21 days ago

Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru Highlights: आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया. राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी और धुव जुरेल ने धमाकेदार पारी खेली. 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 18 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल किया और सीजन में जीत का चौका लगाया. इस जीत के साथ ही राजस्थान अंक तालिका में टॉप पर आ गई है. (Scorecard)

बेंगलुरु से मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही. यशस्वी जायसवाल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 8 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, इसके बाद 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने मोर्चा संभाला. दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 37 गेंदों में 108 रनों की लाजवाब साझेदारी निभाई. वैभव ने सिर्फ 26 गेंदों का सामना करते हुए 78 रनों की धमाकेदार पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 300 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 8 चौके और 7 छक्के लगाए.

हालांकि, शिमरोन हेटमायर फ्लॉप रहे और वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. कप्तान रियान पराग भी सिर्फ 3 रन ही बना सके. जुरेल एक छोर पर खड़े रहे और उन्होंने 43 गेंदों में 81 रनों की नाबाद पारी खेली. अपनी इस पारी में जुरेल ने 8 चौके और 3 छक्के लगाए. वहीं, रवींद्र जडेजा ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 24 रनों की नाबाद पारी खेली. जुरेल और जडेजा ने पांचवें विकेट के लिए 50 गेंदों में 68 रनों की अटूट साझेदारी निभाई. गेंदबाजी में जोश हेजलवुड और क्रुणाल पांड्या ने दो-दो विकेट निकाले.

इससे पहले, आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 201 रन लगाए. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और फिल साल्ट बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. देवदत्त पडिक्कल भी 7 गेंदों में 14 रन बनाने के बाद जोफ्रा आर्चर का शिकार बने. विराट कोहली ने 16 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया. क्रुणाल पांड्या सिर्फ एक रन ही बना सके, तो जितेश शर्मा को 5 रनों के स्कोर पर बृजेश शर्मा ने चलता किया. टिम डेविड भी फ्लॉप रहे और वह 9 गेंदों में 13 रन ही बना पाए.

हालांकि, कप्तान रजत पाटीदार ने एक छोर संभाले रखा और 40 गेंदों में 63 रनों की दमदार पारी खेली. रोमारियो शेफर्ड ने 11 गेंदों में 22 रन बनाए. वहीं, अंत के ओवरों में वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए, जबकि भुवनेश्वर कुमार 9 रन बनाकर नाबाद रहे. गेंदबाजी में राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए. संदीप शर्मा और जडेजा ने एक-एक विकेट निकाला. 

ऐसी थी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

 

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जाडेजा, जोफ़्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग XI: विराट कोहली, फ़िल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफ़र्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेज़लवुड

Apr 11, 2026 00:09 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: राजस्थान 6 विकेट से जीता

राजस्थान ने 6 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया है. जब वैभव सूर्यवंशी की आंधी आती है तो 200 या 250 का स्कोर भी छोटा पड़ जाता है. आज जिस तरह से उन्होंने पावरप्ले में बल्लेबाजी की, उसने शुरुआती 6 ओवरों में ही मैच का परिणाम तय कर दिया था. दूसरे छोर से उन्हें ध्रुव जुरेल का साथ मिला. राजस्थान ने पावरप्ले में ही 97 रन कूट दिए थे. लेकिन बीचे में ओवरों में विकेट गिरे. हालांकि, जुरेल ने एक छोर संभाला और नाबाद 81 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. तो अब राजस्थान और पंजाब ही दो टीमें ऐसी हैं, जो अभी तक एक भी मैच नहीं हारी हैं. इस जीत के साथ बाद राजस्थान प्वॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगी.

Apr 11, 2026 00:06 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: 11 रन की जरूरत

राजस्थान को अब जीत के लिए 11 रन की जरूरत है. ध्रुव जुरेल क्या अगले ओवर में मैच को खत्म कर देंगे या इसे आखिरी ओवर तक लेकर जाया जाएगा.  भुवनेश्वर के भी 4 ओवर खत्म हुए. पिछले ओवर से 7 रन आए.
17.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 191/4 

Apr 10, 2026 23:52 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: 24 में चाहिए 18

अभिनंदन सिंह का आज दिन नहीं रहा है. दूसरे ओवर में मार खाने के बाद उन्होंने फिर अब वापस अटैक पर लगाया गया और इस ओवर में उन्होंने 14 रन दिए हैं. राजस्थान का मौजूदा रन रेट 11.80 का है, जबकि जरूरी रन रेट 5 का है. 
15.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 177/4 

Apr 10, 2026 23:47 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: 30 में चाहिए 25

अभिनंदन सिंह का आज दिन नहीं रहा है. दूसरे ओवर में मार खाने के बाद उन्होंने फिर अब वापस अटैक पर लगाया गया और इस ओवर में उन्होंने 14 रन दिए हैं. राजस्थान का मौजूदा रन रेट 11.80 का है, जबकि जरूरी रन रेट 5 का है. 
15.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 177/4 

Advertisement
Apr 10, 2026 23:44 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: 36 में चाहिए 39

आखिरी ओवर से 9 रन आए हैं. जोश हेजलवुड के 4 ओवर पूरे हुए. इस ओवर से सिर्फ एक चौका आया. बेंगलुरु की कोशिश मैच को आखिरी तक लेकर जाने की होगी. लेकिन दूसरी ओर राजस्थान है, जो जल्द से जल्द इस मैच को खत्म करना चाहेगी. 
14.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 163/4

Apr 10, 2026 23:37 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: ध्रुव जुरेल की फिफ्टी

ध्रुव जुरेल की फिफ्टी हुई. 25 गेंदों में यह फिफ्टी आई है. छह चौके और दो छ्क्के लगा चुके हैं अभी तक यह. सिंगल के साथ अपनी फिफ्टी पूरी की है. 

