RR vs CSK, IPL 2026: गुवाहाटी की लाल मिट्टी वाली पिच क्या असर दिखाएगी ? कैसा रहेगा मौसम, गेंदबाज बरपाएंगे कहर या बल्लेबाज मचाएंगे तहलका, जानें संभावित 11

RR vs CSK, IPL Match Today: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पिछले आईपीएल सीजन में सबसे नीचे रहने के बाद अब अपनी किस्मत बदलने की उम्मीद करेगी. 'येलो आर्मी' अपने अभियान की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ करने वाली है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
CSK vs RR. eam prediction, head-to-head, pitch report, Guwahati weather update

RR vs CSK pitch report: आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में  राजस्थान रॉयल्स का सामना पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से होगा. यह मुकाबला बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें दोनों ही टीमें जीत के साथ अपना अभियान शुरू करना चाहेंगी. इस मुकाबले में संजू सैमसन पर सभी की निगाहें होंगी, जो उस टीम के विरुद्ध खेलने उतरेंगे, जिसकी कप्तानी कर चुके हैं.  उनकी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स साल 2022 में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन आज ये खिलाड़ी सीएसके की जर्सी में है.  संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की खिताबी जीत के हीरो रहे थे. उन्होंने वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीन मुकाबलों में अर्धशतक जड़े थे. दूसरी ओर, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपनी पुरानी टीम के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते नजर आने वाले हैं. पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से महेंद्र सिंह धोनी कम से कम दो हफ्तों तक टीम से बाहर हैं.  इससे सैमसन और गायकवाड़ पर अतिरिक्त जिम्मेदारी बढ़ती है. 

ये भी पढ़ें- MI vs KKR: रोहित शर्मा का IPL में तहलका, ऐसा महारिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने, हैरत में विश्व क्रिकेट

कैसे ही सीएसके की टीम
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में उभरते हुए खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, जिनमें 20 वर्षीय स्पिन-गेंदबाज ऑलराउंडर प्रशांत वीर और घरेलू क्रिकेट में अपनी पावर हिटिंग के दम पर सुर्खियां बटोरने वाले, अनकैप्ड खिलाड़ी कार्तिक शर्मा शामिल हैं.

कैसी है राजस्थान की टीम
राजस्थान के लिए, सैमसन का टीम से जाना एक अहम अध्याय के समापन और रियान पराग के नेतृत्व में एक नए दौर की शुरुआत का संकेत है। रियान पराग अपने घरेलू मैदान पर टीम की कप्तानी करेंगे। जडेजा के जुड़ने से टीम को और मजबूती और अनुभव मिलेगा.

Advertisement

यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी नजर
रॉयल्स की बल्लेबाजी मुख्य रूप से यशस्वी जायसवाल के इर्द-गिर्द ही घूमेगी, जो अब टीम के ऊपरी क्रम में एक वरिष्ठ खिलाड़ी के तौर पर ज्यादा बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे. उन्हें होनहार युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और शानदार फॉर्म में चल रहे शिमरोन हेटमायर का साथ मिलेगा. ये दोनों ही विस्फोटक शुरुआत देने में सक्षम हैं.हालांकि, राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी यूनिट अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है.  पिछले साल की मुश्किलों के बाद टीम में काफी बदलाव किए गए थे, लेकिन अब भी उनकी गेंदबाजी में निरंतरता पर सवाल बना हुआ है, खासकर जोफ्रा आर्चर की अगुवाई वाले तेज गेंदबाजी विभाग में. स्पिन गेंदबाजी की मुख्य जिम्मेदारी जडेजा और रवि बिश्नोई के कंधों पर होगी.

गुवाहाटी की लाल मिट्टी वाली पिच क्या असर दिखाएगी ?
गुवाहाटी का बरसापारा स्टेडियम एक बैटिंग ट्रैक है, जिसमें लाल मिट्टी का इस्तेमाल हुआ है. यहां गेंद में उछाल मिलता है और आउटफील्ड भी काफी तेज है. हालांकि तेज गेंदबाज़ों को शुरुआत में कुछ मूवमेंट मिलता है, लेकिन बल्लेबाज पिच पर थोड़ा समय बिताने के बाद अच्छा प्रदर्शन करते हैं. ओस भी एक अहम भूमिका निभा सकती है, इसलिए टॉस जीतने के बाद कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकते हैं.

Advertisement

RR बनाम CSK: गुवाहाटी मौसम अपडेट
गुवाहाटी में होने वाले मैच में मौसम की वजह से रुकावट आ सकती है, क्योंकि सोमवार को गुवाहाटी में मौसम का पूर्वानुमान चिंता का विषय बना हुआ है. Accuweather के अनुसार, शहर में पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है. सुबह के समय बारिश की एक लगातार बौछार होगी, जो कुछ देर रुकने के बाद दोपहर में लगभग 3-4 बजे फिर से शुरू हो जाएगी. हालांकि शाम के समय बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है, लेकिन पूरे शाम आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है.

राजस्थान रॉयल्स की टीम: रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम: संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैट हेनरी, अकील हुसैन, नूर अहमद, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, खलील अहमद, जैक फाउल्क्स, अंशुल कंबोज, नाथन एलिस, सरफराज खान, राहुल चाहर, कार्तिक शर्मा, उर्विल पटेल, अमन खान, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, श्रेयस गोपाल, स्पेंसर जॉनसन, गुरजपनीत सिंह और मुकेश चौधरी

राजस्थान रॉयल्स संभावित 11: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा
इम्पैक्ट खिलाड़ी: दासुन शनाका

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित XI: संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, शिवम दुबे, अकील होसेन, मैट हेनरी, खलील अहमद, राहुल चाहर, अंशुल खंबोज.

इम्पैक्ट खिलाड़ी: नूर अहमद

Featured Video Of The Day
नाती के मुंडन की चल रही थी तैयारी, तभी हार्टअटैक से लाइव स्टेज में हो गई मौत