Sanju Samson Video Call With Wife Charulatha Samson IND vs WI T20 WC 2026: टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद मैदान पर एक ऐसा भावुक पल देखने को मिला, जिसने हर किसी का दिल छू लिया. टी20 विश्व कप 2026 के अहम मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने के बाद, मैच के हीरो संजू सैमसन ने सबसे पहले अपनी पत्नी को याद किया. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में 196 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू सैमसन ने 97 रनों की नाबाद पारी खेली और भारत को 5 विकेट से यादगार जीत दिलाई.
मैच खत्म होने के बाद जब उन्हें शानदार बल्लेबाज़ी के लिए सम्मानित किया जा रहा था, तब वह वीडियो कॉल पर अपनी पत्नी चारुलता से जुड़े हुए थे.
Photo Credit: PTI
यह पल बेहद खास था. स्टेडियम में जश्न का माहौल था, लेकिन संजू के लिए यह जीत अपनी पत्नी के साथ साझा करना सबसे अहम था. कैमरे में साफ दिखाई दिया कि अवॉर्ड लेते समय उनके चेहरे पर मुस्कान के साथ भावुकता भी झलक रही थी. कुछ लोगों को लगा कि शायद वह किसी क्रिकेट दिग्गज से बात कर रहे होंगे, लेकिन बाद में साफ हो गया कि वह अपनी पत्नी चारुलता से बात कर रहे थे, जो इस खास पल को दूर से देख रही थीं.
संजू सैमसन का क्रिकेट सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. लंबे समय तक टीम के साथ रहने के बावजूद उन्हें लगातार मौके नहीं मिले. लेकिन इस बड़े मंच पर उन्होंने खुद को साबित किया. मैदान पर शानदार पारी और मैदान के बाहर भावुक वीडियो कॉल यह रात संजू सैमसन के करियर की सबसे यादगार रातों में से एक बन गई.














