स्मृति मंधाना ने रच दिया इतिहास, ODI में यह कारनामा करने वाली बनीं दुनिया की पांचवीं बल्लेबाज

Smriti Mandhana Created History: स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वह वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक बार 50 प्लस (Most 50+ scores in Women's ODIs) की पारी खेलने वाली दुनिया की संयुक्त रूप से पांचवीं बल्लेबाज बन गई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Smriti Mandhana
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मंधाना ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ड्ट के 43 बार 50 प्लस स्कोर के रिकॉर्ड के बराबरी की है
  • मिताली राज महिला क्रिकेट में सर्वाधिक 71 बार वनडे में 50 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड रखती हैं
  • चार्लोट एडवर्ड्स 55 बार वनडे में 50 से अधिक स्कोर करने वाली दूसरी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Smriti Mandhana Created History: भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 सितंबर 2025 को चंडीगढ़ में खेला गया. जहां ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को 35 गेंद शेष रहते आठ विकेट से बड़ी जीत मिली. पिछले मुकाबले में जरूर भारतीय महिला टीम कमाल नहीं कर पाई. मगर अनुभवी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वह वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक बार 50 प्लस (Most 50+ scores in Women's ODIs) की पारी खेलने वाली दुनिया की संयुक्त रूप से पांचवीं बल्लेबाज बन गई हैं. खास मामले मे उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेटर लौलौरा वोल्वार्ड्ट (Laura Wolvaardt) की बराबरी की है. 26 वर्षीय लौलौरा ने खबर लिखे जाने तक वनडे में 43 बार 50 प्लस की पारी खेली है. वहीं पिछले मुकाबले के बाद मंधाना के नाम भी वनडे में 43 बार 50 प्लस की पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. 

पहले पायदान पर मिताली राज का है कब्जा 

पहले पायदान पर भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) का नाम आता है. जिन्होंने वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक 71 बार 50 प्लस की पारी खेली है. उनके बाद दूसरे पायदान पर चार्लोट एडवर्ड्स (Charlotte Edwards) का नाम आता है. जिन्होंने 55 बार वनडे फॉर्मेट में 50 प्लस की पारी खेली है. तीसरे और चौथे स्थान पर क्रमशः सूजी बेट्स और स्टैफनी टेलर का नाम आता है. बेट्स ने 50, जबकि टेलर ने 48 बार 50 प्लस की पारी खेली है. इन दिग्गजों के बाद पांचवें स्थान पर मंधाना और वोल्वार्ड्ट काबिज हैं. दोनों स्टार महिला क्रिकेटरों ने क्रमशः 43-43 बार 50 प्लस का स्कोर बनाया है. 

महिला वनडे में सर्वाधिक 50 प्लस का स्कोर बनाने वाली खिलाड़ी 

71 - मिताली राज - भारत 
55 - चार्लोट एडवर्ड्स - इंग्लैंड 
50 - सुजी बेट्स - न्यूजीलैंड
48 - स्टैफनी टेलर - वेस्टइंडीज 
43 - स्मृति मंधाना - भारत 
43 - लौरा वोल्वार्ड्ट - दक्षिण अफ्रीका 

यह भी पढ़ें- 'पांचवें और छठवें स्टंप पर...', उमर गुल के बेटे ने बताया कैसे आउट होंगे सूर्यकुमार यादव

Featured Video Of The Day
Iran War: Trump ने दी ईरान को गाली, 'Open The F**king Strait, You Bas**rds', फिर दिया Ultimatum!
Topics mentioned in this article