रोहित शर्मा ने पाकिस्तानी पत्रकार को दिया ऐसा जवाब, सुनकर आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में खेले जाने वाले महामुकाबले की पूर्व संध्या पर हुई प्रेस कॉन्फेंस में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर अपने ही अंदाज़ में माहौल बदल दिया.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
Rohit Sharma Press Confrence
नई दिल्ली:

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में खेले जाने वाले महामुकाबले की पूर्व संध्या पर हुई प्रेस कॉन्फेंस में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर अपने ही अंदाज़ में माहौल बदल दिया. दरअसल पाकिस्तान के एक पत्रकार ने रोहित शर्मा से एक ऐसा सवाल पूछ डाला जिस पर भारतीय कप्तान ने मज़ेदार जवाब दिया और इसके बाद माहौल हंसी-ठीठोली वाला हो गया. 

रोहित ने लगाई पत्रकार की क्लास
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप के ब्लॉगबस्टर मुकाबले से पहले हर तरह के आंकड़ों और रिकॉर्डस को खंगालकर देखा जा रहा है. साथ ही टी-20 विश्व कप 2021 में भारत को पाकिस्तान से मिली हार और अब उसके बदले की चर्चाएं भी ज़ोर-शोर से हो रही हैं. इसी बीच भारत-पाकिस्तान मैच की पूर्व संध्या पर हुई प्रेस कॉन्फेंस में पाकिस्तानी पत्रकार ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से पूछा कि “ पिछली कुछ सीरीज़ में इंडिया ने नए- नए कॉम्बिनेशन ट्राई किए हैं, कभी पंत आ रहे हैं, कभी सूर्यकुमार यादव आ रहे हैं. वो सब इसलिए था क्योंकि के एल राहुल नहीं थे, अब जबकि वो वापिस आ गए हैं तो अपनी जगह पर तो वही आएंगे ना या कल आपके साथ कोई नया ओपनिंग पार्टनर देखने को मिलेगा.”
इस पर रोहित शर्मा ने जवाब दिया कि “आप देख लिजिए कल टॉस के बाद कौन आएगा. थोड़ा तो सीक्रेट हमें भी रखने दो यार” 
इसके बाद कुछ देर के लिए माहौल भी वहां पर हल्का-फुल्का हो गया. आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच एशिया कप में 28 अगस्त को टकराने वाली हैं और इस मुकाबले को लेकर चारों तरफ उत्साह देखने को मिल रहा है.

न ही हिटमैन Rohit Sharma और न ही Virat Kohli, यह भारतीय बल्लेबाज एशिया कप में करेगा रनों की बारिश, राशिद खान की भविष्यवाणी

'360 डिग्री' बल्लेबाज बन एशिया कप में तहलका मचाने को तैयार कोहली, प्रैक्टिस में दिखा होश उड़ाने वाला अंदाज- Video

उर्वशी रौतेला ने फिर से मचाया बबाल, इस बार लिखा, 'अपनी साइड की स्टोरी न बताकर तुम्हारी रेप्यूटेशन बचाई..'

Featured Video Of The Day
Israel Iran War BREAKING: Iran ने मार गिराया US का F35, F15E और Rescue Helicopters, बड़ा दावा!
Topics mentioned in this article