रोहित-कोहली फिर होंगे मैदान पर, अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और ODI सीरीज के शेड्यूल का ऐलान

IND vs AFG: जुलाई के इंग्लैंड दौरे से पहले एक बार फिर भारतीय फैन्स विराट कोहली और रोहित शर्मा को मैदान पर खेलते हुए देख सकेंगे

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
T20 World cup 2026. अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज का ऐलान

Test and ODI series against Afghanistan announced: बीसीसीआई ने जून 2026 में अफगानिस्तान टीम के भारत दौरे के शेड्यूल की घोषणा की है, अफगानिस्तान की टीम भारत दौरे पर एक टेस्ट मैच खेलेगा, जिसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज़ होगी. टेस्ट मैच 6 जून से 10 जून, 2026 तक न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. ODI सीरीज़ 14 जून, 2026 को धर्मशाला में शुरू होगी, जिसके बाद के मैच लखनऊ और चेन्नई में होंगे.  सभी ODI मैच 1:30 PM से खेले जाएंगे. 

अफगानिस्तान के खिलाफ पहली बार ODI सीरीज
भारत और अफगानिस्तान की टीम के बीच पहली बार वनडे सीरीज खेली जाएगी. वहीं, टेस्ट सीरीज में दोनों टीमों दूसरी बार एक दूसरे के खिलाफ भिड़ेगी. इससे पहले 2018 में दोनों टीमों के बीच टेस्ट मैच खेला गया था. जिसे भारत ने जीता था. उस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में रहाणे टीम इंडिया के कप्तान थे. 

रोहित-कोहली की वापसी

जुलाई के इंग्लैंड दौरे से पहले एक बार फिर भारतीय फैन्स विराट कोहली और रोहित शर्मा को मैदान पर खेलते हुए देख सकेंगे. कोहली और रोहित आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नजर आए थे, कोहली इस समय शानदार फॉर्म में हैं. देखना दिलचस्प होगा कि अफगानिस्तान के खिलफ कोहली अपने फॉर्म को जारी रख पाते हैं या नहीं, दूसरी ओर रोहित शर्मा के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज काफी अहम होगी. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Lebanon में तबाही! Israel ने पावर स्टेशन तबाह कर दिया, तायर इलाका बर्बाद | Nazir Masoodi | War
Topics mentioned in this article