South Africa vs India, Final: अर्शदीप ने ऐसे जिता दी "पावर बैटल", दक्षिण अफ्रीका ने दिया था ओपन चैलेंज

T20 World Cup 2024: अर्शदीप ने शुरुआती पलों में ही विकेट चटका कर भारत को शुरुआती फायदा दिला दिया था

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Arshdeep Singh: अर्शदीप का शुरुआती फायदा दिलाना काम नहीं आया
नई दिल्ली:

जारी टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) के तहत शनिवार को बारबाडोस के किंगस्टन ओवल मैदान पर भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के मुकाबले में पावर-प्ले (शुरुआती 6 ओवरों) की लड़ाई बहुत ही अहम थी. मेगा इवेंट के ज्याादतर मैचों में यह "पावर बैटल' मैच के परिणाम में बड़ी भूमिका निभा रही थी. और खिताबी जंग में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने बॉलरों के दम पर भारत को खासा चैलेंज दिया था, लेकिन अर्शदीप ने इस पावर-बैटल में नजदीकी अंतर से भारत को जीत दिला दी.

अर्शदीप ने दिलाई भारत को पहले बढ़त 

भारतीय ओपनरों ने शुरुआती ओवरों में आतिशी शुरुआत की थी. नजर पावर-प्ले के छह पर लगी तृथी, लेकिन केशव महाराज ने इस पर जोरदरा प्रहार किया. और देखते ही देखते भात का स्कोर दो ओवर बाद ही दो विकेट पर 23 रन था. और इस स्कोर के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने भारत को चैलेंज दे दिया था पावर-प्ले बैटल का. लेकिन अर्शदीप ने मार्करम को आउट करके सिर्फ 12 रन पर दो विकेट गिराकर 11 रन से शुरुआती बैटल जीत ली, जिसका असर फाइनल बैटल पर भी पड़ा

...और आखिर में हो गई नजदीकी जीत

अर्शदीप द्वारा किए गए दूसरे विकेट का असर फाइनल स्कोर पर भी पड़ा. और भारत तीन रन के नजदीकी अंतर से यह पावर-बैटल जीत गया. हालांकि, भारत ने इस दौरान दक्षिण अफ्रीका से एक विकेट जरूर ज्यादा गंवाया, लेकिन जहां भारत का स्कोर 45 रन था, तो दक्षिण अफ्रीका ने इन छह ओवरों में 42 रन बनाए. 

Featured Video Of The Day
War Breaking | ईरान के पूर्व विदेश मंत्री कमाल खराज़ी की हमले में मौत | Iran Israel War
Topics mentioned in this article