IPL 2026: 'हालात बहुत मुश्किल थे', हार से मायूस CSK कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, बताया कहां हुई चूक

Ruturaj Gaikwad on Lose vs RR IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. संजू सैमसन 7 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 6 रन ही बना सके, जबकि कप्तान ऋतुराज भी 6 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ruturaj Gaikwad on Lose vs RR IPL 2026:

Ruturaj Gaikwad on Lose vs RR IPL 2026: आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने माना है कि बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन की वजह से टीम को हार झेलनी पड़ी. उन्होंने कहा कि हम बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे. मैच के बाद कप्तान ऋतुराज ने कहा, "मुझे लगा कि शुरू में हालात बहुत मुश्किल थे, खासकर आर्चर और बर्गर का सामना करते समय. उन्होंने शानदार लेंथ पर गेंदबाजी की. आपने देखा कि पिच से स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिल रही थी. हां, हम बल्लेबाजी में बेहतर कर सकते थे. हम मुकाबले को और आगे ले जा सकते थे. बल्लेबाजी में अगर हम कुछ स्किल दिखाते, तो शायद 150 से 160 रनों के स्कोर तक पहुंच सकते थे.

हालांकि, आजकल आप नहीं जानते हैं कि अच्छा स्कोर क्या हो सकता है. ऐसे में आपको बस रन बनाते जाना होता है. मुझे लगता है कि यह उन दिनों में से एक था जब विकेट थोड़ा मुश्किल था. हालांकि, मैं बिल्कुल भी निराश नहीं हूं."

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. संजू सैमसन 7 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 6 रन ही बना सके, जबकि कप्तान ऋतुराज भी 6 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए. आयुष म्हात्रे बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, तो मैथ्यू शॉर्ट 2 रन ही बना सके. सरफराज खान 12 गेंदों में 17 रन बनाने के बाद जडेजा का शिकार बने. युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने 18 रन बनाए. शिवम दुबे भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 6 रन बनाकर आउट हुए. जेमी ओवरटन ने टीम की ओर से 36 गेंदों में सर्वाधिक 43 रन बनाए, जिसके बूते चेन्नई की टीम 100 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही.

ओवरटन ने अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्के लगाए. चेन्नई के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार करने में नाकाम रहे. टीम के गेंदबाज भी लय में दिखाई नहीं दिए. मैट हेनरी ने 3 ओवर में 40 रन दिए, जबकि नूर अहमद ने 2 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 24 रन खर्च किए. हालांकि, अंशुल कंबोज अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट निकाले. आईपीएल 2026 में चेन्नई अपने अगले मुकाबले में 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स से भिड़ेगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
UP Crime News: प्यार में पागल पत्नी ने पति को दी मौत! लाश के साथ सोई, फिर जो हुआ... #amroha