IND vs PAK: 'पाकिस्तान बेहद कमजोर टीम, भारत से उनका कोई मुकाबला नहीं', सौरव गांगुली ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 World Cup 2026: पाक टीम 18 ओवर में 114 पर सिमट गई. हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2, जबकि कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने 1-1 विकेट लिए. ईशान किशन प्लेयर ऑफ द मैच रहे

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
India vs Pakistan, T20 World Cup 2026: सौरव गांगुली ने दिया बयान
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गांगुली ने कहा कि भारत-पाक मैच को अब बड़ा मैच मानना उचित नहीं है क्योंकि पाकिस्तान की टीम कमजोर है
  • गांगुली ने वर्तमान में भारत की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण पाक से कहीं ज्यादा मजबूत और अनुशासित है
  • गांगुली के अनुसार पाकिस्तान की टीम पहले के जमाने में मजबूत थी और मैच बराबरी के होते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Sourav Ganguly on IND vs PAK Match: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान मैच को बड़ा बताना गलत है। पाकिस्तान की टीम भारत के सामने बेहद कमजोर है। पिछले कई वर्षों से मैच का परिणाम भारत के पक्ष में रहा है. आईएएनएस से खास बातचीत में सौरव गांगुली ने कहा, "भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच बहुत अंतर है. भारतीय टीम बहुत तगड़ी है.  बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण हर क्षेत्र में टीम इंडिया पाकिस्तान से बहुत मजबूत है। टीम का अनुशासन भी अच्छा है."

उन्होंने कहा, "भारत-पाकिस्तान के बीच मैच अब बड़ा मैच नहीं रहा. इसे बड़ा बताना अब सही नहीं है. जावेद मियांदाद, सईद अनवर, वसीम अकरम और इंजमाम उल हक के जमाने में पाकिस्तान टीम मजबूत थी और उस समय मैच टक्कर वाले होते थे. अब भारत-पाकिस्तान मैच में पहले वाली बात नहीं रही. मेरे हिसाब से मौजूदा समय में भारत-पाकिस्तान नहीं, बल्कि भारत-ऑस्ट्रेलिया, भारत-दक्षिण अफ्रीका और भारत-इंग्लैंड के मैच बड़े मैच हैं."

भारत-पाकिस्तान के टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में एक बार फिर से आमने-सामने होने की संभावना पर गांगुली ने कहा कि क्रिकेट में कुछ भी संभव है, लेकिन पाकिस्तान की मौजदूा स्थिति को देखते हुए उसका फाइनल में पहुंचना मुश्किल है.

ये भी पढ़ें-  IND vs PAK: गौतम गंभीर की रणनीति में ऐसे फंसा पाकिस्तान, दुनिया हैरत में, शाहिद अफरीदी को भी मिला सीधा जवाब

ये भी पढ़ें-  IND vs PAK: क्रिकेट जानते नहीं हैं, चेयरमैन बन गए हैं…नाकाबिल, जाहिल…', पाक की हार के बाद नकवी पर बरसे शोएब अख़्तर

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में गांगुली ने ईशान किशन और शिवम दुबे की बल्लेबाजी की तारीफ की. गेंदबाजों की तारीफ करते हुए उन्होंने सभी के योगदान की तारीफ की.

Advertisement

मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. भारतीय टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के 40 गेंदों पर बनाए गए विस्फोटक 77 रन, सूर्यकुमार यादव के 32, शिवम दुबे के 27, और तिलक वर्मा के 25 रन की मदद से 7 विकेट पर 175 रन बनाए थे. पाक टीम 18 ओवर में 114 पर सिमट गई. हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2, जबकि कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने 1-1 विकेट लिए. ईशान किशन प्लेयर ऑफ द मैच रहे

Featured Video Of The Day
UP Elections 2027: Akhilesh का बड़ा इशारा, SP-BSP गठबंधन फिर? 2027 UP चुनाव में Yogi को डबल चैलेंज
Topics mentioned in this article