सचिन तेंदुलकर बनने जा रहे हैं ससुर, जानें कौन हैं उनके समधी, क्या है उनका कारोबार

सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे की शादी में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत तमाम बड़ी शख्सियतों को न्योता दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
परिवार के साथ सचिन तेंदुलकर

खेल जगत में 'क्रिकेट के भगवान' के रूप में मशहूर सचिन तेंदुलकर के इकलौते बेटे अर्जुन तेंदुलकर कल यानी कि पांच मार्च 2026 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. उनकी होने वाली दुल्हनिया का नाम सानिया चंडोक है. सानिया चंडोक नामचीन व्यापारी रवि घई की पोती हैं. उनके पिता का नाम सनी चंदोक हैं. सनी चंदोक ग्रेविस ग्रुप से जुड़े हैं. क्यूट कपल्स की शादी मुंबई स्थित सेंट रेजिस (St. Regis) होटल में होने वाली है. इसी होटल में सेमी फाइनल मैच के लिए भारतीय खिलाड़ी भी रुके हुए हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर, पीएम मोदी तक, सभी बड़ी शख्सियतों को मिला है मौका 

सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे की शादी में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत तमाम बड़ी शख्सियतों को न्योता दिया है. सानिया चंढोक एक भारतीय उद्यमी (Entrepreneur) और पशु चिकित्सा तकनीशियन हैं. वह मुंबई स्थित 'मिस्टर पॉजपेट स्पा एंड स्टोर LLP' (Mr. Paws Pet Spa & Store LLP) की डायरेक्टर हैं. सानिया ने अपनी शिक्षा दीक्षा लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पूरी की है. वह मुंबई में एक लग्जरी पालतू जानवरों का स्पा भी चलाती हैं. 

सानिया की पढ़ाई-लिखाई, बिजनेस

सानिया चंदोक मुंबई के नामचीन व्यापारी रवि घई की पोती हैं. ये बिजनेस परिवार होटल, फूड वेंचर्स, और आइसक्रीम जैसे कई तरह के व्यापार से जुड़ा हुआ है. सानिया की स्कूली शिक्षा मुंबई के प्रतिष्ठित स्कूलों में हुई और फिर उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स LSE से बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने 2024 में वेटरिनरी टेक्नीशियन कोर्स भी पूरा किया है.

सानिया की फैमिली ट्री

सानिया के पिता सनी चंदोक ग्रेविस ग्रुप से जुड़े हुए हैं और इसके टॉप के कर्ता-धर्ता उनके दादा रवि घई हैं. उनकी मां गौरिका घई चंदोक हैं, जो घई परिवार से आती हैं. सानिया ने 2022 में मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी की स्थापना की. यह पालतू जानवरों के लिए उच्च-स्तरीय ग्रूमिंग सेवाएं और स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करता है.

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सानिया की अनुमानित संपत्ति $100,000 से $500,000 (90 लाख से 5 करोड़ रुपए के बीच) के बीच बताई जा रही है. उनके परिवार के ग्रेविस हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड ने बिजनेस की दुनिया में अच्छी शोहरत कमाई है.

अंजलि तेंदुलकर की फैमिली ट्री

- पिता: आनंद मेहता (उद्योगपति)
- मां: अन्नाबेन मेहता (ब्रिटिश मूल)
- पति: सचिन तेंदुलकर 
- बच्चे: सारा तेंदुलकर, अर्जुन तेंदुलकर

अंजलि तेंदुलकर का परिवार एक अमीर और शिक्षित परिवार है 

अंजलि के पिता आनंद मेहता एक प्रसिद्ध उद्योगपति हैं और उनकी माता अन्नाबेन मेहता ब्रिटिश मूल की हैं. अंजलि ने 1995 में सचिन तेंदुलकर से शादी की थी, और उनके दो बच्चे हैं. अंजलि तेंदुलकर एक प्रसिद्ध बाल-चिकित्सक डॉक्टर रही हैं.

Advertisement

अंजलि का जन्म 10 नवंबर, 1967 को मुंबई में हुआ था. अंजलि ने अपनी स्कूली शिक्षा बॉम्बे इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की और फिर मुंबई के मशहूर ग्रांट मेडिकल कॉलेज और सर जे.जे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स से MBBS की डिग्री ली. अंजलि अपने बैच की गोल्ड मेडलिस्ट भी रहीं हैं.

यह भी पढ़ें- IND vs ENG Semi Final: अभिषेक शर्मा सेमी फाइनल में खेलेंगे या नहीं? मोर्ने मोर्कल ने दिया जवाब

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Baba Ramdev Exclusive: Yogi या Shankaracharya, किसके साथ बाबा रामदेव? | Chakravyuh
Topics mentioned in this article