SA vs NZ: अफ्रीका-न्यूजीलैंड फाइनल के टिकट के लिए आमने-सामने, इतिहास का गवाह बनेगा ईडन गार्डन, खास है ये रिकॉर्ड

SA vs NZ; T20 World Cup 2026 Semi-Final at Eden Garden: ईडन गार्डन्स में टी20 मैच के दौरान अब तक सिर्फ 3 पारियों में 200 का आंकड़ा छुआ गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
SA vs NZ; T20 World Cup 2026 Semi-Final:

SA vs NZ; T20 World Cup 2026 Semi-Final at Eden Garden: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-1 खेला जाना है, जिसे जीतने वाली टीम 8 मार्च को खेले जाने वाले फाइनल मैच का टिकट हासिल करेगी. ईडन गार्डन्स में टी20 मैच के दौरान अब तक सिर्फ 3 पारियों में 200 का आंकड़ा छुआ गया है. ये तीनों मैच विश्व कप में ही खेले गए थे. आइए, इन मुकाबलों के बारे में जानते हैं. स्कॉटलैंड बनाम इटली: 9 फरवरी 2026 को स्कॉटलैंड ने ग्रुप-सी के मुकाबले में इटली के खिलाफ 4 विकेट खोकर 207 रन बनाए.

इस पारी में जॉर्ज मुन्से ने 54 गेंदों में 15 बाउंड्री के साथ सर्वाधिक 84 रन बनाए, जबकि ब्रैंडन मैकमुलेन ने नाबाद 41 रन जुटाए. इसके जवाब में इटली की टीम 16.4 ओवरों में महज 134 रन पर सिमट गई. स्कॉटलैंड ने मुकाबला 73 रन से जीता.

इंग्लैंड बनाम इटली: 16 फरवरी 2026 को ग्रुप-सी का यह मैच इंग्लैंड और इटली के बीच खेला गया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम ने विल जैक्स (53) के नाबाद अर्धशतक की बदौलत 7 विकेट खोकर 202 रन बनाए. जैक्स ने 22 गेंदों की इस पारी में 4 छक्के और 3 चौके लगाए थे. इसके जवाब में इटली की टीम 178 रन पर सिमट गई. इंग्लैंड ने महज 24 रन के अंतर से मुकाबला जीता.

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश: 16 मार्च 2016 को खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने 55 रन से जीत दर्ज की थी. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 201 रन बनाए. पाकिस्तान की तरफ से अहमद शहजाद ने 52 रन, जबकि मोहम्मद हफीज ने 64 रन की पारी खेली. इनके अलावा, कप्तान शाहिद अफरीदी ने 49 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.

Advertisement

इसके जवाब में बांग्लादेशी टीम 6 विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी. शाकिब अल हसन ने 50 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके.

Featured Video Of The Day
Prahar Guns: भारतीय सेना की बढ़ी ताकत, Adani Defense ने समय से पहले सौंपी 'प्रहार' गन की पहली खेप
Topics mentioned in this article