IND vs SA, 1st ODI: पहले वनडे की 3 सबसे बड़ी टक्कर, क्या रोहित संभाल पाएंगे इस अफ्रीकी स्टार को?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मैच के दौरान कई खिलाड़ियों की होने वाली भिड़ंत काफी दिलचस्प रहने वाली है. जब ये खिलाड़ी आमने सामने होंगे तो यह देखना काफी रोमांचकारी होगा कि वह कैसे एक दूसरे का सामना करते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rohit Sharma
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • IND vs SA के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रांची में जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा
  • भारतीय टीम का लक्ष्य पहले मैच में जीत हासिल कर सीरीज की शुरुआत को मजबूत बनाना होगा
  • रोहित शर्मा और लुंगी एंगिडी के बीच मुकाबला खास होगा क्योंकि दोनों ही अपनी टीमों के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

India vs South Africa 1st ODI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज आज (30 नवंबर 2025) से हो रहा है. प्रतिष्ठित सीरीज का पहला मुकाबला रांची स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम की कोशिश रहेगी कि वह इस मैच को जीतकर सीरीज का आगाज शानदार तरीके से करे. वहीं विपक्षी टीम का प्रयास रहेगा कि वह टेस्ट सीरीज की लय को वनडे में भी बरकरार रखे. मैच के दौरान कई खिलाड़ियों की भिड़ंत भी काफी दिलचस्प रहने वाली है. जब ये खिलाड़ी आमने सामने होंगे तो यह देखना काफी रोमांचकारी होगा कि वह कैसे वह एक दूसरे का सामना करते हैं. कुछ खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं-

रोहित शर्मा vs लुंगी एंगिडी

रोहित शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी से हर कोई अच्छी तरह से वाकिफ है. अगर वह कुछ देर क्रीज पर टिक गए तो उन्हें रोकना विपक्षी टीम के लिए काफी मुश्किल हो जाता है. हालांकि, शुरूआती ओवरों में वह विपक्षी गेंदबाजों को कैसे खेलते हैं. यह देखना काफी दिलचस्प होगा. खासतौर पर लुंगी एंगिडी को. क्योंकि एंगिडी की गिनती मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में की जाती है. वह शुरुआती ओवरों में विकेट चटकाने में माहिर हैं.

क्विंटन डी कॉक vs अर्शदीप सिंह

जैसे विपक्षी टीम के लिए रोहित शर्मा सबसे बड़ा खतरा हैं. ठीक वैसे ही भारतीय टीम के लिए क्विंटन डी कॉक चिंता का विषय बने हुए हैं. मौजूदा समय में डी कॉक का बल्ला भी खूब चला रहा है. मैच के दौरान स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह से उन्हें जल्द से जल्द पवेलियन लौटाने की उम्मीद रहेगी. अर्शदीप के शुरुआती स्पेल में डी कॉक कैसी बल्लेबाजी करते हैं. ये देखना काफी रोमांचक होगा.

ऋतुराज गायकवाड़ vs केशव महाराज

उम्मीद जताई जा रही है कि पहले वनडे मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. यहां वह विपक्षी टीम के सबसे अनुभवी स्पिनर केशव महाराज का सामना कैसे करते हैं. वह दिलचस्प होगा. हाल के सालों में महाराज ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- IND vs SA: ये 5 रिकॉर्ड विराट का कर रहे हैं इंतजार, क्या अफ्रीका के खिलाफ पूरा कर पाएंगे कोहली?

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Sangeet Som को Muslim Votes क्यों नहीं चाहिए? | Bengal Elections 2026 | Chakravyuh
Topics mentioned in this article