PSL में पाकिस्तान की बेइज्जती, बॉल टेंपरिंग के मामले पर रमीज राजा ने शाहीन अफरीदी को घेरा, सवालों के जवाब देने में घबराए

लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी से कराची किंग्स के खिलाफ PSL मैच में गेंद से छेड़छाड़ की घटना को लेकर रमीज़ राजा ने तीखे सवाल पूछे. शाहीन को रमीज़ के सवालों का जवाब देने में मुश्किल हुई और उन्होंने कहा कि उन्हें पहले वीडियो देखना होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ball tampering in PSL

Ball tampering PSL 2026: पीएसएल में लाहौर कलंदर्स टीम के खिलाड़ी पर बॉल टेंपरिंग का आरोप लगा है. जिसने बवाल खड़ा कर दिया है. बता दें कि इस आरोप के कारण लाहौर कलंदर्स की टीम पर 5 रनों की पेनल्टी भी दी गई जिसके कारण आखिर में इस टीम को  कराची किंग्स से हार का सामना करना पड़ा. वहीं, जब मैच खत्म हुआ तो कमेंटेटर रमीज राजा ने शाहीन अफरीदी से इस बारे में सवाल किया, जिसका जवाब देने में लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी  को मुश्किल हुई. 

मैच के बाद की के पाकिस्तान के रमीज राजा ने लाहौर के कप्तान शाहीन से पूछा कि आखिरी ओवर से पहले क्या हुआ था.  जवाब देने की कोशिश करते हुए तेज़ गेंदबाज़ ने कई बार हिचकिचाहट दिखाई और दावा किया कि उन्हें पता नहीं था कि क्या हुआ था. शाहीन ने प्रेजेंटेशन के दौरान कहा, "मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता, और हम देखेंगे कि क्या यह कैमरे में कैद हुआ है और फिर इस पर चर्चा करेंगे कि यह क्या है. असल में, 5 रनों की पेनल्टी लगी और हम अब कुछ नहीं कर सकते."

लेकिन, रमीज राज ने इस मामले को ऐसे ही जाने नहीं दिया और गेंद से छेड़छाड़ के आरोपों पर शाहीन से सवाल पूछते रहे. रमीज ने बताया, "आपको अंपायरों से पूछना होगा कि उन्होंने गेंद क्यों बदली. जब हमने उनसे पूछा कि उन्होंने गेंद क्यों बदली, तो उन्होंने हमसे चले जाने को कहा. जब वे फैसला ले रहे थे, तो अंपायरों ने हमसे, यहां तक कि कप्तान से भी, अपनी फ़ील्डिंग पोजिशन पर लौटने का अनुरोध किया."

Advertisement

इसका जवाब देते हुए शाहीन ने कहा, "मैं सिर्फ़ अपने बारे में बात कर सकता हूं.  मेरी तरफ से गेंद की हालत बदलने की, या ऐसा करने की कोशिश करने की कोई कोशिश कभी नहीं हुई.  मुझे बस इतना याद है कि जब मैं गेंद को सुखाने और चमकाने की कोशिश कर रहा था, तो अंपायरों ने हमसे कहा कि इसे शर्ट के नीचे न सुखाएं.  वे किस पर आरोप लगा रहे हैं, जब तक हम सबूत न देख लें, मुझे लगता है कि यह एक बहुत बड़ा फैसला है. मुझे किसी भी जांच के लिए नहीं बुलाया गया है."

Featured Video Of The Day
Mic On Hai | Iran Israel War: 24 घंटे में ईरान पर भयंकर एयरस्ट्राइक! | Sucherita Kukreti | NDTV
Topics mentioned in this article