'तेरा यार हूं मैं...', शिखर धवन की दूसरी शादी में पहुंचे रोहित शर्मा, ये क्रिकेटर भी आए नजर - Photos

Shikhar Dhawan marries Sophie Shine in private ceremony: धवन और सोफी काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. दोनों को कई बार रील्स में भी देखा गया है. इस साल जनवरी में धवन और सोफी ने गुपचुप सगाई कर ली थी

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Shikhar Dhawan ties knot with Sophie Shine in private ceremony

Shikhar Dhawan's second wedding Pics viral: भारतीय के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन संग सात फेरे लिए हैं. भारतीय गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'इंस्टाग्राम' पर 'गब्बर' की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं.शिखर धवन की शादी में भारतीय पूर्व टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा भी पहुंचे थे. रोहित के साथ-साथ वहां इरफान पठान भी धवन की शादी में शरीक हुई थी. सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा की तस्वीर वायरल हो रही है. बता दें कि धवन की शादी में रोहित के अलावा सुरेश रैना और युजवेंद्र चहल भी पहुंचे थे. 

बता दें कि धवन और सोफी काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. दोनों को कई बार रील्स में भी देखा गया है. इस साल जनवरी में धवन और सोफी ने गुपचुप सगाई कर ली थी, जिसकी तस्वीरें बाद में पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं.

चहल के पोस्ट पर फैंस धवन और सोफी को जमकर बधाई दे रहे. उल्लेखनीय है कि धवन का पहली पत्नी आयशा मुखर्जी से साल 2023 में तलाक हो गया था.  दोनों ने 11 साल साथ रहने के बाद एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया था। धवन और आयशा का एक बेटा भी है, जिनका नाम जोरावर है.  हालांकि, जोरावर धवन के साथ नहीं रहते हैं और उनकी कस्टडी आयशा के पास है.

Advertisement

शिखर धवन ने अगस्त 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. 'गब्बर' ने भारत के लिए कुल 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी-20 मैच खेले। तीनों फॉर्मेट को मिलाकर धवन के बल्ले से 10,867 रन निकले। अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान धवन ने कुल 24 शतक लगाए.

Featured Video Of The Day
Gurugram में त्रिपुरा की छात्रा के साथ हैवानियत, बंधक बनाकर पिटाई, फिर आग लगाई! | Breaking News