भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 36 से 40 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच सेंट जॉर्ज पार्क, केबेरहा में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लेटेस्ट स्कोर

39.6 ओवर (1 रन) 1 रन|

39.5 ओवर (3 रन) तीन रन| ये तो होना ही था| इस बार रूम बनाकर गेंद को पुल किया मिड ऑन की तरफ| गैप में गिरी गेंद, तीन रन खाते में जुड़े, बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच|

39.4 ओवर (0 रन) तेज़ गति से डाली गई छोटी गेंद| अर्शदीप ने बैकफुट से उसे ब्लॉक किया| बल्ले के उपरी भाग को जाकर लगी गेंद| ऐसा लगा कि बल्लेबाज़ के शरीर पर डालकर उन्हें विकेट छोड़ने पर मजबूर कर रहे हैं गेंदबाज़|

39.3 ओवर (0 रन) इस बार फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| रन का मौका यहाँ भी नहीं बन पाया|

39.2 ओवर (0 रन) बढ़िया यॉर्कर!! अर्शदीप सिंह ने सही समय पर आकर उसे ब्लॉक कर दिया|

39.1 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| कीपर ने आगे का काम किया|

38.6 ओवर (0 रन) इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|

38.5 ओवर (1 रन) चिप किया इस बार गेंद को लेकिन शॉर्ट मिड विकेट फील्डर के ऊपर से निकल गई और नो मेंस लैंड में गिरी जहाँ से एक रन आया|

अर्शदीप सिंह अगले बल्लेबाज़ हैं...

38.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट ब्यूरन हेंड्रिक्स बोल्ड केशव महाराज| एक और विकेट का पतन| कुलदीप यादव 1 रन बनाकर वापिस लौटे| केशव महाराज के खाते की ये दूसरी विकेट है| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर से इस घूमती गेंद पर स्वीप शॉट खेलने गए| टर्न और उछाल की वजह से बल्ले के उपरी भाग को लगकर शॉर्ट फाइन लेग फील्डर की तरफ हवा में गई गेंद जिसे बड़ी आसानी के साथ जज किया गया| 172/7 भारत|

38.3 ओवर (0 रन) इस बार शॉर्ट फाइन लेग की तरफ गेंद को खेला| फील्डर वहां पर तैनात, रन का मौका नहीं बन सका|

38.2 ओवर (0 रन) इस बार हल्का सा गेंद को ऑन साइड पर पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

38.1 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

37.6 ओवर (0 रन) ओह कड़क शॉट जिसे फील्डर ने रोका और शायद चोट भी लगी है| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|

37.5 ओवर (0 रन) शानदार स्टॉप गेंदबाज़ द्वारा| अपने ही फॉलो थ्रू में गेंद को जाकर रोका वरना ये चौका हो जाता| एक बढ़िया स्ट्रेट ड्राइव यहाँ पर खेला गया था|

37.5 ओवर (1 रन) वाइड! एक और बार बाउंसर से बल्लेबाज़ को टेस्ट किया लेकिन इस बार उछाल थोड़ी ज्यादा हो गई| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|

37.4 ओवर (0 रन) बाउंसर के बाद अब आगे डाली गई गेंद| अक्षर ने लाइन में आकर इस बार उसे ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं होगा|

37.3 ओवर (0 रन) ओहो!! बेहतरीन गेंदबाज़ी यहाँ पर देखने को मिल रही है!! बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ चारों खाने चित हो गए| इसी बीच गेंद सीधा कीपर के हाथों में गई| रन नहीं आ सका|

37.2 ओवर (0 रन) इस बार तेज़ रफ़्तार से अंदर आती गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|

37.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को कट करने गए लेकिन बीट हुए| कोई रन नहीं होगा|

36.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार बैक फुट से फ्लिक टर्न हुई गेंद को लेग साइड पर करते हुए एक रन लिया| 171/6 भारत|

36.5 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ पहली ही गेंद पर खाता खोला| रिवर्स स्वीप शॉट पॉइंट की तरफ खेला| हल्का सा मिस फील्ड हुई और एक रन मिल गया|

कुलदीप यादव नए बल्लेबाज़ हैं...

36.4 ओवर (0 रन) विकेट!! स्टंप आउट!! छठा विकेट भारतीय टीम यहाँ पर गंवाती हुई!! केशव महाराज के हाथ लगी पहली विकेट!! रिंकू सिंह 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फ्लाईटेड गेंद पर बल्लेबाज़ ने पैर निकालकर कवर की ओर पुश करने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले को बीट करती हुई सीधा कीपर के हाथों में गई जहाँ से हेनरिक क्लासेन ने कोई गलती नहीं करते हुए गेंद को पकड़ा और स्टंप्स को लगा दिया| हालाँकि थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि बल्लेबाज़ का पैर क्रीज़ के बाहर ही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 169/6 भारत|

36.3 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|

36.2 ओवर (0 रन) गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया|

36.1 ओवर (0 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| रन नहीं आ सका|

35.6 ओवर (0 रन) आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

35.5 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

अक्षर पटेल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

35.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! भारत को लगा सबसे बड़ा झटका!! नंद्रे बर्गर के हाथ लगी तीसरी विकेट!! केएल राहुल 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर हवा में कट शॉट लगाया| गेंद की गति और उछाल को परख नहीं सके| इसी बीच बल्ले के स्टीकर के पास लगकर गेंद सीधा वहां खड़े फील्डर डेविड मिलर के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 167/5 भारत|

35.3 ओवर (0 रन) आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

35.2 ओवर (4 रन) चौका!!! चालाकी दिखाते हुए बल्लेबाज़| ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई बॉल को अपर कट किया| बॉल गई कीपर के ऊपर से थर्ड मैन की दिशा में जहाँ कोई फील्डर मौजूद नहीं था| गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|

35.1 ओवर (0 रन) पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Iran Israel War Update: ईरान पर इजरायल ने फिर बम बरसाए हैं | Iran Conflict Ceasefire