Advertisement
Apr 10, 2026 23:36 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: राजस्थान 150 पार

राजस्थान का स्कोर 150 पार हुआ. पिछले ओवर से 9 रन आए हैं. वैभव सूर्यवंशी के जाने के बाद से गेम काफी स्लो हुआ है. पिछले 5 ओवर में 25 रन आए हैं और 2 विकेट. राजस्थान को 42 गेंद में जीत के लिए 48 रन चाहिए.
13.0 ओवर:  राजस्थान रॉयल्स 154/4

Apr 10, 2026 23:32 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: राजस्थान को 48 में चाहिए 57

वैभव के आउट होने के बाद से राजस्थान रॉयल्स का रन रेट काफी कम हुआ है. पिछले ओवर से सिर्फ 4 रन आए हैं. आखिरी के 5 ओवर में 34 रन आए हैं और राजस्थान ने 3 विकेट गंवाए हैं. पिछली 23 गेंद से कोई बाउंड्री नहीं आई है. राजस्थान को 48 गेंद में जीत के लिए 57 रन चाहिए.
12.0 ओवर:  राजस्थान रॉयल्स 145/4

Apr 10, 2026 23:29 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: राजस्थान को 54 में चाहिए 61

राजस्थान को 54 गेंद में जीत के लिए 61 रन चाहिए. ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा की जोड़ी अभी क्रीज पर है. देखना होगा कि राजस्थान इस स्कोर के लिए कितनी और गेंद लेती है. हालांकि, वैभव के जाने के बाद से रन रेट काफी कम हुआ है. राजस्थान का रन रेट 12.81 का है. जरूरी रन रेट 6.77 का. पिछले ओवर से 4 रन आए.
11.0 ओवर:  राजस्थान रॉयल्स 141/4

Apr 10, 2026 23:25 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: राजस्थान को चौथा झटका

राजस्थान को यहां पर चौथा झटका लगा है. जोश हेजलवुड ने राजस्थान के कप्तान को अपना शिकार बनाया. क्रुणाल पांड्या ने कैच किया. RCB वापसी कर रही है. शॉर्ट ऑफ लेंथ डिलीवरी ऑफ साइड में, पराग आगे बढ़कर लॉफ्ट की तरफ गए, लेकिन एलिवेशन नहीं मिला. क्रुणाल लॉन्ग-ऑन पर अपने दाईं ओर गए और गिरने से पहले कैच लपका. हेज़लवुड मुस्कुरा रहे हैं. राजस्थान एकदम से संकट में दिख रही है.
9.4 ओवर:  राजस्थान रॉयल्स 134/4

Advertisement
Apr 10, 2026 23:18 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: क्रुणाल को लगातार दूसरा विकेट

क्रुणाल पांड्या एक बार फिर अपनी गेंदबाजी से अपनी टीम को वापसी करवाते हैं. लगातार दूसरी गेंद पर विकेट निकाला. क्रुणाल हैट्रिक पर हैं. शिमरॉन हेटमायर आउट हुए. जोश हेज़लवुड ने कैच किया. ऑफ स्टंप के बाहर धीमी बाउंसर. शिमरॉन हेटमायर ने उसे सीधे शॉर्ट थर्ड मैन पर फील्डर के पास पहुंचा दिया. कैच प्रैक्टिस थी यह. 
8.2 ओवर:  राजस्थान रॉयल्स 129/3

Apr 10, 2026 23:16 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी आउट

वैभव सूर्यवंशी आउट हुए. एक बार फिर बड़ा शॉर्ट खेलने गए थे. लेकिन लपके गए. ऑफ स्टंप के बाहर फुलर लेंथ, वैभव ने छक्का लगाना चाहा, लेिव बल्ला मुड़ गया उनका. गेंद सीधा लॉन्ग ऑन में खड़े विराट कोहली के हाथों में गई.  26 गेंद पर 78 रन. 300 का स्ट्राइक रेट. वैभव सूर्यवंशी अपनी पारी से राजस्थान की बड़ी जीत का बेस तैयार करके पवेलियन लौटे हैं. 
8.1 ओवर:  राजस्थान रॉयल्स 129/2

Advertisement
Apr 10, 2026 23:13 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: 36 गेंदों में 108 रन

वैभव सूर्यवंशी क्या आज फिर शतक लगाएंगे. पिछले ओवर से 18 रन आए हैं. टिम डेविड अटैक पर आए थे और वैभव ने उनके ओवर में लगातार दो छक्के जड़े. वैभव और ध्रुव जुरेल के बीच 36 गेंदों में 108 रनों की साझेदारी हो चुकी है. राजस्थान को अब 73 गेंद में जीत के लिए 72 रन चाहिए.
8.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 129/1

Apr 10, 2026 23:10 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: 7 ओवर में 111

