संजू सैमसन नंबर 1, रोहित शर्मा टॉप 5 में, धोनी के गढ़ में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दुनिया का टॉप 5 बल्लेबाज

संजू सैमसन एक बार फिर अपने शतक से चूक गए और दूसरे मैच में 82 रन बनाकर आउट हुए. संजू ने अपनी पारी में 41 गेंद का सामना किया जिसमें 9 चौके और 4 छक्के लगाने का कमाल किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दूसरे टी-20 में संजू सैमसन ने रचा इतिहास

दूसरे टी-20 में संजू सैमसन ने 41 गेंद पर 82 रन की पारी खेली, अपनी पारी में संजू ने 41 9 चौके और 4 छक्के लगाए. हालांकि दूसरे मैच में भारत को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा लेकिन संजू ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. संजू रांची के मैदान पर टी-20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर संजू ने केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. राहुल ने 2021 में रांची के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 65 रन की पारी खेली थी.

इसके बाद तीसरे नंबर पर डेरिल मिचेल हैं जिन्होंने रांची में 2023 में नाबाद 59 रन की पारी खेली थी. चौथे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 55 रन की पारी खेली थी. इसके बाद नंबर 5 पर डेवोन कॉनवे हैं जिन्होंने धोनी के गढ़ में 2023 में भारत के खिलाफ 52 रन की पारी खेली थी. 

T20I में रांची में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

  • 82 - संजू सैमसन (भारत) बनाम वेस्ट इंडीज़, रांची, 2026
  • 65 - केएल राहुल (भारत) बनाम न्यूज़ीलैंड, रांची, 2021
  • 59* - डेरिल मिचेल (न्यूज़ीलैंड) बनाम भारत, रांची, 2023
  • 55 - रोहित शर्मा (भारत) बनाम न्यूज़ीलैंड, रांची, 2021
  • 52 - डेवोन कॉनवे (न्यूज़ीलैंड) बनाम भारत, रांची, 2023

इन रिकॉर्डों के अलावा संजू एक कैलेंडर ईयर में 100 बाउंड्री लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए है. 31 साल के संजू इस साल अबतक 60 चौके और 40 छक्के जड़े हैं, और साल खत्म होने से पहले अभी 11 मैच और खेले जाने हैं.

एक कैलेंडर ईयर में 100 बाउंड्री लगाने वले भारतीय बल्लेबाज

  • 174: सूर्यकुमार यादव (2022)
  • 164: ईशान किशन (2026)
  • 146: अभिषेक शर्मा (2026)
  • 139: अभिषेक शर्मा (2025)
  • 104: सूर्यकुमार (2023)
  • 100: संजू सैमसन (2026)

वहीं, मैच की बात करें तो भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 249 रन बनाए थे जिसके बाद वेस्टइंडीज ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. शोई होप नाबाद 102 रन और रदरफोर्ड ने 84 रन की पारी खेलकर वेस्टइंडीज को शानदार जीत दिलाई. 

Advertisement

यह भी पढ़ें | गंभीर, अय्यर या कुलदीप, सुनील गावस्कर ने बताया दूसरे टी-20 में भारत की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन?

यह भी पढ़ें | शाई होप ने मचाया तूफान, 45 गेंदों में शतक, भारत के खिलाफ सबसे तेज टी-20 शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Advertisement

यह भी पढ़ें | रांची में हार गई भारतीय टीम, फिर भी खुश क्यों हैं श्रेयस अय्यर? वजह बने ये दो खिलाड़ी

Featured Video Of The Day
CJP Protest: दिल्ली में 'किलेबंदी'...CJP के प्रदर्शन से पहले Jantar Mantar पर कड़ी सुरक्षा!

Topics mentioned in this article
Sanju Viswanath Samson
India Vs West Indies 2026
Cricket