RR vs SRH: वैभव ने रचा इतिहास, जो दिग्गज पूरे जीवन में एक बार नहीं कर सके, सूर्यवंशी ने आधे ही सीजन में 3 बार कर डाला

Vaibhav Sooryavanshi's big record: वैभव सूर्यवंशी ने हैदराबाद के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए वह कारनामा कर दिया, जिसे मिटाना बहुतों के लिए बहुत ही ज्यादा मुश्किल होगा

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Vaibhav Sooryavanshi's big record: वैभव मैच दर मैच बड़े कमाल कर रहे हैं
X: social media

Vaibhav Sooryavanshi's big record: भारतीय ही नहीं, बल्कि अब विश्व क्रिकेट के सुपर किड बन चुके वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की सुनामी क्रिकेट जगत पर सिर चढ़कर बोल रही है. और इंडियन प्रीमियर लीग में वैभव ने शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) के खिलाफ प्रभुल हिंगे के फेंके पहले ही ओवर में वैभव ने ऐसा सुर लगाया कि सनराइजर्स हैदराबाद के बॉलर बुरी रह हिल कर कर रह गए. और कब सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 ही गेंदों में अर्द्धशतक जड़ा, किसी को पता ही नहीं चला. सूर्यवंशी ने अर्द्धशतक में 1 चौका और कुल 7 छक्के जड़े. इसी के साथ ही वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) ने एक ही सीजन में वह इतिहास रच दिया, जो उनसे कहीं बड़े नाम और बड़ी उम्र वाले बल्लेबाज अपने पूरे करियर में एक बार भी नहीं कर सके. 

छोटे वैभव का 'बहुत बड़ा धमाका'

वैभव के बल्ले से तूफानी अर्द्धशतक निकला, तो यह कुल मिलाकर तीसरा मौका रहा, जब वैभव ने आईपीएल में सिर्फ 15 गेंदों पर अर्द्धशतक जड़ा. जहां बड़े-बड़े धुरंधर अपने पूरे करियर में तीन बार 15 गेंदों पर पचासा नहीं जड़ सके, वह काम वैभव ने आधे ही सीजन में कर डाला. आप सोचिए कि टूर्नामेंट खत्म होते-होते सूर्यवंशी क्या कर डालेंगे.  वैभव ने हैदराबाद के  होश उड़ाने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इसी सीजन में 15 गेंदों पर अर्द्धशतक जड़ा था. 

जैक फ्रेजर-मुकगर्क दूसरे नंबर पर

ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेाबज जैक फ्रेजर इस मामले में दूसे नंबर पर हैं. जैक ने साल 2024 में  हैदराबाद और और मुंबई के खिलाफ 15 गेदों पर अर्द्धशतक जड़ने का कारनामा किया था. और वह भी आईपीएल में दो बार करने लवाले इकलौते बल्लेबाज हैं.

इन बल्लेबाजों ने किया एक बार कारनामा

वहीं आईपीएल में सिर्फ चार ही बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने अपने पूरे करियर में एक बार 15 गेंदों पर अर्द्धशतक जड़ने का कारनामा किया है. यूसुसफ पठान (2014) में हैदराबाद, सनील नरेन (2017) में आरसीबी और निकोलस पूरन (2023) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 15 गेंदों पर अर्द्धशतक जड़ने के कारनामा किया. इनके अलावा भारत के अभिषेक शर्मा एक और बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस साल चेन्नई के खिलाफ 15 गेंदों पर ऑफ सेंचुरी जड़ी.  

Advertisement

15 या इससे कम गेंदों पर अर्द्धशतक जड़ने वाले बाकी बल्लेबाज

बल्लेबाज            टीम       गेंद         बनाम

जायसवाल             राजस्थान     13          केकेआर (2023)

केएल राहुल          पंजाब          14          मुंबई (2018)

पैट कमिंस            केकेआर     14         मुंबई (2022)

रोमारियो शेफर्ड     आरसीबी     14         चेन्नई (2025) 

Featured Video Of The Day
NDTV Yuva 2026: डेटिंग, रिलेशनशिप के रेड फ्लैग्स... Sanya Malhotra ने खोले दिल के राज़