क्रुणाल पांड्या आए थे आखिरी ओवर में. ओवर की दूसरी गेंद पर ध्रुव जुरेल ने पहले चौका जड़ा, फिर आखिरी गेंद पर वैभव ने छक्का जड़ा. वैभव की आंधी अगर ऐसे ही जारी रही तो राजस्थान को यह मैच जीतने के लिए 15 ओवर नहीं लगेंगे. 
7.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 111/1

Apr 10, 2026 23:04 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: पावरप्ले में कूटे दिए 97 रन

अभिनंदन सिंह को आखिरी ओवर में खूब मार खानी पड़ी है. राजस्थान ने पावरप्ले में 97 रन कूट दिए हैं. ध्रुव जूरेल ने पिछले ओवर की शुरुआत चौके के साथ की. इसके बाद उन्होंने  छक्का जड़ा. ओवर की तीसरी गेंद पर चौका जड़ा.  पांचवीं गेंद पर छक्का और ओवर की आखिरी गेंद पर चौका आया. जुरेल 270 का स्ट्राइक रेट 270 का है और वैभव का 300 पार का. राजस्थान को 84 गेंदों में 105 रन चाहिए. यह वैभव की बैटिंग का कमाल है कि 202 का स्कोर एकदम से 100-125 का लग रहा है.
6.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 97/1

Apr 10, 2026 22:59 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: 5 ओवर में ठोके 73

वैभव सूर्यवंशी ने भुवनेश्वर कुमार के इस ओवर से 17 रन बटोरे हैं. राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 73 रन हो चुका है और अभी पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है. आखिरी ओवर में कितने रन आते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा. वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी जारी है. 
5.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 73/1

Apr 10, 2026 22:57 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: 15 गेंद में फिफ्टी

वैभव सूर्यवंशी ने अपने ही रिकॉर्ड को बराबर किया है. 15 गेंदों में फिफ्टी ठोकी है. भुवनेश्वर कुमार आए थे. उन्हें लगातार दो छक्के जड़े हैं वैभव ने. आज फिर वैभव शो जारी है. राजस्थान के लिए 200 का स्कोर एकदम से छोटा लग रहा है. पावरप्ले के अंदर ही मैच का फैसला होता दिख रहा है. 
4.3 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 69/1

Apr 10, 2026 22:55 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: जोश हेजलवुड की पिटाई

वैभव सूर्यवंशी ने आज शानदार बल्लेबाजी की है. उन्होंने पिछले ओवर में जोश हेजलवुड को 4,4,4,6 जड़े हैं. वैभव पहली बार हेजलवुड का सामना कर रहे हैं. और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का उन्होंने बुरा हाल किया है. पिछले ओवर से 19 रन आए हैं. राजस्थान का स्कोर 50 पार हुआ. 
4.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 56/1

Apr 10, 2026 22:47 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: वैभव का तूफान

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका जड़ा फिर ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ा. पिछले ओवर से 16 रन आए हैं. राजस्थान को 102 गेंद में 165 रन चाहिए. मौजूदा रन रेट 12.33 का और जरूरी रन रेट 9.70 का है. अगला ओवर फेंकने जोश हेजलवुड आएंगे. 
3.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 37/1

Apr 10, 2026 22:43 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: जायसवाल आउट

जोश हेजलवुड, जिनके खिलाफ यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड खराब है, उन्होंने एक बार फिर इस सलामी बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया. यशस्वी जायसवाल आउट. जितेश शर्मा ने कैच लपका. आखिरी गेंद पर कमाल किया. एक बड़ा विकेट है. इन-फ़ॉर्म ओपनर आउट. ऑफ़ स्टम्प के बाहर शॉर्ट लेंथ, क्रॉस-सीम डिलीवरी और यशस्वी जायसवाल ने उसे कट करने की कोशिश की. शरीर के बहुत पास थी. बाहरी किनारा और कीपर ने बाईं ओर डाइव लगाई और कैच लपका. यशस्वी जायसवाल 8 गेंद में 13 रन बनाकर आउट. दो छक्के लगाए उन्होंने. 
2.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 21/1

Apr 10, 2026 22:38 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: वैभव ने ठोके 2 चौके

भुवनेश्वर कुमार के पहले ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने दो जबरदस्त बाउंड्री लगाई है. स्विंग किंग की पहली गेंद, जो उन्होंने खेली, वो शानदार इनस्विंग यॉर्कर थी और वैभव ने इसे सामने की ओर खेलकर चार रन बटोरे. इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने प्वाइंट के ऊपर से चौके जड़ा. राजस्थान ने पहले ओवर में 9 रन बटोरे हैं. 
1.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 9/0

Apr 10, 2026 22:25 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: राजस्थान को 202 का लक्ष्य

वेंकटेश अय्यर ने आखिरी ओवर में 21 रन ठोके हैं. संदीप के इस ओवर में उन्होंने दो छक्के और एक चौका जड़ा. पाटीदार की कप्तानी पारी से बेंगलुरु ने ऐसा स्कोर खड़ा किया है, जिसे वो डिफेंड कर सकती है. लेकिन समस्या अलग है रजत पाटीदार के लिए. क्योंकि बेंगलुरु के पास 4 गेंदबाज है. आज रोमारियो को गेंदबाजी करनी पड़ेगी, इसके अलावा वेंकटेश को भी ओवर फेंकने होंगे. दूसरी तरफ वैभव हैं. बेंगलुरु के कप्तान के लिए समस्या यही है कि पूरे 20 ओवर में वो किनका इस्तेमाल करेंगे. इसके अलावा वैभव भी है, जो तूफान उन्हें रोकना होगा.
20.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 201/8

