Asia Cup 2025: 'पता नहीं उसे मेरी याद है या नहीं...', यूएई के खिलाफ बचपन के दोस्त के साथ भिड़ेंगे शुभमन गिल

शुभमन गिल सिर्फ 12 साल के थे जब सिमरनजीत सिंह ने मोहाली में पीसीए अकादमी में उनके खिलाफ गेंदबाजी की थी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Shubman Gill Childhood Friend Simranjeet Sing Story
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत और यूएई के बीच एशिया कप टी20 क्रिकेट मैच में भारत ऑलराउंडरों के जरिए टीम संतुलन बनाने का प्रयास करेगा
  • यूएई के स्पिनर सिमरनजीत सिंह ने बताया कि वे बचपन से शुभमन गिल को मोहाली के पीसीए नेट्स पर जानते हैं
  • सिमरनजीत सिंह को यूएई के मुख्य कोच लालचंद राजपूत ने चालाक और प्रभावी बाएं हाथ के स्पिनर के रूप में माना है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Shubman Gill Childhood Friend In India vs UAE Clash: खिताब का प्रबल दावेदार भारत एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज जब मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा तो ऑलराउंडर के जरिए टीम में पर्याप्त संतुलन स्थापित करने की कोशिश करेगा. वहीं, इस मैच से पहले यूएई के बाएं हाथ के स्पिनर सिमरनजीत सिंह ने शुभमन गिल को लेकर बात की और कहा है कि गिल को वो बचपन से जानते हैं. अपने क्रिकेट करियर के सबसे बड़े पल, भारत के खिलाफ एशिया कप मैच की पूर्व संध्या पर, लुधियाना के 35 वर्षीय सिमरनजीत सिंह ने गिल को लेकर कहा कि, "बचपन से मैं गिल को जानता हूं,  उन्होंने कहा कि, 12 साल की उम्र में मोहाली में गिल  पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के नेट्स पर ट्रेनिंग के लिए आया करते थे, तब से मैं उन्हें जानता हूं." (Shubman Gill Childhood Friend Simranjeet Singh )

पता नहीं वह मुझे पहचानता या नहीं

सिमरनजीत सिंह ने कहा, "यह 2011-12 के आसपास की बात है और शुभमन की उम्र ज़्यादा से ज़्यादा 11 या 12 साल रही होगी. हम मोहाली स्थित पीसीए अकादमी में सुबह 6 बजे से 11 बजे तक ट्रेनिंग लेते थे. शुभमन अपने पिता के साथ लगभग 11 बजे आते थे. मैं ऐसा खिलाड़ी था, जो हमारे सत्र के बाद काफ़ी अतिरिक्त गेंदबाज़ी भी करता था. पता नहीं वह मुझे पहचानता या नहीं, लेकिन उन दिनों मैंने शुभमन को काफ़ी गेंदबाज़ी की थी."

लालचंद राजपूत ने माना सिमरनजीत सिंह हैं एक चालाक गेंदबाज़ 

यूएई के मुख्य कोच लालचंद राजपूत के अनुसार, 35 वर्षीय यह धीमी गति का बाएं हाथ का ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज़ एक चालाक गेंदबाज़ है. टी20 इंटरनेशनल मैचों में हर बाएं हाथ का स्पिनर गेंद को लगातार हवा में उछालने और उसे उड़ाने का साहस नहीं रखता, सिमरन को पता है कि उड़ान के साथ विकेट कैसे हासिल किए जाते हैं," राजपूत ने पंजाब के इस खिलाड़ी के बारे में कहा, "जिसने 12 टी20  इंटरनेशनल मैचों में छह से कम की इकॉनमी रेट से 15 विकेट लिए हैं. " हाल ही में 5 सितंबर को अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़, उन्होंने 1/24 के अच्छे आंकड़े बनाए थे और 11 डॉट गेंदें फेंकी थीं. 

(India vs United Arab Emirates, 2nd Match, Group A , Asia Cup 2025)

सिमरनजीत सिंह ने  भारत में घरेलू क्रिकेट खेलने के दिनों को याद करते हुए कहा,  "मैंने पंजाब में काफ़ी ज़िला क्रिकेट खेला है. 2017 में मैं रणजी संभावितों में जगह बना पाया.  उस ज़माने में जब भी किंग्स इलेवन पंजाब के मोहाली में अभ्यास सत्र होते थे, मैंने उनके नेट पर भी खूब गेंदबाजी की थी." (Simranjeet Sing Story)

Advertisement

घेरलू क्रिकेट में नहीं मिली सफलतो तो चले गए यूएई

सफलता न मिलने से उन्हें एहसास हुआ कि भारत के लिए खेलने का उनका सपना शायद पूरा न हो.  और फिर कोविड-19 ने सिमरनजीत की ज़िंदगी उलट-पुलट कर दी.  सिमरनजीत ने कहा, "मुझे दुबई में अभ्यास करने का प्रस्ताव मिला था और मैं अप्रैल 2021 में लगभग 20 दिनों के लिए यहां आया था.  फिर दूसरी लहर आई और भारत में फिर से लॉकडाउन लग गया. मैं महीनों तक वापस नहीं जा सका और आखिरकार यहीं रुक गया."

कोच लालचंद राजपूत ने की मदद

यूएई के लिए खेलने के लिए क्वालीफाई करने के लिए, सिमरनजीत को घरेलू क्रिकेट के तीन सीज़न खेलने की ज़रूरत थी और जब उन्होंने सभी शर्तें पूरी कर लीं, तो उन्होंने मुख्य कोच लालचंद राजपूत से संपर्क किया और उनसे ट्रायल के लिए अनुरोध किया. 

Advertisement

सिमरनजीत ने  कहा,  "2021 से, जब मैं दुबई में बस गया, तो मैंने जूनियर खिलाड़ियों को कोचिंग देकर अच्छी कमाई शुरू कर दी. मैं क्लब क्रिकेट खेल रहा था और जूनियर खिलाड़ियों को कोचिंग दे रहा था. इस तरह, मैं अपना घर चला पाया. यूएई टीम में शामिल होने के बाद, मुझे एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड से केंद्रीय अनुबंध मिल गया और अब सब कुछ ठीक चल रहा है."

Featured Video Of The Day
CM योगी ने संगीत सोम को पीछे हटने के लिए क्यों कहा? बीजेपी नेता ने बताई हकीकत