ROAR 2026: सीएसके ने सुरेश रैना और मैथ्यू हेडन को दिया खास सम्मान, माही बस मुस्कुराते रहे

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने दो खिलाड़ियो सुरेश रैना और मैथ्यू हेडन को फ्रेंचाइजी के पहले 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रैना और हेडन को सीएसके के 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया गया

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, जिससे पहले रविवार (22 मार्च) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपने 'रोर 2026' फैन इवेंट आयोजित किया. इस दौरान फ्रेंचाइजी ने अपने पूर्व खिलाड़ियों सुरेश रैना और मैथ्यू हेडन को फ्रेंचाइजी के पहले 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया. फ्रेंचाइजी ने अपने दो सबसे मशहूर क्रिकेटर्स को सम्मानित करने के लिए इस 'हॉल ऑफ फेम' का अनावरण किया. 'चिन्ना थाला' के नाम से मशहूर बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज रैना ने साल 2008 से 2021 तक चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व किया. वह साल 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे.

सुरेश रैना ने 2010 और 2014 में दो बार चैंपियंस लीग टी20 जीतने में भी अहम भूमिका निभाई. इस बीच साल 2014 में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब अपने नाम किया. रैना 4,687 रनों के साथ सीएसके के अब तक सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हुए हैं. सीएसके की ओर से खेलते हुए रैना ने एक शतक और 33 अर्धशतक लगाए हैं.

दूसरी ओर, पूर्व बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन साल 2008 से 2010 तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले. वह साल 2010 में आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा थे. हेडन इस टीम के पहले ऐसे खिलाड़ी बने जिन्होंने 2009 के सीजन में 572 रन बनाकर 'ऑरेंज कैप' हासिल की थी. ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने फ्रेंचाइजी के लिए 1,107 रन बनाए हैं.

Advertisement

ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स 30 मार्च को गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम में पहले सीजन के चैंपियन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी. इसके बाद 3 अप्रैल को चेपॉक में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच होगा. इसके बाद टीम 5 अप्रैल को मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना करने के लिए बेंगलुरु जाएगी. यह टीम 11 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स की मेजबानी करेगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें- 'अगर मैदान के 12 चक्कर लगाने को कहा गया तो मैंने 15 लगाये', हार्दिक पंड्या ने खोला सफलता का राज

Featured Video Of The Day
Hormuz Strait पर Donald Trump ने दिया ईरान को अल्टीमेटम | Iran War News |Bharat Ki Baat Batata Hoon