रोहित शर्मा नंबर 1, तेंदुलकर नंबर 2, क्रिस गेल को झटका, वनडे में 202 पारियों के बाद सबसे ज्यादा 50 + स्कोर बनाने टॉप 5 बल्लेबाज

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है, भले ही भारत को हार मिली है लेकिन सीरीज भारतीय टीम जीतने में सफल रही है. सीरीज की आखिरी मैच में रोहित शर्मा 92 रन बनाकर आउट हुए थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रोहित शर्म ने रचा इतिहास

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में भारत को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. भले ही तीसरे मैच में हार मिली लेकिन सीरीज पर 2-1 से कब्जा करने में भारतीय टीम सफल रही. बता दें कि भारत की ओर से रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली और शतक लगाने से चूक गए. हिट मैन  ने 85 गेंद पर 92 रन बनाने के बाद आउट हुए. रोहित ने अपनी पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाए. वनडे में रोहित का यह 63वां अर्धशतक है. अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान रोहित ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. रोहित शर्मा अब बतौर ओपनर वनडे में 202 पारियों के बाद सबसे ज्यादा 50 + स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की टॉप 5 की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. रोहित ने अबतक 202 पारियों में बतौर ओपनर बल्लेबाजी करते हुए 83 दफा 50+ स्कोर करने में सफल रहे हैं. इस मामले में नंबर 2 पर सचिन तेंदुलकर हैं. तेंदुलकर ने 74 बार यह कारनामा बतौर ओपनर किया है. 

नंबर 3 पर साउथ अफ्रीका के  हाशिम अमला है. अमला ने 175 पारियों में 66 बार यह कामाल किया है. नंबर 4 पर सौरव गांगुली हैं. गांगुली ने बतौर ओपनर 202 पारियों के बाद 66 बार 50+ रन बनाने में सफल रहे थे. नंबर 5 पर क्रिस गेल हैं. गेल ने 60 बार यह कारनामा बतौर ओपनर किया है. 

बतौर ओपनर शुरुआती 202 वनडे पारियों में सबसे ज़्यादा बार 50+ रन बनाने 5 बैटर

  • 83: रोहित शर्मा
  •  74: सचिन तेंदुलकर
  •  66: हाशिम अमला (175 पारियां)
  •  66: सौरव गांगुली
  •  62: डेसमंड हेन्स

इसके साथ-साथ रोहित शर्मा वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा 90s का शिकार होने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. यह पांचवीं बार है जब वनडे में रोहित 90s का शिकार हुए हैं. इस मामले में पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं. तेंदलुकर 17 बार 90s पर आउट हुए हैं. नंबर 2 पर कोहली हैं और नंबर 3 पर धवन हैं. नंबर 4 पर सौरव गांगुली हैं. 

भारत के लिए 90 के स्कोर पर सबसे ज़्यादा बार आउट होने वाले खिलाड़ी

17: सचिन तेंदुलकर
7: विराट कोहली
6: शिखर धवन
5: रोहित शर्मा
5: वीरेंद्र सहवाग

आखिरी और तीसरे वनडे की बात करें तो कप्तान शाइ होप के नाबाद 162 रन की मदद से वेस्टइंडीज ने  भारत को पांच विकेट से हराया. भारत ने तिरूवनंतपुरम और गुवाहाटी में पहले दो मैच जीतने के बाद श्रृंखला 2 . 1 से अपने नाम कर ली. होप ने 21वां वनडे शतक लगाया और 143 गेंद की उनकी पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने जीत के लिये 352 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया जो वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए उसकी सबसे बड़ी जीत है.

Advertisement

यह भी पढ़ें | एशियन गेम्स 2026: भारत की 25 सबसे बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धियां, जिन्होंने रचा नया इतिहास, पहली बार आया मेडल

यह भी पढ़ें | एशियन गेम्स 2026 क्लोजिंग सेरेमनी आज, भारत में फ्री में कैसे देखें LIVE?

यह भी पढ़ें | तीसरे वनडे में भारत को हराने के लिए वेस्टइंडीज कप्तान ने मानी धोनी की सलाह, बोले- 'कैप्टन कूल' ने कहा था...

Advertisement

Featured Video Of The Day
वो 7 मिनट... चीख-पुकार, डरावना मंजर, स्मित ने खुद बताई खौफनाक आपबीती

Topics mentioned in this article
Rohit Gurunath Sharma
India Vs West Indies 2026
India
West Indies
Christopher Henry Gayle
Sachin Ramesh Tendulkar
Cricket