सेंचुरी से ऊपर संजू के 97, जब से खेलना शुरू किया, इसी दिन का इंतजार किया

संजू ने मैच के बाद कहा कि असल में यह मेरे लिए पूरी दुनिया है. जिस दिन से मैंने देश के लिए खेलने का सपना देखना शुरू किया, मैं इसी का इंतज़ार कर रहा था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Sanju Samson

संजू सैमसन ने अपने जीवन की सबसे महत्वपूर्ण पारी खेली है जब कोलकाता में भारत और वेस्टइंडीज का मुकाबला हुआ. भारत को 196 रन बनाने थे. अब जरा भारत का स्कोर कार्ड देखिए. अभिषेक शर्मा-10, ईशान किशन-10, सूर्या-18, तिलक वर्मा-27, हार्दिक पांड्या-17 और संजू सैमसन-97. आज यदि संजू सैमसन नहीं होते तो भारत के लिए विश्व कप खत्म हो जाता. जब उपर के कोई बल्लेबाज ना चले वहां संजू ने अपने दम पर मैच जितवाया. 

संजू जिनकी टीम में जगह नहीं थी, विकेटकीपर ओपनर बल्लेबाज के रूप में चुने गए मगर बीच में आ गए ईशान किशन और उन्हें थमा दी गई दस्ताने और ओपनर की जगह. पाकिस्तान के खिलाफ ईशान ने शानदार बल्लेबाजी की और लगा कि संजू सैमसन की अब टीम में जगह ही नहीं बनेगी. लेकिन अभिषेक शर्मा का फॉर्म चला गया और वो लगातार तीन बार शून्य पर आउट हुए और ये चर्चा होने सही कि टीम में बहुत सारे खिलाड़ी हैं जो बाएं हाथ से खेलते हैं जैसे अभिषेक, ईशान, तिलक वर्मा, शिवम दुबे,अक्षर पटेल और रिंकू सिंह.

इनके बीच में संजू सैमसन को लाना ही पड़ा क्योंकि अभिषेक ओपनर के रूप में चल नहीं पा रहे थे और लगातार ऑफ स्पिनर का शिकार बन रहे थे तब जा कर मरता क्या ना करता संजू सैमसन को लाना ही पड़ा. संजू सैमसन आए विकेटकीपिंग भी की और ओपनिंग भी. संजू सैमसन की आईपीएल में तीन शतक हैं, संजू सैमसन ने एक साल में तीन अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में शतक बनाए हैं जिसमें एक बांग्लादेश और दो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाए हैं, संजू सैमसन ने 2024 में ये कारनामा किया है.

संजू ने मैच के बाद कहा कि असल में यह मेरे लिए पूरी दुनिया है. जिस दिन से मैंने देश के लिए खेलने का सपना देखना शुरू किया, मैं इसी का इंतज़ार कर रहा था. मैं बहुत लंबे समय से यह फ़ॉर्मेट खेल रहा हूं. मैं डगआउट से विराट और इस खेल के महान खिलाड़ियों को देखकर सीख रहा था. मैं एक पार्टनरशिप बनाना चाहता था. मुझे कभी नहीं लगा कि मैं ऐसा कुछ खास कर पाऊँगा. यह मेरी ज़िंदगी के सबसे अच्छे दिनों में से एक था.

संजू ने आगे कहा कि ये हो सकता है क्या और हो गया. उन्होंने कहा कि यह सेंचुरी से अधिक है. संजू के इस पारी पर शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि @IamSanjuSamson के लिए गर्व और राहत के साथ मेरा सीना गर्व से फट रहा है.. मैं उसके लिए बहुत चिंतित था क्योंकि पहले के असफलताओं ने उसने अपना स्थान खो दिया था. आज उसने दुनिया को दिखाया कि वह पहले स्थान पर क्यों रहने के लायक है. तिरुवनंतपुरम के मूल पुत्र, प्राइड ऑफ इंडिया, #नमुदेसंजू पर गर्व है! 🇮🇳नमुदेसंजू का मतलब होता है हमारा संजू.थरूर साहब ये केवल संजू नहीं हम सबका संजू है जिसने अपने अकेले के दम पर भारत को विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचाया है.

यह भी पढ़ें- 'अच्छे लोगों के साथ अच्छा होता है', सूर्यकुमार यादव के बयान ने जीत लिया दिल, सैमसन को लेकर जाने क्या कहा

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Israel Iran War | 'खलीफा' Khamenei का हुआ खात्मा! | War
Topics mentioned in this article