IND vs SA: रोहित शर्मा ने ODI में तोड़ा शाहिद अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने

Rohit Sharma record: रांची में रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है. रोहित अब वनडे में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित के नाम अब 352 छक्के दर्ज हो गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rohit Sharma and Virat Kohli: कोहली-रोहित का तूफान
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • साउथ अफ़्रीका से हार के बावजूद रांची वनडे से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टीम इंडिया का मनोबल बनाए रखा
  • सिडनी वनडे में रोहित शर्मा ने नाबाद 121 रन बनाकर मैन ऑफ़ द मैच और मैन ऑफ़ द सीरीज़ का खिताब जीता
  • रोहित शर्मा ने वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा 350 छक्के लगाकर शाहिद अफ़रीदी का रिकॉर्ड तोड़ा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

IND vs SA, 1st ODIs: साउथ अफ़्रीका से हार के बावजूद रांची वनडे से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने टीम इंडिया के मनोबल को गिरने नहीं दिया. विराट और रोहित के रांची पहुंचते ही टीम इंडिया और उनके फ़ैन्स अलग ही आक्रामक मोड में दिखते रहे. सिडनी में 138 रनों की नाबाद पार्टनरशिप कर टीम इंडिया को वनडे में जीत दिलाने के बाद लगा ही नहीं कि मैच का सिलसिला कभी टूटा भी है. 

सिडनी में वापसी, रांची में किला मज़बूत

रांची में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने पारी की शुरुआत वहीं से की जहां से सिडनी में जीत का सिलसिला शुरू हुआ था. ऑस्ट्रलिया में 3 मैच की वनडे सीरीज़ में भारत को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा. लेकिन उस सीरीज़ ने ये तो इशारा कर दिया कि फ़िलहाल बग़ैर विराट और रोहित के टीम इंडिया के लिए वनडे में आगे का सफ़र सोचना भी मुश्किल है. 

सिडनी वनडे में रोहित शर्मा नाबाद 121 रन बनाकर मैन ऑफ़ द मैच और मैन ऑफ़ द सीरीज़ के ख़िताब से नवाज़े गये तो विराट कोहली ने 81 गेंदों पर नाबाद 74 रन बनाकर अपने वापसी का एलान कर दिया. विराट इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के दोनों वनडे में 0,0 के साथ खाता भी नहीं खोल पाए थे. 

अब हिटमैन के नाम वनडे में सबसे ज़्यादा सिक्स का रिकॉर्ड

रांची वनडे से पहले वनडे मैचों में सबसे ज़्यादा छक्कों का रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद आफ़रीदी के नाम (398 मैच- 351 छक्का) था. रोहित शर्मा ने रांची में अपने 277वें वनडे मैच में ही पारी का तीसरा छक्का लगाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. ये उनके करियर का 352वां छक्का रहा. बता दें कि रोहित 57 रन बनाकर आउट हुए.

Advertisement

विराट के कायल हुए कॉमेन्टेटर्स 

रांची में विराट ने जिस तरह से पारी की शुरुआत की पूर्व कप्तान और कॉमेन्टेटर सुनील गावस्कर उनकी तारीफ़ करते नज़र आए. STAR SPORTS पर कॉमेन्ट्री के दौरान ख़ासकर विराट के फुटवर्क को लेकर गावस्कर, रवि शास्त्री और दीपदास गुप्ता जैसे कॉमेन्टेर बेहद खुश नज़र आए.  मैच से पहले भी सुनील गावस्कर ने कहा, “रांची में विराट के नाम वनडे में दो शतक, 1 अर्धशतक और 1 अर्द्धशतक के करीब का स्कोर है. (वैसे किसी भी मैदान पर स्कोर करने के लिए) उन्हें पिछले किसी स्कोर की ज़रूरत नहीं.” ज़ाहिर है विराट से गावस्कर को शुरुआत से ही उम्मीद रही.

Featured Video Of The Day
Iran-Israel War: ईरान के हाथ लगी कैसी टेक्नोलॉजी? एक-एक कर गिरा रहा अमेरिका के एडवांस जेट