केकेआर (KKR) के खिलाफ पिछले मुकाबले में साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने जिस तरह का खेल दिखाया. उसके लिए उन्हें क्रिकेट की दुनिया में लंबे समय तक याद रखा जाएगा. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुदर्शन काफी अच्छे टच में नजर आ रहे थे. मगर तीसरे ओवर में वह कार्तिक त्यागी की 138 किमी/घंटे की स्पीड से आ रही एक गेंद पर बुरी तरह से चोटिल हो गए. जिसकी वजह से उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा. हालांकि, जब टीम संकट में नजर आ रही थी. तब उन्होंने हौसला दिखाया और दर्द में होने के बावजूद क्रीज पर एक बार फिर से उतरे. इस दौरान वह अपनी टीम को जीत तो नहीं दिला सके. मगर शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का 18वां अर्धशतक पूरा करने में कामयाब रहे. इस दौरान उन्होंने कुछ विशेष उपलब्धियां भी हासिल की, जो कुछ इस प्रकार है-
एक सीजन में लगातार चार बार 50+ की पारी खेलने वाले बने पहले खिलाड़ी
साई सुदर्शन आईपीएल के एक सीजन में लगातार गुजरात टाइटंस की तरफ से सबसे ज्यादा बार 50 प्लस की पारी खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल और खुद के रिकॉर्ड को तोड़ा है. पंड्या ने फ्रेंचाइजी की तरफ से 2022 में लगातार तीन बार 50 प्लस की पारी खेली थी. वहीं गिल 2025 के साथ-साथ जारी सीजन में भी लगातार तीन बार 50 प्लस की पारी खेल चुके हैं. कुछ ऐसा ही कारनामा साल 2024 में सुदर्शन ने भी किया था. उन्होंने 2024-25 में लतागार तीन बार 50 प्लस की पारी खेली थी.
हालांकि, जारी साल में लगातार चार बार 50 प्लस की पारी खेलकर सुदर्शन ने पुराने सभी रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. सुदर्शन के बल्ले से पिछली चारों अर्धशतकीय पारियां पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ निकली हैं.
जीटी की तरफ से लगातार सर्वाधिक बार 50 प्लस की पारी खेलने वाले खिलाड़ी
4 बार - साई सुदर्शन - 2026)
3 बार - हार्दिक पंड्या - 2022
3 बार - साई सुदर्शन - 2024-25
3 बार - शुभमन गिल - 2025
3 बार - शुभमन गिल - 2026
एक आईपीएल सीजन में जीटी की तरफ से सर्वाधिक 50+ का स्कोर
7 - शुभमन गिल - 2023
7 - साई सुदर्शन - 2025
7 - साई सुदर्शन - 2026
6 - शुभमन गिल - 2025
केकेआर के खिलाफ नाबाद 53 रन बनाने में कामयाब रहे सुदर्शन
बात करें केकेआर के खिलाफ साई सुदर्शन के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए कुल 28 गेंदों का सामना किया. इस बीच 189.28 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 53 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से छह चौके और तीन बेहतरीन छक्के देखने को मिले.
यह भी पढ़ें- DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला, वैभव पर टिकी रहेगी सबकी नजर














