- संजू सैमसन भारत की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं
- अमित मिश्रा 31 वर्ष और 117 दिन की उम्र में टी20 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं, जो सबसे उम्रदराज हैं
- संजू सैमसन ने 31 वर्ष और 93 दिन की उम्र में टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेला है
Sanju Samson, T20 World Cup 2026: नामीबिया के खिलाफ मिले मौके को संजू सैमसन (Sanju Samson) जरूर कुछ खास भुना नहीं पाए हैं. मगर मैदान में उतरते हुए उन्होंने एक अनचाही बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वह भारत की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट खेलने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. पहले स्थान पर पूर्व दिग्गज स्पिनर अमित मिश्रा का नाम आता है. जिन्होंने देश के लिए 31 साल और 117 दिन की उम्र में टी20 वर्ल्ड कप मैच खेला था. मिश्रा के बाद अब दूसरे पायदान पर संजू सैमसन काबिज हैं. जिन्होंने 31 साल और 93 दिन की उम्र में टी20 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला खेला है.
भारत की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर
31 वर्ष और 117 दिन - अमित मिश्रा - बनाम पाकिस्तान - 2014
31 वर्ष और 93 दिन - संजू सैमसन - बनाम नामीबिया - 2026
31 वर्ष और 40 दिन - सूर्यकुमार यादव - बनाम पाकिस्तान - 2021
31 वर्ष और दो दिन - आशीष नेहरा - बनाम अफगानिस्तान - 2010
30 वर्ष और 358 दिन - लक्ष्मीपति बालाजी - अफगानिस्तान - 2012
टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू मैच में सैमसन ने बिखेरी चमक
टी20 वर्ल्ड कप के अपने डेब्यू मैच में संजू सैमसन जरूर बड़ा स्कोर करने में नाकामयाब रहे. मगर अपनी आक्रामकता से वह हर किसी का दिल जीतने में कामयाब रहे. मैच के दौरान पारी का आगाज करते हुए उन्होंने कुल आठ गेंदों का सामना किया. इस बीच 275.00 की स्ट्राइक रेट से वह 22 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को एक चौका और तीन बेहतरीन छक्के देखने को मिले.
यह भी पढ़ें- 6,6,6,6,4, ईशान किशन का धमाका, 20 गेंद में फिफ्टी, एक ओवर में जड़े 28 रन, VIDEO














