IND vs PAK T20 WC 2026: भारत के खिलाफ मैच से पहले खौफ में पाकिस्तान, घबराए साहिबजादा फरहान का बयान कर रहा इशारा

Sahibzada Farhan Statement on India vs Pakistan T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ वर्षों में हुए मैच एकतरफा रहे हैं और भारत ने आसानी से जीत हासिल की है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Sahibzada Farhan Statement on India vs Pakistan T20 World Cup 2026:

Sahibzada Farhan Statement on India vs Pakistan T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने नीदरलैंड और यूएसए के खिलाफ अपने शुरुआती ग्रुप स्टेज के मैच जीत लिए हैं. पाकिस्तान का अगला मुकाबला 15 फरवरी को भारत के साथ कोलंबो में होना है. भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों पर अतिरिक्त दबाव रहता है. पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने किसी दबाव से इनकार किया है. 

यूएसए के खिलाफ जीत के बाद फरहान ने कहा, "जब आप दो लगातार मैच जीतते हैं, तो आपका आत्मविश्वास बढ़ता है. आने वाला मैच कोई बड़ी बात नहीं है, हम उनके खिलाफ पहली बार नहीं खेल रहे हैं. पहले भी खेल चुके हैं. इस बार उनके खिलाफ हम अलग माइंडसेट के साथ खेलेंगे." उन्होंने कहा, "आपने हमें पहले मुश्किल हालातों में और संघर्ष करते हुए देखा है, लेकिन अब शादाब और नवाज रन बना रहे हैं. इसलिए उम्मीद है कि हमारा उनके खिलाफ मैच रोमांचक होगा और आप सभी को आनंद आएगा."

भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ वर्षों में हुए मैच एकतरफा रहे हैं और भारत ने आसानी से जीत हासिल की है. इस सवाल पर फरहान ने कहा कि मुझे लगता है कि एशिया कप के दौरान हमारा मैच एकतरफा नहीं था. हम आखिर तक खेले और लड़े. उम्मीद है कि इस बार हम शानदार खेल दिखाएंगे.

फरहान ने कहा, "मुझे लगता है कि जब आप रन बनाते हैं तो आपका आत्मविश्वास बढ़ता है. पिछली दो पारियों के बाद मेरा आत्मविश्वास भी बढ़ा है. भारत के खिलाफ मैच को हम एक सामान्य मैच की तरह लेंगे और रविवार के मैच में शांत मन से खेलने के लिए तैयार हैं."

साहिबजादा फरहान ने पाकिस्तान की ओपनिंग बल्लेबाजी को मजबूती दी है. नीदरलैंड के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 31 गेंद पर 47 रन बनाए थे. वहीं अमेरिका के खिलाफ 41 गेंद पर 73 रन की पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे. 

Featured Video Of The Day
Salman Khan के करीबी को आया धमकी भरा ईमेल, खुद को बिश्नोई गैंग का बताया | Breaking News
Topics mentioned in this article