Apr 10, 2026 22:19 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: 180 पार RCB

पिछले ओवर से 9 रन आए हैं. भुवनेश्वर कुमार ने ओवर की तीसरी गेंद पर चौका जड़ा. आखिरी 6 ओवर बाकी हैं. जिस तरह से विकेट गिरते गए शुरुआत में, उससे बेंगलुरु का 180 पार का स्कोर काफी बेहतर है. 
19.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 180/8

Apr 10, 2026 22:11 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: रजत पाटीदार आउट

रजत पाटीदार को जाना होगा. कप्तान ने 63 रनों की पारी खेलकर यह तो सुनिश्चित किया कि टीम के पास कुछ रन हों बोर्ड पर डिफेंड करने के लिए. लेकिन फिनिश नहीं दे पाए. संदीप शर्मा ने विकेट निकाला. डोनोवन फरेरा ने कैच किया. फुलर लेंथ पर क्रॉस-सीम, रजत पाटीदार बड़ा शॉट लगाने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने ज़ोर से प्रहार किया और डीप मिड-विकेट की तरफ मार दिया. लेकिन कनेक्शन सही नहीं हुआ. डीप में डोनोवन फरेरा ने स्कीयर के नीचे सेटल होकर कैच लपका. संदीप शर्मा ने एक अनोखे सेलिब्रेशन के साथ आसमान की तरफ इशारा करते हुए कुछ लिखा. रजत पाटीदार 40 गेंद में 4 चौके और 4 छक्के लगाकर 63 रन बनाकर आउट हुए. 
17.1 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 166/8

Apr 10, 2026 22:05 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: पाटीदार का प्रहार

रजत पाटीदार का प्रहार जारी है. रवि बिश्नोई के पिछले ओवर में उन्होंने दो छक्के जड़े हैं. पाटीदार ने दूसरी और तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा. दोनों दमदार रहे. ओवर की आखिरी गेंद पर वेंकटेश अय्यर ने 2 रन लिए. पिछले ओवर से 16 रन आए हैं. बेंगलुर क्या 200 पहुंच पाएगी? पहुंच सकती है अगर कप्तान ऐसे ही खेलते रहे तो.
17.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 166/7

Apr 10, 2026 22:00 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: रजत पाटीदार की फिफ्टी

रजत पाटीदार की फिफ्टी हुई है. 35 गेंदों पर उन्होंने अपना पचासा जड़ा है. अभी तक वह 4 चौके और दो छक्के जड़ चुके हैं. पाटीदार को आखिरी तक ऐसे ही खेलते रहना होगा. संदीप शर्मा के आखिरी ओवर में उन्होंने 11 रन बटोरे हैं. बेंगलुरु का स्कोर 150 हो चुका है. अब आखिरी के 4 ओवर बाकी हैं. 
16.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 150/7

Apr 10, 2026 21:58 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: आखिरी के 5 ओवर

आखिरी के 5 ओवर बाकी हैं. एक छोर से विकेट गिरते जा रहे हैं, लेकिन फिर भी बेंगलुरु बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है. अगर कप्तान रजत पाटीदार ऐसे ही खेलते रहे तो बेंगलुरु 200 का स्कोर भी पार कर सकती है. लेकिन दूसरे छोर पर किसी बल्लेबाज को उनका साथ देना होगा. पिछले ओवर से 14 रन आए हैं. पाटीदार ने बर्गर को ओवर की तीसरी गेंद और पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया. 
15.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 139/7

Apr 10, 2026 21:53 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: बेंगलुरु को 7वां झटका

बेंगलुरु के विकेट गिरने का सिलसिला रूक नहीं रहा है. रवींद्र जडेजा ने रोमारियो शेफर्ड को आउट किया. ब्रिजेश शर्मा ने कैच किया. ब्रिजेश शर्मा ने लगभग गड़बड़ कर दी थी, लेकिन आखिरी पलों में गेंद पकड़ी. लेग पर सीधी गेंद, रोमारियो शेफर्ड ने स्वीप करने की कोशिश की और टॉप एज लग गया. शॉर्ट फाइन लेग पर ब्रिजेश ने इसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से निकल गई. हालांकि, वह दूसरी कोशिश में कैच लेने के लिए काफी हद तक संभल गए. RCB मुश्किल में है और उन्होंने वेंकटेश अय्यर को उन्हें मुश्किल से निकालने के लिए भेजा है. वह आज रात RCB के लिए इम्पैक्ट सब हैं. रोमारियो शेफर्ड 11 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए. 
14.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 125/7

Apr 10, 2026 21:44 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: बिश्नोई का अच्छा ओवर

रवि  बिश्नोई का यह अच्छा ओवर रहा. पिछले ओवर से 10 रन आए. इसके साथ ही बेंगलुरु ने 100 का स्कोर पार किया. रोमारियो ने ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा. यह आरसीबी की पारी का पहला छक्का रहा. बेंगलुरु को यहां पर एक साझेदारी की जरूरत है. अच्छी बात है कि बूंदाबांदी अब बंद हो रही है. बिश्नोई के 3 ओवर हो चुके हैं और उन्होंने अभी तक सिर्फ 16 रन दिए हैं.
12.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 104/6

