Duruv Jurel on Vaibahv Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के सुपर किड वैभव सूर्यवंशी (78 रन, 26 गेंद, 8 चौके, 7 छक्के) की शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स (RCB vs RR) की टसुनामी पारी' ने क्रिकेट जगत को ही नहीं, बल्कि साथी खिलाड़ियों को भी मदहोश कर दिया है. मैच जिताऊ पारी के बाद शानदार नाबाद अर्द्धशतक बनाने वाले राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने सूर्यवंशी की बैटिंग के असर को डिटेल से बताया है. दोनों की बातचीत का वीडियो राजस्थान रॉयल्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया है. इस वीडियो में दोनों ने एक-दूसरी की पारियों के बारे में डिटेल से बात की. इसी दौरान ध्रुव जुरेल ने वैभव की बैटिंग को डिकोड और प्रशंसा करते हुए बताया कि उनकी बल्लेबाजी से उन्हें और बाकी बल्लेबाजों को कैसे मदद मिलती है.
वैभव का कोई टेंपो नहीं
बहुत ही प्रभावी पारी खेलकर मैच फिनिश करने वाले ध्रुव ने वैभव के बारे में कहा, 'जैसी बैटिंग वैभव करता है, उसका कोई टेंपो नहीं है.ऐसा लगता है कि वो ऐसी बैटिंग करता रहे. नंबर-3 बल्लेबाज के रूप में मैं जब भी अंदर आता हूं, तो ऐसा लगता है कि विकेट तो बहुत अच्छा है. मैं भी जा सकता हूं. मतलब वैभव को देखकर ऐसा लगता है कि हां जा सकते हैं. चांस ले सकते हैं. ये बात बहुत ही महत्वपूर्ण है.'
'इतनी आसान बैटिंग नहीं हो सकती'
ध्रुव ने आगे कहा, 'जब वह बैटिंग करता है, तो बल्लेबाजी बहुत ही आसान लगने लगती है. इतनी आसानी से बल्लेबाजी नहीं हो सकती! वास्तव में इसने मेरे लिए भी हालात आसान बना दिए. यह भी बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. यह वैभव का सिर्फ दूसरा साल है, लेकिन यह मुझसे कहता रहा भैय्या हो जाएगा, टेंशन न लो. वो बहुत अच्छा लगता है.
'ऑरेन्ज कैप अब मत उतरने देना'
बातचीत के आखिर में ध्रुव ने वैभव से ऑरेन्स कैप न उतरने की अपील की. फिलहाल के 4 मैचों में 50.00 के औसत से 200 रन हैं. अब उनके बाद हेनिरच क्लासेन (184) का नंबर है.कुल मिलाकर यहां से ऑरेन्ज कैप को संभाले रखना ही वैभव के लिए बड़ा चैलेंज होने जा रहा है. और टूर्नामेंट की समाप्ति पर अगर वह इसे हासिल करने में सफल रहते हैं, तो फिर जिंबाब्वे दौरे में सेलेक्टरों के लिए इस 'सुपर किड' की अनदेखी करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होगा.
यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में कब होगी एंट्री? इस सीरीज में मिल सकता है मौका














