कभी वीरेंद्र सहवाग ने कहा था कि गेंद बनी ही बाउंड्री के पार जाने के लिए है. लगता है कि यही मंत्रा अब वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अपना लिया है. 'देखो बॉल, उड़ाओ बॉल'. फिर इसका कोई मतलब नहीं कि उनके सामने कौन बॉलिंग कर रहा है, कौन नहीं क्योंकि यह सुपर किड मेरिट पर बिल्कुल भी नहीं खेलता.. और शुरुआती दो मैचों जिस तरह की बैटिंग वैभव ने की, उसका असर यह हुआ कि मुंबई के खिलाफ (RR vs MI) मैच से पहले आधिकारिक ब्रॉडकास्टर से लेकर तमाम मंचों तक वैभव ही दिखने और बातों के केंद्र में रहे, जो बताने के लिए काफी है कि वह भविष्य में कितने बड़े स्टार बनने जा रहे हैं. मैच से पहले ज्यादातर समय यही बात होती रही कि वैभव दिग्गज जसप्रीत बुमराह का कैसे सामने करेंगे. मैच से पहले प्रबंधन ने बोर्ड पर प्लान बनाया. और इससे हल्के-फुल्के पल पैदा हो गए.
इस दौरान सूर्यवंशी ने राजस्थान के बैटिंग कोच विक्रम राठौर के साथ बोर्ड की ओर देखते हुए कहा, 'कोई तो अकेले बैटिंग करेगा ही न, तो मैं अकेले बैटिंग कर लेता हूं.' इस पर राठौर के अनुमति देने के बाद सूर्यवंशी ने कहा, 'अरे 5 मिनट कम कर लूंगा सर.' इतना कहने के बाद वैभव ने राजस्थान के परफॉरमेंस कोच सिद्धार्थ लहरी की खिंचाई करना शुरू कर दी, जो बोर्ड पर बैटिंग प्लान लिख रहे थे.'
इस पर वैभव ने कहा, 'आपका गेम प्लान सही है', इस पर लहरी ने मजाक करते हुए कहा, 'इसको निकालो मेरे पास से.' मुंबई के खिलाफ राजस्थान लगातार तीसरी जीत पर नजर गड़ाए है, लेकिन लगता है कि यह मैच भी बारिश से धुलने जा रहा है. इस वीडियो पर फैंस के कमेंटों की बाढ़ बताने के लिए काफी है उनका स्टारडम लगातार बढ़ रहा है
वैभव की बातों का फैंस आनंद उठा रहे हैं
फैंस वैभव की बैटिंग का इंतजार कर रहे थे, लेकिन बारिश उनकी उम्मीदों पर पानी फेर सकती है
यह भी पढ़ें: Video: क्या वैभव सूर्यवंशी प्रोफेशनल नहीं है? राजस्थान रॉयल्स ने जितेश शर्मा को दिया जवाब














