VIDEO: शिवम दुबे ने फ्लाइट के बजाय थर्ड एसी ट्रेन से क्यों किया सफर? सुनें उन्हीं की जुबानी

शिवम दुबे ने एक कार्यक्रम के दौरान सवालों का जवाब देते हुए कहा घर जाकर मुझे अपने बच्चे और पिताजी से मिलने की काफी चिंता हो रही थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शिवम दुबे ने ट्रेन यात्रा पर दिया जवाब

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे हाल ही में काफी सुर्खियों में थे. जिसकी वजह उनका खेल नहीं, बल्कि उनका सफर था. दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले के बाद जहां टीम के अन्य सदस्य फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे. वह चुपचाप ट्रेन में बैठे और अहमदाबाद से मुंबई आ गए. जिसके बाद उनकी काफी सारी तस्वीरें वायरल हुई थीं. लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे. सबका एक ही सवाल था कि आखिर इतने बड़े स्टार को ऐसी क्या जरूरत आ पड़ी. जिसकी वजह से उन्हें ट्रेन में यात्रा करना पड़ा. अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब उन्होंने स्वयं दिया है. दुबे का कहना है कि वह अपने बेटे और पिता से मिलने के लिए बेहद बेताब थे. इसलिए वह टीम के बाकी सदस्यों के साथ फ्लाइट के इंतजार में रुकना नहीं चाहते थे. 

दुबे ने एक कार्यक्रम के दौरान सवालों का जवाब देते हुए कहा, 'घर जाकर मुझे अपने बच्चे और पिताजी से मिलने की काफी चिंता हो रही थी... इसलिये मैं सुबह-सुबह उठा और घर के लिए निकल पड़ा.' 

दुबे ने आगे बताया कि उन्होंने पहले अपने और अपने परिवार के लिए फ्लाइट बुक करने की कोशिश की थी. मगर सीट उपलब्ध नहीं था. सड़क मार्ग से यात्रा करने का विकल्प उनके पास मौजूद था, लेकिन उन्होंने ट्रेन का चुनाव किया. जिससे जल्द से जल्द वह घर पहुंच सकें.

Advertisement

भारतीय स्टार ने कहा, 'कोई फ्लाइट उपलब्ध नहीं थी. इसलिए मैंने अहमदाबाद से मुंबई के लिए सुबह-सुबह ट्रेन लेने का फैसला किया. हम सड़क मार्ग से भी जा सकते थे. मगर ट्रेन का सफर तेज था.'

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबला संपन्न होने के बाद दुबे ने अपनी पत्नी और दोस्त के साथ थर्ड एसी ट्रेन में सफर करते हुए मुंबई तक का सफर तय किया था. 

Advertisement

हालांकि, इस दौरान उनके करीबी लोगों को हमेशा उनकी चिंता रही. उन्होंने बताया, 'हमारी जिनसे भी बात हुई. चाहे वो परिवार के लोग थे या दोस्त, सभी चिंतित थे. वे बार-बार पूछ रहे थे 'अगर स्टेशन पर या ट्रेन में किसी ने आपको पहचान लिया तो क्या होगा?'

यह भी पढ़ें- IPL इतिहास में किन पांच विदेशी गेंदबाजों ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट? नहीं पता तो आज जान लें


 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान का बदला, मिसाइलों से हमला, 'हज कासिम' से कांप उठा इजरायल! Trump | Netanyahu
Topics mentioned in this article