Smriti Mandhana: धुरंधर मंधाना ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्टील की रन मशीन स्मृति बनीं सिर्फ़ चौथी दस हज़ारी

Smriti Mandhana World Record: स्मृति मंधाना वाकई स्टील की बनी हैं. कौन कह सकता है कि स्मृति के अपने जीवन के सबसे मुश्किल दौर से निकले महीना भर भी नहीं बीता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 10,000 अंतरराष्ट्रीय रन

Smriti Mandhana World Record Surpass Mithali Raj: स्मृति मंधाना वाकई स्टील की बनी हैं. कौन कह सकता है कि स्मृति के अपने जीवन के सबसे मुश्किल दौर से निकले महीना भर भी नहीं बीता है. स्मृति मंधाना तिरुवनंतपुरम में श्रीलंका के ख़िलाफ़ 27 रन जोड़ते ही अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट में दस हज़ार रन बनानेवाली सिर्फ़ चौथी महिला क्रिकेटर बन गई. वर्ल्ड कप के बाद अपनी पहली सीरीज़ खेल रही महिला टीम के साथ स्मृति मंधाना ने शेफालि वर्मा के साथ शतकीय साझेदारी भी की. 

10,000 का जादुई आंकड़ा, वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्मृति मंधाना अंतर्राष्ट्रीय में दस हज़ार रन बनानेवाली सिर्फ़ चौथी और भारत की दूसरी महिला क्रिकेटर बन गई हैं. तिरुवनंतपुरम टी-20 में उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सिर्फ़ 27 रन की ज़रूरत थी. इस लिस्ट में पूर्व भारतीय महिला कप्तान मिताली राज 10868 रनों के साथ सबसे आगे हैं. 

खिलाड़ीटीमपारीरन
मिताली राज     भारत    31410,868
सूज़ी बेट्सन्यूज़ीलैंड     343    10,652
शैरोलेट एडवर्ड्सइंग्लैंड     31610, 273
स्मृति मंधाना भारत280 10,053

ये भी ध्यान देनेवाली बात है कि स्मृति मंधाना ने सबसे कम पारियों में 10,000 का आंकड़ा छूकर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. स्मृति की एक और ख़ास बात ये भी है कि उन्होंने तीनों ही फॉर्मैट में शतकीय पारियां खेली हैं. स्मृति मंधाना ने टी20 32 बार 50 या उससे अधिक का स्कोर किया है. जो किसी बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक हैं. इसके बाद सुजी बेट्स और बेथ मूनी हैं. दोनों ने 29-29 बार यह कारनामा किया हैं.

7 टेस्ट        629 रन                2 शतक

117 वनडे     5322 रन              14 शतक

157 टी-20     4102    1 शतक 

शुरुआती तीन मैच में केवल 40 रन ही वह बना सकी हैं. पहले मैच में 25 रन, दूसरे मैच में 14 रन, जबकि तीसरे टी20 मैच में महज 1 रन बनाकर वह आउट हुई थी. इतने मुश्किल वक्त से निकलकर ‘अपनी सबसे प्यारी चीज़' में रिकॉर्ड बनाकर साबित कर दिया है कि दुनिया में उन जैसी स्टील की बैटर सिर्फ़ वो अकेली हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना का आया तूफान, हरमनप्रीत कौर को महारिकॉर्ड तोड़ मचाई सनसनी

यह भी पढ़ें: एक कैच के लिए 1.07 करोड़, फैन ने एक साथ से लपका अद्भुत कैच, जीता जैकपॉट

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: इजरायल में जमीन से 4 मंजिल नीचे कैसे छिपे हैं लोग? देखें NDTV की Ground Report
Topics mentioned in this article