स्मृति मंधाना की टीम में 4 नए चेहरों की एंट्री, WPL 2027 के लिए RCB की स्क्वॉड तैयार

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बुधवार को WPL 2027 के मिनी ऑक्शन के दौरान अपनी मजबूत टीम को अंतिम रूप दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Royal Challengers Bengaluru
IANS

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बुधवार को कोच्चि में हुए WPL मिनी ऑक्शन के दौरान अपनी मजबूत टीम को अंतिम रूप दिया. RCB ने 2027 सीज़न से पहले अपनी खिताबी जीत दिलाने वाली मुख्य टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों को रिटेन किया है. उन्हें अपनी टीम में केवल पांच स्लॉट भरने थे, जिनमें से दो विदेशी खिलाड़ियों के लिए थे.

टीम ने दक्षिण अफ़्रीका की क्लो ट्रायन, ऑस्ट्रेलिया की जेस जोनासन, और भारतीय बल्लेबाज़ों तेजल हसबनीस और वृंदा दिनेश को शामिल किया.

ऑक्शन में RCB के खरीदे गए खिलाड़ी
 

  • जेस जोनासन (ऑस्ट्रेलिया) - 40 लाख रुपए
  • तेजल हसबनीस - 30  लाख रुपए
  • वृंदा दिनेश - 10  लाख रुपए
  • क्लो ट्रायन ( दक्षिण अफ़्रीका) - 30 लाख रुपए
  • बचा हुआ पर्स: 5 लाख रुपये
  • बचे हुए स्लॉट: 1 (0 विदेशी)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी:
स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, प्रत्युषा कुमार, सायली सतघरे, एलिस पेरी.

यह भी पढ़ें- WPL 2027 में पहली बार दिखेगा आयरलैंड का दम, गुजरात ने लाखों में खरीदी स्टार ऑलराउंड

यह भी पढ़ें- डब्लूपीएल 2027 मिनी ऑक्शन में सोफी मोलिन्यू सबसे महंगी खिलाड़ी, 1.1 करोड़ की लगी बोली

यह भी पढ़ें-  WPL 2027 Auction: रिकॉर्डबुक में नाम दर्ज, फिर भी ऑक्शन में रही खाली हाथ, स्टार कप्तान फिर अनसोल्ड

Featured Video Of The Day
13 फुट लंबा, 93 किलो वजन... पंचकूला में मिला 30 साल पुराना विशालकाय अजगर

Topics mentioned in this article
Women's Premier League 2027
India Women
Cricket

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं