GT vs PBKS, IPL 2026: कप्तान शुभमन गिल का ये फैसला GT पर पड़ा भारी, बन गया मैच का टर्निंग पॉइंट, PBKS ने पलट दी बाजी

GT vs PBKS Match Turning Point: आईपीएल 2026 के अपने पहले ही मुकाबले में गुजरात टाइटंस को पंजाब किंग्स के हाथों 3 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
GT vs PBKS Match Turning Point:

GT vs PBKS Match Turning Point: पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमीयर लीग (IPL) 2026 में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है. इस टीम ने मंगलवार को मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस के विरुद्ध 3 विकेट से जीत हासिल की. किंग्स की तरफ से कूपर कोनोली ने 44 गेंदों में नाबाद 72 रन की तूफानी पारी खेली. टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए. साई सुदर्शन ने कप्तान शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 3.4 ओवरों में 37 रन की साझेदारी की. सुदर्शन 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद गिल ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 रन जुटाकर टीम को मजबूती प्रदान की.

पहले ही मुकाबले में गुजरात टाइटंस को मिली हार

इससे पहले आईपीएल 2026 के अपने पहले ही मुकाबले में गुजरात टाइटंस को पंजाब किंग्स के हाथों 3 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया यह मैच किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं था. गुजरात के पास जीत का मौका था, लेकिन कप्तान शुभमन गिल का एक फैसला और प्रसिद्ध कृष्णा का खराब अंतिम स्पैल टीम की हार का सबसे बड़ा कारण बना.

प्रसिद्ध ने पहले दिलाई थी मजबूती

गुजरात द्वारा दिए गए 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम एक समय मजबूत दिख रही थी. ऐसे में कप्तान शुभमन गिल ने अपने सबसे भरोसेमंद गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को छठे गेंदबाज के रूप में मोर्चे पर लगाया. प्रसिद्ध ने कप्तान के भरोसे को सही साबित करते हुए मैच का पासा पलट दिया. उन्होंने अपने पहले ही ओवर में एक विकेट झटका और फिर अगले स्पैल में 2 और बड़े विकेट निकालकर पंजाब किंग्स को जीत से पीछे धकेल दिया. प्रसिद्ध की घातक गेंदबाजी की बदौलत गुजरात मैच में पूरी तरह हावी हो चुकी थी.

19वें ओवर में पलटी बाजी

मैच जब अंतिम पड़ाव पर था, तब पंजाब को जीत के लिए 12 गेंदों में 16 रनों की जरूरत थी. गिल ने एक बार फिर अपने 'मैच विनर' प्रसिद्ध कृष्णा के हाथ में गेंद थमाई. लेकिन यहां बाजी पूरी तरह पलट गई. जिस प्रसिद्ध ने 3 विकेट लेकर गुजरात की वापसी कराई थी, वही 19वें ओवर में विलेन साबित हुए. कूपर कोनोली के तूफान के सामने प्रसिद्ध बेबस नजर आए और उन्होंने इस ओवर में कुल 14 रन लुटा दिए.

Advertisement

प्रसिद्ध के महंगे ओवर ने पंजाब की राह आसान कर दी. अब आखिरी 6 गेंदों में पंजाब को जीत के लिए महज 2 रन चाहिए थे. गेंदबाजी के लिए आए वाशिंगटन सुंदर की पहली ही गेंद पर कूपर कोनोली ने शानदार चौका जड़कर पंजाब को आईपीएल 2026 की पहली जीत दिला दी.

Featured Video Of The Day
CM Yogi की मां को गाली, डिबेट में डिफेंड करने लगे Anurag Bhadauria फिर जो हुआ... | Teen Ka Tarkash