Apr 10, 2026 21:38 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: टिम डेविड आउट

बेंगलुरु को छठा झटका लगा है. बृजेश शर्मा ने टिम डेविड को अपना शिकार बनाया. डेविड 13 रन बनाकर आउट हुए. हेटमायर ने दिन का तीसरा कैच लपका.  टिम डेविड एक बार फिर गेंद को बाउंड्री के पार मारना चाहते थे. लेकिन कनेक्शन सही नहीं हुआ. ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद, उसे पुल किया लेकिन इस गेंद में ज्यादा बाउंस नहीं था. बल्ले के निचले हिस्से पर लगकर गेंद सीधा डीप मिड विकेट के हाथ में चली गई. बेंगलुरु मुश्किल में है.
11.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 94/6

Apr 10, 2026 21:36 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: एक बार बारिश आई

एक बार फिर बारिश आई है. बूंदाबांदी जारी है. लेकिन अभी तक अंपायर ने मैच नहीं रोका है. 

Apr 10, 2026 21:34 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: 10 ओवर पूरे

10 ओवरों का खेल पूरा हुआ. राजस्थान इस मैच में काफी आगे है. क्रीज पर टिम डेविड और रजत पाटीदार हैं और दोनों मारना जानते हैं. राजस्थान को यहां पर विकेट चाहिए होगा. बेंगलुरु के फैंस उम्मीद करेंगे कि यह दोनों बल्लेबाज आखिरी तक क्रीज पर डटे रहें. बेंगलुरु का रन रेट 8.90 का है. पिछले ओवर से 7 रन आए हैं. 
10.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 89/5

Apr 10, 2026 21:32 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: बेंगलुरु को 5वां झटका

चलिए बेंगलुरु को यहां पर पांचवां झटका लगा है. विकटों के गिरने का सिलसिला रूक नहीं रहा है. बृजेश शर्मा ने जितेश शर्मा को अपने जाल में फंसाया. गेंद थोड़ी नीचे रही और जितेश समय पर बल्ला नीचे नहीं ला पाए. वह बैकफुट पर थे और एक्रास खेलने गए. बृजेश ने उन्हें तेज़ गेंद पर चौंका दिया. गेंद बैक पैड पर लगी और अंपायर ने तुरंत उंगली उठा दी. जितेश ने पाटीदार से बात की और रिव्यू नहीं लेने का फैसला लिया. RCB की आधी पवेलियन लौट चुकी है. 
8.4 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 76/5

Apr 10, 2026 21:21 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: जडेजा का अच्छा ओवर

रवींद्र जडेजा का अच्छा ओवर रहा यह. इस ओवर से 7 रन आए. बेंगलुरु का रन रेट 9 के करीब है. क्रीज पर कप्तान रजत पाटीदार और जितेश शर्मा हैं, जिन पर बेंगलुरु को उबारने का जिम्मा है. कप्तान रियान पराग खुश होंगे, जिस तरह से अभी तक यह गेम चल रहा है. 
8.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 72/4

Apr 10, 2026 21:16 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: बेंगलुरु को चौथा झटका

क्रुणाल पांड्या को भी जाना होगा. रवि बिश्नोई दूसरा ओवर फेंकने आए और दूसरा विकेट निकाला. सामने की ओर मारने का प्रयास  था. हेटमायर ने एक ओर जबरदस्त कैच लपका. फ्लैट गेंद, आगे की ओर गए थे. क्रुणाल डाउन द ट्रैक आए. बिश्नोई ने इसे पहले ही भांप लिया और गुगली फेंकी उनसे  दूर. क्रुणाल ने शॉर्ट के लिए गए. लेकिन कनेक्शन बिल्कुल भी नहीं था. लॉन्ग ऑफ पर लपके गए. हेटमायर ने डाइव लगाई और जबरदस्त कैच लपका. दिन का दूसरा कैच उनका शानदार है यह.
6.2 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 62/4

Apr 10, 2026 21:13 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: पावरप्ले पूरा

पावरप्ले पूरा हुआ. बेंगलुरु ने 61 रन बनाए हैं लेकिन 3 बड़े विकेट गंवाए हैं, जिसमें किंग कोहली का विकेट भी शामिल है. बेंगलुरु का रन रेट 10 से अधिक का है, लेकिन समस्या विकेट हैं. क्रीज पर अभी रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या हैं. दोनों पर आज जिम्मा है. 
6.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 61/3

Apr 10, 2026 21:10 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: विराट कोहली बोल्ड

विराट कोहली बोल्ड हुए. रवि बिश्नोई ने विकेट निकाला. बेंगलुरु का टॉप ऑर्डर बिखर चुका है. पावरप्ले के अंदर तीसरा झटका लगा. कोहली आज उतने सहज नहीं दिख रहे थे, फिर भी अच्छी गति से रन बना रहे थे. वह गुगली पर गच्चा खा गए. खड़े-खड़े खेलने का प्रयास.  लेकिन गेंद सीधा स्टंप पर जा लगी. राजस्थान के लिए रवि बिश्नोई ने बहुत बड़ा विकेट निकाला है. विराट कोहली 16 गेंदों में 7 चौकों के दम पर 32 रन बनाकर आउट हुए.

