Shreyas Iyer record, MI vs PBKS: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 66 रन की पारी खेली, अपनी पारी के दौरान अय्यर ने धोनी का कप्तान के तौर पर एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बता दें कि अय्यर ने मैच में 35 गेंद पर 66 रन बनाए जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे .दरअसल, अय्यर अब आईपीएल इतिहास में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा 50 + स्कोर बनाने के मामले में छठे नंबर पर आ गए हैं. अय्यर ने 22 बार 50 + स्कोर कप्तान के तौर पर आईपीएल में बनाए हैं.
टूटा धोनी का रिकॉर्ड
वहीं, अय्यर ने कप्तान के तौर पर 22 बार 50 + स्कोर धोनी से कम पारियों में बनाए हैं, अय्यर ने बतौर कप्तान 90 पारी में 22 बार 50 + स्कोर करने का कमाल किया है. तो वहीं, धोनी ने बतौर कप्तान 204 पारी में 22 दफा 50 + स्कोर बनाने में सफल रहे हैं. यानी अय्यर ने बतौर कप्तान धोनी से कम पारी खेलकर 22 बार 50 + स्कोर किए हैं.
IPL कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर
- 42: विराट कोहली (142 पारी)
- 33: डेविड वॉर्नर (83 पारी)
- 31: गौतम गंभीर (127 पारी)
- 25: रोहित शर्मा (157 पारी)
- 24: KL राहुल (64 पारी)
- 22: श्रेयस अय्यर (90 पारी)
- 22: MS धोनी (204 पारी)
रोहित शर्मा से भी निकले आगे
बतौर कप्तान IPL की सबसे ज़्यादा पारियां, जिनमें 4 या उससे ज़्यादा छक्के लगाए गए हों
15 पारी: एमएस धोनी
12 पारी: विराट कोहली
11 पारी: श्रेयस अय्यर
10 पारी: केएल राहुल
10 पारी: रोहित शर्मा
अय्यर और प्रभसिमरन सिंह ने मिलकर बदला पूरा मैच
प्रभसिमरन के साथ मिलकर अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 66 गेंदों में 139 रन की साझेदारी की, जिसने मैच को पूरी तरह से बदल दिया. यह अय्यर के IPL करियर का 30वां अर्धशतक है. आईपीएल 2026 में अय्यर अबतक 5 मैच की 4 पारी में 203 रन बना चुके हैं. अय्यर का यह लगातार तीसरा अर्धशतक है .
पंजाब किंग्स की शानदार जीत
पंजाब किंग्स की टीम मुंबई के 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रभसिमरन की 39 गेंद में 11 चौकों और दो छक्कों से नाबाद 80 रन की पारी की और कप्तान श्रेयस अय्यर (66 रन, 35 गेंद, पांच चौके, चार छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी बदौलत 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाकर आसान जीत दर्ज करने में सफल रही..इस जीत से टूर्नामेंट की एकमात्र अजेय टीम पंजाब किंग्स पांच मैच में 9 अंक के साथ टॉप पर पहुंच गई. मुंबई की टीम इतने ही मैच में दो अंक के साथ नौवें स्थान पर है.
ये भी पढ़ें- Video: रोहित-सूर्या को भी आंखों पर यकीन नहीं हुआ, श्रेयस अय्यर ने जादुई कैच करवाकर चौंकाया, वर्ल्ड क्रिकेट हैरत में
ये भी पढ़ें- Virat Kohli: विराट कोहली का IPL में तहलका, ऐसा महारिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, भारत के पहले बल्लेबाज बने














