वेलिंगटन टेस्ट में ड्रा पर खत्म हुआ. पहली पारी में भारत ने 720 रन का स्कोर खड़ा किया था, इसके बाद न्यूजीलैंड 368 और दूसरी पारी में 5 विकेट पर 239 रन ही बनाने में सफल रही. भारतीय टीम पांचवें दिन 15 ओवर पहले ही मैच को ड्रा करने पर सहमत हो गई, जिसके बाद अब पूर्व क्रिकेटर ड्रा हुए टेस्ट मैच को लेकर सवाल कर रहे हैं. भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर रिएक्ट किया है और टीम के कोच गौतम गंभीर और बीसीसीआई से तीन सवाल किए हैं.
सौरव गांगुली ने पूछे सवाल
सौरव गांगुली ने अपने पोस्ट में लिखा, "इस सीरीज में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है.. चाहे सफेद गेंद हो या अब लाल गेंद.. बल्लेबाजी का अंदाज बहुत बढ़िया दिखा.. लेकिन उन्हें यह समझना होगा कि समय के साथ सपाट हो जाने वाली पिचों पर टेस्ट मैच जीतने के लिए एक असली स्पिनर का होना बहुत जरूरी है.. टेस्ट क्रिकेट में आपको एक स्पिनर को तो खिलाना ही होगा.. वाशिंगटन एक ऑलराउंडर के तौर पर खेल सकते हैं..BCCI- iकुलदीप या मानव सुतार कहां हैं?"
गिल ने सपाट पिच को दिया दोष
पहला टेस्ट ड्रा होने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने पांचवें दिन सपाट हुए पिच को पूरा दोष दिया है. गिल से जब निर्धारित समय से एक घंटे पहले मैच को ड्रॉ करने पर सहमत होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘अगर पिच से कुछ मदद मिल रही होती तो शायद स्थिति भिन्न होती.
गिल ने कहा कि लंबे समय तक गेंदबाजी करने के बाद उनके तेज गेंदबाज थकने लगे थे, उन्होंने कहा, ‘‘हमारे तेज गेंदबाज थक चुके थे. उन्होंने मैच में लगभग 50 ओवर फेंके थे. इसके अलावा हमने इस पर भी गौर किया कि अगला मैच तीन दिन बाद है और हमें यात्रा भी करनी है. इसलिए हम अपने सभी गेंदबाजों को तरोताजा रखना चाहते थे. मुझे नहीं लगता कि पांच से दस ओवर और फेंकने से कोई खास फायदा होता.'' गिल ने कहा कि सपाट पिच पर 10 विकेट लेना आसान नहीं था लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया.
यह भी पढ़ें | 'मालूम नहीं क्यों इजाजत नहीं मिल रही', ICC के इस नियम से शुभमन गिल हुए नाराज
यह भी पढ़ें | सिर्फ सिराज की कमी नहीं खली, धोनी जैसा तेवर भी मिस किया टीम इंडिया ने! 15 ओवर पहले हाथ मिलाने का क्या मतलब?
यह भी पढ़ें | हेनरी-बुमराह नंबर- 1, राहुल नंबर- 3, पंत नंबर- 4, भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट के बाद टॉप-5 बल्लेबाज-गेंदबाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं