दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 31 से 35 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच न्यूलैन्ड्स, केपटाउन में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

विज्ञापन
Read Time: 14 mins
दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

34.6 ओवर (0 रन) बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| 212/3 अफ्रीका|

34.5 ओवर (0 रन) लहराते हुए अंदर लाइ गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| सोची समझी बल्लेबाज़ी जारी है|

34.4 ओवर (1 रन) इस बार फाइन लेग की दिशा में पटकी हुई गेंद को खेला, गैप से एक ही रन मिल पाया|

34.3 ओवर (2 रन) जड़ में डाली गई गेंद को लेग साइड पर खोदकर मारा| गैप में गई बॉल, फील्डर जबतक बॉल थ्रो करते बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|

34.3 ओवर (1 रन) एक और स्लोवर गेंद एक और वाइड! बल्लेबाज़ का खौफ गेंदबाज़ के ऊपर साफ़ दिखता हुआ|

34.3 ओवर (5 रन) नो बॉल और चौका! पटकी हुई गेंद को पुल कर दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| कोई फील्डर नहीं थे वहां पर जिस वजह से चार रन बटोरे| अगली गेंद फ्री हिट|

34.2 ओवर (4 रन) चौका! रैम शॉट!! बहुत जल्दी गेंद की लेंथ को भांपते हुए फाइन लेग की तरफ शॉट खेला| धीमी गति से डाली गई थी बॉल इस वजह से चौका हासिल हो गया|

34.2 ओवर (1 रन) वाइड! बाउंसर!! अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|

34.1 ओवर (1 रन) सिंगल और इसी के साथ रैसी ने अपना 10वां अर्ध शतक पूरा कर लिया यहाँ पर| अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए यहाँ पर| पटकी हुई गेंद को पुल किया था मिड विकेट बाउंड्री की तरफ जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

33.6 ओवर (0 रन) फिर से रिवर्स स्वीप का प्रयास था लेकिन बल्लेबाज़ पूरी तरह से टर्न से चकमा खाए| शरीर पर जाकर लगी बॉल, कोई रन नहीं हुआ| 197/3 अफ्रीका| एक बड़े स्कोर की ओर अग्रसर|

33.5 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| रन नहीं बन पाया|

33.4 ओवर (1 रन) इस बार रिवर्स स्वीप खेलकर पॉइंट की ओर से एक रन लिया|

33.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

33.2 ओवर (0 रन) रिवर्स स्वीप का प्रयास, कहीं तो लगी ये गेंद साफ़ पता नहीं चल पाया| ऐसा लगा कि ग्लव्स से लगकर कीपर के पैरों पर जा लगी| क्या ये कैच का मौका था, शायद हाँ लेकिन टफ चांस था|

33.1 ओवर (1 रन) बढ़िया फील्डिंग गब्बर द्वारा सीमा रेखा के ठीक आगे| चौका जाने से रोका और टीम के लिए तीन रन बचाए|

32.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया| 195/3 अफ्रीका|

32.5 ओवर (2 रन) बाहर की गेंद को चिप किया कवर्स की दिशा में| नो मेंस लैंड में गिरी बॉल, दो रन मिल गए|

32.4 ओवर (1 रन) कट किया पॉइंट की दिशा में गेंद को जहाँ से एक रन मिला|

32.3 ओवर (6 रन) छक्का! फुल टॉस गेंद जिसे स्टैंड्स में भेज दिया रैसी ने| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए बॉल को लप्पा बनाया और मिड विकेट बाउंड्री के पार मार दिया पूरे छह रनों के लिए|

32.2 ओवर (1 रन) छोटी गेंद, वाइड लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में बॉल को पंच किया| एक ही रन से संतुष्ट हुए बल्लेबाज़|

32.1 ओवर (1 रन) फुल टॉस गेंद को फाइन लेग की दिशा में स्वीप करते हुए रन पूरा किया|

31.6 ओवर (0 रन) जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया|

31.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| पूरी तरह से टर्न से चकमा खा गए यहाँ पर|

31.4 ओवर (0 रन) क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

31.3 ओवर (4 रन) चौका! मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|

31.3 ओवर (5 रन) 5 वाईड्स! बल्लेबाज़ के साथ साथ कीपर भी इस बॉल को परखने से चूक गए| स्वीप मारने गए थे लेकिन लेग स्टम्प के काफी बाहर थी बॉल जिस वजह से कीपर को बीट करते हुए फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई|

31.2 ओवर (0 रन) ओह! टर्न से पूरी तरह से बीट हुए बल्लेबाज़|

31.1 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्पिन!! फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

30.6 ओवर (0 रन) गुड लेंथ लाइन की गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक कर दिया| 174/3 अफ्रीका|

30.5 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर आया, कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|

30.4 ओवर (0 रन) पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

30.3 ओवर (2 रन) शतक!! 17वां उनके करियर का| क्या कमाल की पारी खेली है अपनी टीम के लिए| वाह जी वाह| अफ्रीकी बल्लेबाज़ी क्रम की जान है ये बल्लेबाज़ और उसे साबित करते हुए क्विनी| भारत के खिलाफ छठा है ये शतक| टीम को उनसे अब एक बड़े स्कोर की दरकार| कवर्स की दिशा में गेंद को ड्राइव करते हुए डीप से दुग्गी हासिल किया|

30.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं हुआ|

30.1 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर आता हुआ| फुल टॉस गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला| एक रन मिला|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Sikandar Review In Hindi- जानें Salman Khan की सिकंदर ने जीता दिल या तोड़ी उम्मीदें