4.5 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 58/3

Apr 10, 2026 21:04 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: बेंगलुरु 50 पार

संदीप शर्मा आए और कोहली को इससे कोई खास असर नहीं पड़ा है, पहले ओवर में, संदीप के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है उनका. ओवर की आखिरी दो गेंद में उन्होंने दो चौके जड़े हैं. इससे पहले 18 पारियों की 88 गेंदों में कोहली ने संदीप के खिलाफ 132 रन बनाए हैं और 7 बार आउट हुए हैं. जबरदस्त मैच चल रहा है.
4.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 55/2

Apr 10, 2026 21:01 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: कहर बरपा रहे जोफ्रा आर्चर

जोफ्रा आर्चर अपने दूसरे ओवर में आए और दूसरे ओवर में भी विकेट निकाला. कोहली ने ओवर में उन्हें तीन चौके लगाए थे, लेकिन आखिरी गेंद पर उन्होंने इन फॉर्म बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को अपने जाल में फंसाया. गेंद में अतिरिक्त उछाल था. पडिक्कल इस शॉर्ट को खेलने के लिए तैयार नहीं थे. कनेक्शन सही नहीं हुआ. शिमरॉन हेटमायर अपने दाएं ओर दौड़े और कैच को पकड़ने के लिए आगे की ओर डाइव लगाई. RCB 3 ओवर के अंदर दो विकेट खो चुकी है.
3.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 45/2

Apr 10, 2026 20:53 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: कोहली फिर हैरान

नांद्रे बर्गर ने ओवर की पांचवीं गेंद पर विराट कोहली को बीट किया. कोहली खुद हैरान रह गए. बाल-बाल बचे. गेंद चौथे स्टंप पर थी. कोहली सीधे बल्ले से इसे डिफेंड करने गए, लेकिन चूक गए. हालांकि, बाउंड्री आ रही है. एज लग रहे हैं, ग्राउंड छोटा है और बाउंड्री आसानी से आ पा रही हैं. दूसरे ओवर से 19 रन आए हैं. 

2.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 32/1 

Apr 10, 2026 20:48 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: बाल-बाल बचे कोहली

ओह...क्या गेंदबाजी कर रहे हैं जोफ्रा आर्चर. ओवर की आखिरी गेंद पर एज लगा और कोहली बाल-बाल बचे. ध्रुव जुरेल ने पूरी डाइव लगाई, लेकिन गेंद से हल्का दूर रह गए. पता नहीं क्यों कप्तान पराग ने पहली स्लिप हटा दी. अगर स्पिल होती तो कोहली पवेलियन में होते.
1.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 13/1 

Apr 10, 2026 20:43 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: फिल सॉल्ट आउट

मैच की पहली ही गेंद और जोफ्रा आर्चर ने विकेट निकाला. पटकी हुई गेंद, पड़ने के बाद हल्की बाहर की ओर निकली. सॉल्ट गेंद की हाइट को जज नहीं कर पाए और उससे बचते दिखे. गेंद उछली और विकेट के पीछे गई. ध्रुव जुरेल ने कोई गलती नहीं की. राजस्थान की जबरदस्त शुरुआत.
0.1 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 0/1

Apr 10, 2026 20:34 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: कोहली बल्ले के साथ

विराट कोहली पैड लगाकर रेडी है. वह बैटिंग करने के लिए तैयार हैं. जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा और आंद्रे बर्गर गेंदबाजी का अभ्यास कर रहे हैं. उम्मीद करिए कि अब कोई बारिश ना हो.

Apr 10, 2026 20:30 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: 8:40 पर शुरू होगा मैच

मैच 8:40 पर शुरू होगा. हालांकि, इसमें शर्त यह है कि कोई बारिश नहीं होनी चाहिए. कवर्स हटा दिए गए हैं. लेकिन यह पिच के पास ही फोल्ड है. फिलहाल ओवरों में कटौती नहीं हुई है. लेकिन अगर बारिश आई तो ओवरों में कटौती शुरू होगी. 9 बजे के बाद फिर बारिश की संभावना है.

Apr 10, 2026 20:23 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: बारिश रुकी...बारिश आई

आज का फोरकास्ट ऐसा ही है. थोड़ी देर पहले बारिश रूक चुकी  थी. अंपायर्स मैदान का मुआयना कर रहे थे. तभी बारिश आई. जब तक बारिश रूक नहीं जाती, तब तक मैच  शुरू नहीं होगा.

Apr 10, 2026 20:16 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: कब से कटेंगे ओवर

बारिश के कारण पहले ही मैच में 45 मिनट की देरी हो चुकी है. पहले 8:15 पर मैच शुरू होना था. लेकिन जैसे ही टॉस हुआ, वैसे ही बारिश आई. फिलहाल एक ही कवर डाला गया है. बस 30 यार्ड का सर्कल कवर है. बारिश बहुत तेज नहीं है. उम्मीद करते हैं कि मैच पूरा हो. लेकिन 9:30 तक बारिश की संभावना है. ऐसे में अगर थोड़ी देर में मैच शुरू भी हुआ तो बारिश के कारण फिर बाधित हो सकता है. बता दें, अगर मैच 8:40 तक शुरू नहीं हुआ तो ओवर कटने शुरू होंगे.

