SA vs AFG Super Over: सुपर ओवर का चला महा रोमांच, दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

South Africa vs Afghanistan Super Over T20 WC 2026 Match: पहले सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर स्टब्बस ने छक्का जड़ पहला सुपर ओवर टाई कर दिया.   .

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
South Africa vs Afghanistan T20 WC 2026 Match Super Over:

South Africa vs Afghanistan Super Over T20 WC 2026 Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे सांस रोक देने वाला मुकाबला आज अहमदाबाद के मैदान पर खेला गया. दक्षिण अफ्रीका द्वारा रखे गए 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने भी निर्धारित 20 ओवरों में 187 रन बना लिए, जिसके बाद मैच का फैसला 'सुपर ओवर' (Super Over) के जरिए हुआ.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने शानदार शुरुआत की. सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (59) और रायन रिकेल्टन (61) के अर्धशतकों की मदद से प्रोटीज टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 187 रन बनाए. अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान और नवीन-उल-हक ने कसी हुई गेंदबाजी की, लेकिन अंतिम ओवरों में हेनरिक क्लासेन के कैमियो ने स्कोर को 180 के पार पहुंचा दिया.

अफगानिस्तान का जबरदस्त पलटवार

188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने रहमानुल्ला गुरबाज (84 रन) की आक्रामक पारी के दम पर मैच में अपनी पकड़ बनाए रखी. आखिरी ओवर में अफगानिस्तान को जीत के लिए 15 रनों की दरकार थी. रोमांच तब बढ़ा जब अजमतुल्लाह उमरजई ने लुंगी एनगिडी के ओवर में बड़े शॉट लगाए, लेकिन बाउंड्री लाइन पर ट्रिस्टन स्टब्स के उस 'मिरेकल कैच' (जो सूर्यकुमार यादव के 2024 कैच जैसा था) ने मैच का रुख पलट दिया.
अंतिम 3 गेंदों पर अफगानिस्तान को 2 रनों की जरूरत थी, लेकिन बल्लेबाज केवल 1 रन ही बना सका और स्कोर 187-187 पर टाई हो गया.

'पहले सुपर ओवर' का रोमांच

अजमतुल्लाह ने लुंगी एनगिड़ी की पहले गेंद पर चौका लगाया, उसके बाद दूसरी गेंद पर छक्का लगाया. अजमत ने तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर गुरबाज को स्ट्राइक दिया, चौथी गेंद पर गुरबाज ने दो रन के लिए कॉल किया लेकिन एक रन ही आया. पांचवी गेंद पर अजमत स्ट्राइक पर आये और एक शानदार चौका जड़ा और आखिरी गेंद पर 1 रन लेकर कुल 17 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 18 रन का लक्ष्य रखा. 

Advertisement

फजलहक फारूकी के सामने स्ट्राइक पर मिलर

फजलहक फारूकी गेंदबाजी के लिए आये और स्ट्राइक पर मिलर आये और एक रन लिया, दूसरी गेंद पर ब्रेविस स्ट्राइक पर आये और 97 मीटर का शानदार छक्का जड़ दिया , उसके बाद तीसरी गेंद पर अफगानिस्तान को ब्रेविस का विकेट मिला और कीपर के हांथों वो लपके गए, चौथी गेंद पर स्टब्बस के बल्ले से चौका आया और उसके बाद आखिरी 2 गेंदों में 7 रन की जरुरत थी, जिसके बाद पांचवी गेंद डॉट बॉल रही और आखिरी गेंद पर स्टब्बस ने छक्का जड़ सुपर ओवर भी टाई कर दिया.   

दूसरे सुपर ओवर का रोमांच

दूसरे सुपर ओवर की पहली गेंद पर स्टब्बस ने लगाया छक्का, दूसरी गेंद पर सिंगल लेकर मिलर को दिया स्ट्राइक, तीसरी गेंद पर मिलर के बल्ले पर गेंद सही से नहीं आई और मिलर ने 2 रन लिए, चौथी गेंद पर मिलर ने 95 मिटेर का जबरदस्त छक्का जड़ा और अफ्रीका का स्कोर 15 पहुंच गया, मिलर यही नहीं रुके और पांचवी गेंद पर भी छक्का जड़ दिया और आखिरी गेंद पर 2 रन लिया, इसके साथ ही अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए अफ्रीका ने 24 रन का लक्ष्य रखा.

Advertisement

दूसरे सुपर ओवर में अफ्रीका के तरफ से केशव महाराज गेंदबाजी के लिए आये और बल्लेबाजी पर अफगानिस्तान के तरफ से अजमत और नबी बैटिंग के लिए आये.

पहली गेंद पर कोई रन नहीं आया और दूसरी गेंद पर नबी कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए, तीसरी, चौथी और पांचवी गेंद पर गुरबाज ने लगातार 3 छक्के जड़ दिए आखिरी 1 गेंद पर 6 रन चाहिए थे और  बहां एक वाइड आया लेकिन आखिरी गेंद पर 5 रन की जरूरत थी और टाई के लिए 4 रन, मगर आखिरी गेंद पर गुरबाज कैच आउट हो गए और टीम 5 रन से पीछे रह गई और दूसरा सुपर ओवर अफ्रीका ने जीत लिया.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: घर में नहीं तेल, PAK खेलेगा 'परमाणु खेल'? Nuclear War |Pakistan
Topics mentioned in this article