IND vs PAK: क्रिकेट जानते नहीं हैं, चेयरमैन बन गए हैं…नाकाबिल, जाहिल…’, पाक की हार के बाद नकवी पर बरसे शोएब अख़्तर

Shoaib Akhtar angry on IND vs PAK: T20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में पाकिस्तान पर भारत की 61 रन की शानदार जीत के बाद, पाकिस्तान के पूर्व पेसर शोएब अख्तर ने कहा कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम खिताब बचाने के लिए यहां आई थी।

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
India vs Pakistan, Shoaib Akhtar angry reaction

Shoaib Akhtar angry on Mohsin Naqvi: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर धमाकेदार जीत हासिल की. भारत की जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज शोएब अख्तर गुस्से में हैं और PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं. मैच के बाद अख्तर ने मोहसिन नकवी को फटकार लगाई है.  एबीपी न्यूज पर बात करते हुए अख्कर ने माना है कि क्रिकेट नहीं जानते, PCB के चेयरमैन बन गए हैं, इस कारण पाकिस्तान टीम का यह हाल हो रहा है. 

शोएब अख्तर का बयान

"नकवी जो क्रिकेट नहीं जानते, PCB के चेयरमैन बन गए हैं, वे बाबर को सुपरस्टार कहते हैं और वह हमें एक भी गेम नहीं जिता सकते, दुनिया का सबसे बड़ा जुर्म है नाकाबिल और जहील आदमी को बड़ा काम देना."

अख्तर ने कहा, "एक आदमी जिसे कुछ नहीं पता, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का चेयरमैन (मोहसिन नकवी) बन गया है, आप क्या कर सकते हैं? टीम कैसे चलेगी? आपने एक ऐसे खिलाड़ी (बाबर आज़म) को सुपरस्टार बना दिया है जो आपको एक भी मैच नहीं जिता सकता. दुनिया का सबसे बड़ा गुनाह है नाकाबिल और जहील आदमी को बड़ा काम देना."

ये भी पढ़ें-  IND vs PAK: गौतम गंभीर की रणनीति में ऐसे फंसा पाकिस्तान, दुनिया हैरत में, शाहिद अफरीदी को भी मिला सीधा जवाब

भारत की शानदार जीत

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक कुल 9 मैच खेले हैं, जिनमें 8 जीते। इनमें से एक मैच भारत सुपर ओवर में जीता था. वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ साल 2021 में इकलौता टी20 वर्ल्ड कप मैच जीता है. इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से ईशान किशन ने 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन की पारी खेली. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 25 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवरों में सिर्फ 114 रन पर सिमट गई. इस टीम के लिए उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रन बनाए.शाहीन अफरीदी ने नाबाद 23 रन का योगदान दिया.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार तीसरी जीत के साथ भारतीय टीम ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। टीम इंडिया ने अपना पहला मैच यूएसए के खिलाफ 29 रन से जीता था. इसके बाद नामीबिया को 93 रन से रौंदा. अब भारतीय टीम 18 फरवरी को नीदरलैंड के विरुद्ध अपना अंतिम ग्रुप मैच खेलेगी.

Featured Video Of The Day
IND vs PAK WC 2026 Viral: भारत की जीत, PAK को हरा सुपर 8 में पहुंचा, देशभर में झूम उठे भारतीय फैंस
Topics mentioned in this article