SA vs NZ, T20 World Cup Semifinal: न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका का दबदबा, टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा है हेह-टू-हेड रिकॉर्ड

South Africa vs New Zealand Head to Head Record in T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका की भिड़ंत न्यूजीलैंड से 4 मार्च को होगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाना है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
South Africa vs New Zealand head-to-head record in T20 World Cup
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप में कुल छह बार मुकाबला हुआ है जिसमें साउथ अफ्रीका का दबदबा रहा है
  • साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक एक भी मैच नहीं हारा है.
  • साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक खेले सभी मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

South Africa vs New Zealand head-to-head record in T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका की भिड़ंत न्यूजीलैंड से 4 मार्च को होगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाना है. दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड को अपने पहले खिताब का इंतजार है. ऐसे में दोनों टीमें अपना पूरा जोर लगाना चाहेंगी. साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट की इकलौती टीम है, जो विश्व कप में अजेय रही है. टी20 फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका का पलड़ा न्यूजीलैंड के खिलाफ भारी रहा है.

ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की कुल 19 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें से 12 मुकाबलों में जीत प्रोटियाज टीम के हाथ लगी है. वहीं, न्यूजीलैंड ने सिर्फ 7 मैच जीते हैं. बात अगर टी20 वर्ल्ड कप की करें तो दोनों देश छठी बार भिड़ेंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका का दबदबा रहा है. कीवी इस टूर्नामेंट के इतिहास में कभी भी अफ्रीकी टीम को हरा नहीं पाई है. 

टी20 वर्ल्ड कप में है अफ्रीकी टीम का दबदबा

दोनों टीमें पहली बार 2007 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में भिड़ी थीं, जहां मेजबान साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी. उनका दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें साउथ अफ्रीका ने 2009 टी20 विश्व कप में सिर्फ एक रन से जीत दर्ज की. साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड 2010 विश्व कप में फिर से भिड़े, जहां बर्मिंघम में प्रोटियाज ने 13 रनों से जीत हासिल की. ब्लैककैप्स को 2014 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के हाथों अपनी चौथी हार का सामना करना पड़ा, जब वे सिर्फ दो रनों से हार गए. दोनों टीमों के बीच सबसे हालिया मुकाबला मौजूदा विश्व कप के ग्रुप चरण में हुआ था, जहां एडन मार्कराम की अगुवाई वाली टीम ने अहमदाबाद में 7 विकेट से जीत दर्ज की थी.

अजेय है साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कमाल का रहा है. टीम ने टूर्नामेंट में अब तक खेले सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है. एडेन मार्करम की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 राउंड में भारत, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को हराते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है. 

साउथ अफ्रीका की तरफ से बल्लेबाजी में एडेन मार्करम बेहतरीन फॉर्म में नजर आए हैं. मार्करम 7 मैचों में 175 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 268 रन बना चुके हैं. वहीं, रयान रिकेल्टन भी लगातार बल्ले से अहम योगदान दे रहे हैं. रिकेल्टन 7 मैचों में 171 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 228 रन बना चुके हैं. क्विंटन डी कॉक ने भी पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को दमदार शुरुआत दी है. 

गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी साउथ अफ्रीका की ओर से इस विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं. एनगिडी 6 मैचों में अब तक 12 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. वहीं, कॉर्बिन बॉश 11 विकेट निकाल चुके हैं.

Advertisement

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम भी बेहतरीन लय में दिखाई दी है. बल्लेबाजी में टिम सीफर्ट ने 6 मुकाबलों में 157 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 216 रन बनाए हैं. वहीं, रचिन रविंद्र लगातार बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दे रहे हैं. ग्लेन फिलिप्स ने भी न्यूजीलैंड की लड़खड़ाती हुई पारी को बखूबी संभाला है. गेंदबाजी में मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन ने बढ़िया प्रदर्शन किया है.

यह भी पढ़ें: Auqib Nabi: दो सीज़न में 100+ विकेट हैं, हार्दिक पांड्या की झलक है- इसे टीम इंडिया में अभी मौक़ा मिलना चाहिए: कोच

Advertisement

यह भी पढ़ें: IND vs WI: संजू का धमाका, रोहित-कोहली-सूर्या को एक साथ छोड़ा पीछे

Featured Video Of The Day
Trump vs Netanyahu: Israel की वजह से युद्ध में कूदा America ? marco rubio का खुलासा
Topics mentioned in this article