Apr 10, 2026 20:13 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग XI: विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेज़लवुड

Apr 10, 2026 20:12 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: टॉस के दौरान क्या बोले रजत पाटीदार

रजत पाटीदार ने टॉस के दौरान कहा,"यह हमारा पहला अवे गेम है. मुझे लगता है कि आप हमें महसूस करा रहे हैं कि यह पहले से ही हमारा होम ग्राउंड है. इसलिए हम सभी आपसे प्यार करते हैं. बदकिस्मती से, डफी इस गेम में नहीं खेल पाएंगे. डफी की जगह जोश हेजलवुड आए हैं. डफी ने पिछले गेम में भी शानदार बॉलिंग की थी. लेकिन सभी जानते हैं कि जोश एक एक्सपीरियंस्ड प्लेयर, स्पेशलिस्ट हैं. लेकिन मुझे लगता है कि उनके होने से हम निश्चित रूप से अच्छे मूड में रहेंगे." 


रजत पाटीदार की बात पूरी भी नहीं हुई थी कि बारिश आई और यह तेज है.  ऐसे में उन्हें अपनी बात बीच में ही छोड़नी पड़ी है.

Apr 10, 2026 20:10 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: टॉस के दौरान क्या बोले रियान पराग

टॉस जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा,"हम बॉलिंग करेंगे. विकेट काफी सूखा होना चाहिए था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है और आज भी थोड़ी बारिश हुई. इसलिए थोड़ी नमी होगी. यह एक बहुत अच्छा विकेट लग रहा है. मुझे लगता है कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले हम बहुत क्लिनिकल थे. टीम को मेरा मैसेज था कि हम एक बहुत ही प्योर टीम बनना चाहते हैं जो सच में स्ट्रेटेजिक क्रिकेट, सच में स्मार्ट क्रिकेट खेले. तो उम्मीद है कि हम पहले तीन गेम की तरह ही असेसमेंट और अडैप्ट करते रहेंगे और उम्मीद है कि बहुत अच्छे पॉइंट्स लाएंगे."

पराग ने बताया,"तुषार रेस्ट लेंगे और बृजेश आएंगे. मुझे लगता है कि यह एक नई शुरुआत है. होटल से निकलने से पहले संगा ने भी यही कहा था. तीनों गेम, वह बीती बात है. आज हमें परफॉर्म करना है. अगर हम ऐसा नहीं करते हैं, तो हम दो पॉइंट्स खो देंगे और हम ऐसा नहीं करना चाहते. मेरा मतलब है, जब तक वे चलते रहेंगे, मैं खुश हूं. मैं इस बैटिंग से खुश हूं. मैं इस पूरी चीज़ से खुश हूं. तो हां, उम्मीद है कि वे चलते रहेंगे."

Apr 10, 2026 20:06 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: फिर आई बारिश

गुवाहाटी में फिर बारिश ने एंट्री मारी है. आज का पूर्वानुमान ऐसा ही है. अगर थोड़ी देर तक मैच शुरू  नहीं हुआ तो अब हम ओवर खोने शुरू कर सकते हैं.

Apr 10, 2026 20:02 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: राजस्थान ने जीता टॉस

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. रियान पराग ने बताया कि वह एक बदलाव के साथ उतर रहे हैं. जबकि बेंगलुरु एक बदलाव के साथ उतरी है. 

Apr 10, 2026 19:41 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: 8 बजे होगा टॉस

चलिए आखिरकार हमारे पास टॉस का टाइम आ गया है. रात 8 बजे टॉस होगा. 8:15 पर मैच शुरू होगा. स्टंप्स लगाए जा रहे हैं. पिच पर लाइट लोरल चल रहा है. हेजलवुड गेंदबाजी का अभ्यास कर रहे हैं.

Apr 10, 2026 19:38 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: मेन कवर भी हटाया गया

मेन कवर भी हटा दिया गया है, लेकिन अभी तक टॉस को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है. हमने कोई ओवर नहीं खोया है अभी तक. लेकिन टॉस को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है. जल्द हमारे पास कोई अपडेट हो सकता है.

Apr 10, 2026 19:31 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: अंपायर ने किया मुआयना

अंपायर ने मुआयना कर लिया है. हम थोड़ी ही देर में पता चल जाएगा कि टॉस कब होगा और मैच कितने बजे शुरू होगा.

Apr 10, 2026 19:27 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: कवर्स हटाए जा रहे

कवर्स हटाए जा रहे हैं. बारिश बंद हो  चुकी है, लेकिन फोरकास्ट बहुत अच्छा है नहीं. सुपर सोवर्स काम कर रहे हैं. हमें इंतजार है नए स्टार्ट टाइम का. अंपायर मैदान का मुआयना करेंगे. उसके बाद हमें टॉस का नया टाइम मिलेगा. अभी तक हमनें कोई ओवर नहीं गंवाया है.

Apr 10, 2026 19:22 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: ताजा तस्वीरें

देखिए ताजा तस्वीरें. बारिश बहुत कम हो चुकी है. 

Apr 10, 2026 19:17 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: अगर रद्द हुआ मैच तो

फिलहाल बारिश कम हुई है, लेकिन रूकी नहीं है. सुपर सोवर्स अपने काम पर लगे हुए हैं. अंपायर की पूरी कोशिश होगी कि मैच कम से कम 5-5 ओवरों का हो. लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ और बारिश के कारण मैच रद्द कर दिया जाता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा.

