Shimron Hetmyer: क्रिस गेल नहीं, अब दुनिया शिमरोन हेटमायर को रखेगी याद, T20 World Cup में बनाया गजब का रिकॉर्ड

Shimron Hetmyer Created History: शिमरोन हेटमायर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
शिमरोन हेटमायर ने रचा इतिहास
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • शिमरोन हेटमायर वेस्टइंडीज टीम के लिए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने
  • उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड के खिलाफ केवल बाईस गेंदों में अर्धशतक पूरा किया है
  • इस उपलब्धि से पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था जिन्होंने 2009 में तेईस गेंदों में अर्धशतक लगाया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Shimron Hetmyer Created History: शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) ने इतिहास रच दिया है. वह वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की तरफ से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह बड़ी उपलब्धि पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) के नाम दर्ज था. जिन्होंने 2009 टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की तरफ से शिरकत करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महज 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. मगर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ महज 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा करते हुए यह बड़ा रिकॉर्ड अब हेटमायर ने अपने नाम कर लिया है. 

कोलकाता में खुब चला हेटमायर का बल्ला 

स्कॉटलैंड के खिलाफ कोलकाता में तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए हेटमायर का बल्ला आज खुब चला. शुरुआती विकेट गिरने के बाद उन्होंने पहले थोड़ा समय लिया. मगर एक बार सेट होने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और देखते ही देखते 22 गेंदों में फिफ्टी जड़ दिया. मैच के दौरान उन्होंने कुल 36 गेंदों का सामना किया. इस बीच 177.77 की स्ट्राइक रेट से 64 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को दो चौके और छह खूबसूरत छक्के देखने को मिले. 

अर्धशतक के बाद स्कॉटलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ जुझते हुए नजर आए हेटमायर

शिमरोन हेटमायर स्कॉटलैंड के खिलाफ अर्धशतक जमाने के बाद उनके गेंदबाजों के खिलाफ जुझते हुए नजर आए. यही वजह है कि वह फिफ्टी जमाने के बाद जल्द ही पवेलियन लौट गए. 29 वर्षीय बल्लेबाज को साफ्यान शरीफ ने अपने जाल में फंसाया. उनका शानदार कैच ब्रैंडन मक्मलेन ने पकड़ा. हेटमायर जब आउट हुए उस दौरान टीम का स्कोर 19 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 175 रन था. 

यह भी पढ़ें- कैसे बदला बिहार क्रिकेट? बदहाली से उगते चढ़ते सूरज का वैभवशाली सफर, चमकने लगे हैं सूर्यवंशी समेत कई सितारे

Featured Video Of The Day
Holi 2026: आम से खास, सभी रंगों में डूबे... CM Yogi, Kejriwal और Rahul Gandhi ने यूं मनाई होली
Topics mentioned in this article