Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का धमाकेदार आगाज शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले मैच से होगा. आरसीबी और एसआरएच के बीच मुकाबले हमेशा से रोमांचक होते रहे हैं. ऐसे में आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में आमने-सामने हो रही इन दोनों टीमों के बीच एक कड़े और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. इसकी वजह छोटी बाउंड्री और गेंद को बाउंस मिलना है. गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है, इसलिए बल्लेबाज यहां बेझिझक अपने शॉट खेल सकते हैं. इससे बड़े शॉट लगाना काफी आसान होता है. ऐसे में आज फैंस को चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है.
कैसा रहेगा मौसम
बेंगलुरु का मौसम दिन के मुकाबले काफी बेहतर रहेगा. मैच के समय तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा. इस मैच में बारिश का कोई खतरा नहीं है. ह्यूमिडिटी लगभग 40 प्रतिशत रहेगी. दूसरी पारी के दौरान ओस का असर रह सकता है.
ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
आरसीबी और एसआरएच के बीच अब तक 26 मुकाबले खेले गए हैं. 14 मैचों में एसआरएच विजयी रही है, जबकि 11 मैच आरसीबी जीती है. 1 मैच टाई रहा है. पिछले 5 मैचों में आरसीबी ने 2 और एसआरएच ने 3 मैच जीते हैं.
कब और कहां होगा मैच
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सीजन ओपनर शानिवार 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है.
कहां देख पाएंगे लाइव
आईपीएल के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. स्टार के विभिन्न चैनलों पर मैच का लाइव टेलिकास्ट होगा. जबकि जियो हॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी.
इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेंगी दोनों टीमें
आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पड्डिकल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी.
एसआरएच की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, ब्रायडन कार्स, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: MS Dhoni चोटिल होकर बाहर, अश्विन ने बताया अब किस प्लेइंग XI के साथ उतरेगी CSK
यह भी पढ़ें: IPL 2026: SRH के खिलाफ किन 11 धुरंधरों के साथ उतरेगी RCB? हेड कोच एंडी फ्लावर ने बताया ये स्टार रहेगा बाहर