Apr 10, 2026 19:15 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: फुटबॉल खेल रहे राजस्थान के खिलाड़ी

राजस्थान के खिलाड़ी भारी बारिश के बीच फुटबॉल खेल रहे हैं. वॉर्म अप जारी है. 

Apr 10, 2026 19:10 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: बाकी हिस्सा भी हो रहा कवर


मैदान का बाकी हिस्सा भी कवर किया जा रहा है. गुवाहाटी में भारी बारिश हो रही है. अभी इसके रूकने के आसार तो नहीं लग रहे. क्या आज फिर एक बार ओवरों में कटौती होगी? क्राउड कहीं गया नहीं है. RCB-RCB फैंस चिल्ला रहे हैं.

Apr 10, 2026 19:09 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: कितने बजे से कटने शुरू होंगे ओवर

Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru LIVE Score: मुंबई-राजस्थान मैच में 8:40 से ओवर कटने शुरू हुए थे. आज भी कटऑफ टाइम यही रहने वाला है. वहीं अगर 11 बजे तक मैच शुरू नहीं हुआ तो मैच रद्द कर दिया जाएगा. 

Apr 10, 2026 19:05 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: हो रही जोरदार बारिश

Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru LIVE Score: गुवाहाटी में अभी भारी बारिश हो रही है. उम्मीद करिए कि यह पासिंग शॉवर हो. इस स्टेडियम में पूरे मैदान को कवर नहीं किया जाता है. ऐसे में बारिश रूकने के बाद खेल शुरू होने में समय लगेगा. उम्मीद करिए कि मैच पूरे 20 ओवर का हो. इससे पहले राजस्थान-मुंबई का मैच भी बारिश के चलते 11-11 ओवरों का हुआ था.

Apr 10, 2026 18:58 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: टॉस में देरी

Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru LIVE Score: चलिए यह अधिकारिक है, गुवाहाटी में बारिश के चलते टॉस में देरी है. शुरुआत में बारिश काफी धीमी थी, लेकिन अब यह तेज हो गई है. हमारे साथी मैदान पर हैं और बता रहे हैं कि टॉस डिटेल है.

Apr 10, 2026 18:56 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: बारिश हो रही है

Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru LIVE Score: गुवाहाटी में इस समय बारिश हो रही है. ताजा तस्वीरों में दिख रहा है कि खिलाड़ी वॉर्म अप कर रहे हैं लेकिन पिच कवर है. टॉस में देरी तय है.

Apr 10, 2026 18:55 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: इन टक्कर पर होगी नजरें

Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru LIVE Score: आज का मैच में काफी दिलचस्प होगा देखना कि युवा सनसनी वैभन सूर्यवंशी स्विंग किंग भुवनेश्वर कुमार का कैसे सामना करते हैं. वैभन ने भुवनेश्वर के खिलाफ 10 गेंदों में 15 रन बनाए हैं और एक बार आउट हुए हैं.

दूसरा विराट कोहली vs संदीप शर्मा का मैच अप देखना मजेदार होने वाला है. आईपीएल में कोहली को संदीप ने, किसी अन्य गेंदबाजी की तुलना मे में सबसे अधिक 7 बार आउट किया है. कोहली आज संदीप के खिलाफ किस अप्रोच के साथ जाते हैं यह देखना मजेदार होगा. 

तीसरा और अहम मैचअप यशस्वी जायसवाल vs जोश हेजलवुड होगा. राजस्थान को उसकी सलामी जोड़ी अच्छी शुरुआत दिलाती है तो टीम मैत जीतती है. लेकिन जायसवाल को हेजलवुड के खिलाफ काफी परेशानी होती है. 

Apr 10, 2026 18:52 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru LIVE Score: बात अगर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की करें तो बेंगलुरु ने राजस्थान के खिलाफ बढ़त हासिल कर रखी है. दोनों के बीच अभी तक 34 मैच खेले गए हैं. इस दौरान बेंगलुरु ने 17 मैच जीते हैं जबकि 14 राजस्थान ने अपने नाम किए. वहीं तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है. 2023 के बाद से बेंगलुरु ने 6 में से 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं.

Apr 10, 2026 18:47 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: ऐसी हैं दोनों टीमें

राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, बृजेश शर्मा, रवि सिंह, एडम मिल्ने, दसुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, क्वेना मफाका, युद्धवीर सिंह चरक, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम दार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर, जोश हेज़लवुड, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, सात्विक देसवाल

Apr 10, 2026 18:47 (IST)

RR vs RCB LIVE Score: स्वागत है आपका

Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru LIVE Score: नमस्कार स्वागत है आपका एनीडीटीवी स्पोर्ट्स पर. आज राजस्थान रॉयल्स के सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है. राजस्थान अपने होम ग्राउंड पर बेंगलुरु का सामना करने के लिए तैयार है. आज का मैच काफी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि कई स्टार खिलाड़ी एक्शन में होंगे.

Featured Video Of The Day
Suchrita Kukreti | Bengal Elections Exit Poll: बंगाल में EVM पर 'स्ट्रॉन्ग' फाइट! Mamata Banerjee