सचिन नंबर-1, विराट नंबर-2, राहुल ने रचा इतिहास, SENA देशों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के 5 बल्लेबाज

केएल राहुल ने SENA देशों में बतौर टेस्ट ओपनर शतक जड़कर इतिहास रच दिया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन हैं? जानिए टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली
@X

वेलिंगटन टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ते हुए केएल राहुल ने एक विशेष उपलब्धि हासिल कर ली है. वह भारत की तरफ से SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में बतौर टेस्ट ओपनर शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. मगर क्या आपको पता है SENA देशों में दुनिया भर के किन पांच बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं? नहीं पता तो इस आर्टिकल के माध्यम से आज हम आपको बताते हैं. 

सचिन तेंदुलकर

SENA देशों में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड खेल जगत में 'क्रिकेट के भगवान' के रूप में मशहूर सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. उन्होंने SENA देशों में सबसे ज्यादा 26 शतक लगाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके बल्ले से 17 शतक निकले हैं. 

विराट कोहली

सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे स्थान पर किसी और का नहीं बल्कि एक और भारतीय धुरंधर बल्लेबाज का नाम आता है. वह धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली हैं. कोहली ने SENA देशों में कुल 22 शतक लगाए हैं. टेस्ट में उनके बल्ले से 12 शतक आए थे. 

ब्रायन लारा

तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा काबिज हैं. लारा ने SENA देशों में शिरकत करते हुए कुल 18 शतक लगाए थे. उनके बल्ले से ऑस्ट्रेलिया में आठ, दक्षिण अफ्रीका में पांच, इंग्लैंड में चार और न्यूजीलैंड में एक शतक देखने को मिला था.

Advertisement

कुमार संगकारा

चौथे पायदान पर पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा काबिज हैं. जिन्होंने SENA देशों में 17 शतक लगाए हैं. संगकारा के बल्ले से ऑस्ट्रेलिया में छह, दक्षिण अफ्रीका में पांच, इंग्लैंड में चार और न्यूजीलैंड में दो शतक निकले थे. 

रोहित शर्मा

लिस्ट में पांचवें पायदान पर रोहित शर्मा का नाम आता है. 'हिटमैन' शर्मा ने SENA देशों में 16 शतक लगाए हैं. रोहित के बल्ले से ये शतक ज्यादातर वनडे फॉर्मेट में ही आए. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में काफी दमदार प्रदर्शन किया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- केएल राहुल SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले बने पहले भारतीय ओपनर, एशिया के मात्र दूसरे, बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड

Featured Video Of The Day
मां के निधन के बाद पैतृक गांव पहुंचे सीएम योगी

Topics mentioned in this article
India
New Zealand
Sachin Ramesh Tendulkar
Virat Kohli
Rahul Kannaur Lokesh
Cricket

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं