- मंधाना ने आठ अर्धशतक लगाकर विराट कोहली के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की है
- स्मृति मंधाना महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में 75 से 99 रन के बीच नौ बार आउट होने वाली पहली बल्लेबाज बनी हैं
- मंधाना ने 55 गेंदों में 82 रन बनाते हुए 149.09 की स्ट्राइक रेट से अपनी पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाए
IND-W vs AUS-W, T20I: स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने इतिहास रच दिया है. टी20 इंटरनेशनल (महिला/पुरुष) क्रिकेट में वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 50 प्लस की पारी खेलनी वाली संयुक्त रूप से पहली बल्लेबाज बन गई हैं. खास मामले में उन्होंने किसी और की नहीं देश के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की बराबरी की है. 'किंग' कोहली ने भारतीय पुरुष टीम की तरफ से शिरकत करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आठ अर्धशतक लगाए थे. वहीं आज भारतीय महिला टीम की तरफ से खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ एडीलेड में अर्धशतक लगाते हुए मंधाना ने कोहली की बराबरी कर ली है. खबर लिखे जाने तक मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल आठ अर्धशतक जड़े हैं.
75 से 99 के स्कोर के बीच आउट होने वाली पहली खिलाड़ी बनीं मंधाना
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ पारी का आगाज करते हुए आज मंधाना काफी अच्छी लय में नजर आई. उनके बेहतरीन खेल को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह आज सैकड़ा पूरा कर लेंगी. मगर 82 रन के व्यक्तिगत स्कोर से वह ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाईं. जिसके साथ ही उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 75 से 99 के स्कोर के बीच आउट होने वाली संयुक्त रूप से पहली खिलाड़ी बन गई हैं. खास मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया महिला खिलाड़ी बेथ मनी की बराबरी की है. ये दोनों ही खिलाड़ी महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 75 से 99 के स्कोर के बीच क्रमशः नौ-नौ बार आउट हुई हैं.
मंधाना का ऐतिहासिक कारनामा
स्मृति मंधाना भारतीय महिला टीम की तरफ से ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में व्यक्तिगत सर्वोच्च स्कोर बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं. देश की तरफ से उन्होंने आज के मुकाबले में पारी का आगाज करते हुए कुल 55 गेंदों का सामना किया. इस बीच 149.09 की स्ट्राइक रेट से 82 रन बनाने में कामयाब रहीं. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से आठ चौके और तीन खूबसूरत छ्क्के देखने को मिले.
यह भी पढ़ें- PAK vs NZ: इन धुरंधरों से सजी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI! पिच क्या खिलाएगी गुल? मैच से पहले जानें सबकुछ














