं. और इन्हीं में से एक है बड़ी टक्कर है हैदराबाद के मिस्टर धुआंधार अभिषेक शर्मा और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल के बीच. और अक्षर के निशाने पर खास वजह से अभिषेक शर्मा हैं और इन दोनों की टक्कर भी उन कई कारणों में से एक हैं, जो तय करेगा कि आज ऊंट किस करवट बैठेगा. 

अभिषेक के हाल, अक्षर के खिलाफ बहुत ही बेहाल !

इस बार अभिषेक के हाल ज्यादा अच्छे अभी तक नहीं रहे हैं. यह सही है कि लेफ्टी बल्लेबाज ने दो अर्द्धशतक बनाकर वापसी की अच्छी मनोदशा दिखाई है.लेकिन जब बात अक्षर पटेल की आती है, तो अभिषेक को उनका तोड़ निकालना होगा क्योंकि आईपीएल  में अभिषेक लेफ्टी स्पिनर की सिर्फ 8 ही गेंद खेले हैं और इसमें वह दो बार आउट हुए हैं. ऐसे में अगर अक्षर पटेल पावर-प्ले में ही अटैक पर आते हैं, तो हैरानी की बात बिल्कुल भी नहीं होगी. कुल मिलाकर यह टक्कर बहुत ही मजेदार होने जा रही है और देखने की बात यह होगी कि आज अक्षर फिर से जीतते हैं या अभिषेक काउंटर अटैक  करने में सफल रहते हैं. 

दोनों टीमों की नजर नंबर-3 पर लगी 

दोनों के बीच प्वाइंट्स टेबल में और ऊपर चढ़ने की भूख इस मैच को बहुत ही अहम बन दिया है. हैदराबाद 6 मैचों में 3 जीत 6 प्वाइंट के साथ चौथे और दिल्ली कैपिटल्स 5 मैचों में 3 जीत के साथ इतने ही अंक से पांचवें नंबर पर हैं.  हैदराबाद का नेट रन-रेट दिल्ली से ऊपर है. लेकिन  अब दोनों की नजर नंबर-3 पर काबिज राजस्थान रॉयल्स पर लगी है, जिसके आठ अंक हैं. आज किसी भी के जीतने पर वह नंबर तीन से राजस्थान को धकेल सकती है. और तीसरी पायदान को हासिल करने में अभिषेक और अक्षर पटेल के बीच की टक्कर बहुत ही महत्वपूर्ण होने जा रही है. अभिषेक फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 17वें नंबर पर है. और इस मैच से पहले तक वह 6 मैचों की इतनी ही पारियों में 31.33 के औसत से 188 रन बना चुके हैं. और फिलहाल उनका बेस्ट स्कोर 74 रन है. 


 

Featured Video Of The Day
Iran-US War 2026: 70% मिसाइलें अब भी तैयार! क्या America को धोखे में रखा गया?